मीठा खाने का कर रहा है मन! बनाएं स्वादिष्ट दानेदार Makhandi Halwa, नोट करें रेसिपी

Halwa Recipe: सर्दी के मौसम में अमूमन घरों में गाजर का हलवा बनाया जाता है और यह ऐसी डिश है, जो अधिकतर लोगों को पसंद होती है। अगर आप मीठा खाने की शौकीन हैं और नियमित रूप से खाने के साथ मीठा खाना पसंद करती हैं, तो सूजी का मखंडी हलवा ट्राई कर सकती हैं। न केवल इसका स्वाद बल्कि इसे बनाने का पूरा तरीका सामान्य हलवा से अलग है। आज के रेसिपी ऑफ डे में हम आपको मखंडी हलवा को बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।
मखंडी हलवा रेसिपी Recipe Card
मखंडी हलवा बनाने की रेसिपी
Ingredients
- सूजी – 1 कप
- दूध – 2 कप
- घी – 1 कप
- बादाम
- काजू
- पिस्ता - प्रत्येक 5 से 6
- चिरौंजी – 1 बड़ा चम्मच
- चीनी – 1 कप
- हरी इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
- किशमिश – 1 बड़ा चम्मच
Step
- Step 1:
मखंडी हलवे की शुरुआत सूजी को भिगोने से होती है। एक बड़े बर्तन में 1 कप सूजी लें और उसमें 2 कप दूध डाल दें।
- Step 2:
अब इसे अच्छे से मिलाकर कम से कम 30 मिनट या 1 घंटे के लिए छोड़ दें।
- Step 3:
इसके बाद एक भारी तले वाली कड़ाही लें और उसमें घी गरम करें, जब घी हल्का गरम हो जाए, तो इसमें चीनी डाल दें।
- Step 4:
अब लो फ्लेम पर चीनी को लगातार चलाते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।
- Step 5:
अब भीगी हुई सूजी को कड़ाही में डा धीमी आंच पर इसे लगातार चलाते रहें।
- Step 6:
इस मिश्रण को तब तक भूनें जब तक कि घी किनारों से अलग न होने लगे और हलवे में गोल्डन कलर न आ जाए
- Step 7:
आखिर में इलायची पाउडर डालें और चलाएं जब तक हलवा पूरी तरह से कड़ाही छोड़ने न लगे।
- Step 8:
इसके बाद गैस बंद करें और 2 मिनट के लिए छोड़ दें।
- Step 9:
अब आपका गरमा-गरम और खुशबूदार मखंडी हलवा तैयार है।
- Step 10:
अब इसे ऊपर से थोड़े और ड्राई फ्रूट्स से सजाकर परोसें।
मखंडी हलवा बनाने की आसान विधि (Makandi Halwa Recipe)

- मखंडी हलवे की शुरुआत सूजी को भिगोने से होती है। एक बड़े बर्तन में 1 कप सूजी लें और उसमें 2 कप दूध डाल दें।
- अब इसे अच्छे से मिलाकर कम से कम 30 मिनट या 1 घंटे के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद एक भारी तले वाली कड़ाही लें और उसमें घी गरम करें, जब घी हल्का गरम हो जाए, तो इसमें चीनी डाल दें।
- अब लो फ्लेम पर चीनी को लगातार चलाते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।
- ध्यान रहे कि आंच तेज न हो, वरना चीनी जल जाएगी। चीनी जब पूरी तरह पिघलकर कर कैरामेल की तरह बन जाए।
- अब भीगी हुई सूजी को कड़ाही में डालकर धीमी आंच पर इसे लगातार चलाते रहें।
- इस मिश्रण को तब तक भूनें जब तक कि घी किनारों से अलग न होने लगे और हलवे में गोल्डन कलर न आ जाए।
- इस प्रक्रिया में आपको करीब 20-30 मिनट लग सकते हैं।
- आखिर में इलायची पाउडर डालें और चलाएं जब तक हलवा पूरी तरह से कड़ाही छोड़ने न लगे।
- इसके बाद गैस बंद करें और 2 मिनट के लिए छोड़ दें।
- अब आपका गरमा-गरम और खुशबूदार मखंडी हलवा तैयार है।
- अब इसे ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से सजाकर परोसें।

इसे भी पढ़ें- Khaskhas Halwa Recipe in Hindi: सर्दियों की सुबह ब्रेकफास्ट में खाएं टेस्टी गर्मागर्म खसखस का हलवा, जानें आसान रेसिपी
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit-Gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।