Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:50 AM IST

हरियाणा में इन जगहों पर होती हैं बोटिंग, बच्चों के साथ जाएं घूमने

वीकेंड पर बच्चों को एक दिन के लिए पिकनिक पर लेकर जाने का प्लान बना सकते हैं। कभी-कभी घर से दूर कहीं घूमने का मजा अलग होता है। बच्चे भी इससे खुश रहते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-04-30, 13:54 IST
haryana boat rides places

बच्चे हर दिन माता-पिता से कहीं घूमने जाने की जिद करते हैं। अब तो गर्मियों की भी छुट्टियां आने वाली हैं। ऐसे में बच्चे कहीं दूर ट्रिप पर जाना चाहते हैं। लेकिन अगर माता-पिता कम बजट की वजह से कहीं दूर नहीं जा सकते हैं, तो चिंता न करें।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप बच्चों को एक दिन के पिकनिक पर ले जा सकते हैं। यहां बच्चे मस्ती करने के साथ-साथ बोटिंग भी कर सकते हैं। पेड़ की छांव में हरे-भरे घास पर चादर बीछा कर आप बच्चों के साथ पार्टी भी कर सकते हैं। 

तिलयार झील

haryana lake

रोहतक में दिल्ली रोड पर स्थित तिलयार झील घूमने के लिए बेस्ट है। रोहतक बस स्टैंड से झील 15 मिनट की दूरी पर हैं। आप चाहें, तो बस स्टैंड उतकर यहां से ऑटो बुक कर सकते हैं। अब आपको बच्चों को घुमाने के लिए हरियाणा से कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि कम बजट में आपका ट्रिप भी पूरा हो जाएगा और बच्चे भी खुश हो जाएंगे। 

  • करने के लिए चीजें- यहां बच्चे पार्क में बैट-बॉल और बैडमिंटन जैसी चीजें कर सकते हैं। 
  • यहां बच्चे झील में बोटिंग भी कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा माता-पिता यहां बच्चों के साथ लेक में फिशिंग भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- हरियाणा में बच्चों के घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगहें, आप भी लेकर जाएं

 

 

बढ़कल लेक (Badhkal Lake)

Badhkal Lake

फरीदाबाद में स्थित यह जगह, एक विशाल क्षेत्र में फैली हुई है। यह जगह दिल्ली से लगभग 32 किलोमीटर दूर स्थित है। यह मानव निर्मित झील है और इसके पास ही अरावली पर्वत श्रृंखला भी है। इसलिए यहां आप एक साथ दो चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं। यह हरियाणा की फेमस जगह में से एक है।

इसे भी पढ़ें- पंचकूला के आसपास स्थित इन बेहतरीन हिल स्टेशन को वीकेंड में बनाएं ट्रेवल डेस्टिनेशन

दमदमा झील

damdama lake

  • यह हरियाणा की सबसे सुंदर और बड़ी लेक है। यहां दूर-दूर से लोग घूमने के लिए आते हैं। हरियाणा में घूमने के लिए यह सबसे अच्छी जगह है। 
  • यहां आप रो बोट, पैडल बोट और मोटर बोट का मजा उठा सकते हैं। 
  • कहां स्थित है यह जगह- साइबर सिटी से 17 किलोमीटर दूर अरावली पहाड़ी के पास गांव दमदमा में यह लेक स्थित है। 
  • बोटिंग चार्ज- चार सीटों वाली पैडल बोट पर आधे घंटे के लिए 150 रुपये देने होंगे। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।