हवेलियों और बावड़ियों का शहर 'बूंदी', अक्टूबर में 3 दिन का बजट ट्रिप ऐसे करें प्लान
-1790682832212.webp)
अक्टूबर के सुहावने मौसम में हर कोई अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ किसी न किसी ट्रिप का प्लान जरूर बना लेता है। जब भी राजस्थान का नाम आता है, तो लोग अक्सर जयपुर, उदयपुर और जैसलमेर के किलों और महलों के बारे में ही सोचने लगते हैं, लेकिन अरावली पर्वतमाला की गोद में बसा बूंदी शहर भी अपने शाही ठिकानों के लिए पूरे राजस्थान में प्रसिद्ध है। बूंदी शहर अपनी शानदार नक्शाशीदार बावड़ियों, नीली दीवारों वाले मकानों और पुरानी हवेलियों के लिए जाना जाता है। इन्हें देखने के लिए न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं।
राजस्थान का बूंदी शहर
अगर आप भी अक्टूबर के महीने में हल्की गुलाबी ठंड की दस्तक के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रही हैं, तो राजस्थान के बूंदी शहर जा सकती हैं। आइए जानते हैं इस शहर और यहां के ट्रिप से जुड़ी कुछ जरूरी बातें-
कम बजट में बनाएं 3 दिन का ट्रिप प्लान
अगर आपका बजट कम है और आप कम खर्चे में किसी खूबसूरत जगह की ट्रिप प्लान करना चाहती हैं, तो केवल 4,000 से 5,000 रुपए में बूंदी का 3 दिन का ट्रिप आसानी से प्लान कर सकती हैं।

पहला दिन: किला, महल और खूबसूरत झील
बूंदी शहर पहुंचते ही सबसे पहले आप किसी बजट हेरिटेज होमस्टे या गेस्ट हाउस में चेक-इन करें। इसके बाद अरावली की पहाड़ी पर बने तारागढ़ किला और गढ़ पैलेस का दीदार करने के लिए निकल जाएं। यहां स्थित चित्रशाला अपने प्राकृतिक रंगों और आर्ट के लिए दुनिया भर में मशहूर है। इसके बाद ढलती शाम में आप नवल सागर झील देखने जा सकती हैं। इसके किनारे बैठकर खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाएं और रात में वापस अपने होमस्टे आकर रेस्ट करें।
दूसरा दिन: ऐतिहासिक बावड़ियां और लोकल फूड
दूसरे दिन आप रानी जी की बावड़ी देखने जा सकती हैं। पत्थरों पर उकेरी गई इसकी बारीक नक्काशी आपको हैरान कर देगी और यह जगह फोटो सेशन के लिए भी बेस्ट है। इसके बाद आप धाभाई कुंड, 84 खंभों की छतरी और जैत सागर झील के तट पर जा सकती हैं। ये जगहें दिखने में बेहद खूबसूरत हैं जो आपका दिल जीत लेंगी। रात में आप बूंदी शहर के प्रसिद्ध लोकल स्ट्रीट फूड को एक्सप्लोर कर सकती हैं।
तीसरा दिन: वॉटरफॉल और रॉक आर्ट
तीसरे दिन आप भीम लत महादेव वॉटरफॉल और गरदड़ा रॉक पेंटिंग देखने जा सकती हैं। यह जगह शहर से लगभग 35 किलोमीटर दूर है, जो अक्टूबर के मौसम में देखने लायक होती है। यहाँ घूमने के बाद शाम को आप अपनी वापसी की ट्रेन पकड़ सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Places Around Kota: कोटा के आसपास में स्थित हैं ये शानदार जगहें, फर्स्ट जनवरी को पहुंच जाएं घूमने
बजट और खर्चे की पूरी जानकारी
आप यहां पर कम खर्च में खूब एन्जॉय कर सकती हैं। इसके लिए नीचे दी गई बजट और खर्चे की पूरी जानकारी पढ़ें -
- बूंदी शहर में आपको 600 से 1,000 रुपए प्रति दिन के बजट में खूबसूरत हेरिटेज होमस्टे या गेस्ट हाउस आसानी से मिल जाएंगे।
- शहर में घूमने के लिए आप स्कूटी रेंट पर ले सकती हैं, जिसका किराया लगभग 400 रुपए प्रति दिन आएगा।
- यहां खाना बहुत ही सस्ता और स्वादिष्ट है, आप रोजाना 400 से 500 रुपए में अपना मनपसंद खाना खा सकती हैं।
बूंदी शहर कैसे पहुंचें?
अगर आप राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र में स्थित बूंदी शहर जाना चाहती हैं, तो इन माध्यमों से पहुंच सकती हैं -
यहां आने के लिए आप अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन से बूंदी रेलवे स्टेशन तक की ट्रेन टिकट बुक कर सकती हैं। इसके अलावा कोटा जंक्शन भी आ सकती हैं। कोटा भी यहां से काफी नजदीक है। रेलवे स्टेशन से बाहर निकलकर आप कोई कैब या बस लेकर आसानी से बूंदी पहुंच सकती हैं। सबसे नजदीकी एयरपोर्ट जयपुर का सांगानेर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो यहां से लगभग 200 किलोमीटर दूर है। एयरपोर्ट से सीधे टैक्सी या बस लेकर भी आप बूंदी आ सकती हैं।

निष्कर्ष:अगर आप भी अक्टूबर के महीने में कम बजट में किसी खूबसूरत और ऐतिहासिक जगह पर घूमना चाहती हैं, तो राजस्थान का बूंदी शहर आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। यह जगह आर्ट, आर्किटेक्चर और हिस्ट्री से प्यार करने वालों के लिए एकदम परफेक्ट मानी जाती है। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
(image credit: MAGNIFIC)
- अक्टूबर में बूंदी की 3 दिन की बजट ट्रिप के लिए कौन सा समय और मौसम सबसे सही रहता है?
- अक्टूबर में मानसून खत्म होने के बाद राजस्थान में हल्की ठंडक शुरू हो जाती है, जिससे दिन में धूप में घूमना आसान रहता है। इस समय यहां के ऐतिहासिक किले, झीलें और हरियाली से भरी पहाड़ियां घूमने के लिए एकदम सही माहौल देती हैं।
- दिल्ली या जयपुर से कम बजट में बूंदी कैसे पहुंचें और यात्रा का खर्च कितना आएगा?
- बूंदी के लिए निकटतम बड़ा रेलवे स्टेशन कोटा है जो महज 35 किमी दूर है। दिल्ली या जयपुर से कोटा के लिए स्लीपर क्लास ट्रेन टिकट ₹200 से ₹350 में मिल जाता है, और कोटा से बूंदी के लिए लोकल बस या शेयरिंग टैक्सी केवल ₹40 से ₹60 में मिल जाती है।
- बूंदी में रुकने के लिए बजट-फ्रेंडली हवेलियां या होमस्टे कहां मिलते हैं और उनका किराया कितना होता है?
- नवल सागर झील और गढ़ पैलेस के पास पुरानी शहर की गलियों में कई पारंपरिक हवेलियों को होमस्टे में बदला गया है। यहां ₹800 से ₹1200 प्रति रात के बजट में साफ-सुथरे कमरे और राजस्थानी आतिथ्य मिल जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।