Sat Oct 10, 2026 | Updated 02:18 PM IST

गुजरात में डांडिया-गरबा नाइट के लिए ये 3 जगहें हैं बेस्ट, दोस्तों के साथ नवरात्रि का मजा हो जाएगा दोगुना

Dandiya Night Locations In Gujarat: नवरात्रि के दौरान डांडिया और गरबा सामूहिक रूप से खेला जाता है। इसे खुले मैदान या बड़े हॉल में सभी एक साथ मिलकर खेलते हैं।
Updated:- 2024-10-03, 16:17 IST
image

डांडिया और गरबा नवरात्रि के पर्व में खेला जाने वाला एक नृत्य, जिसका इंतजार भक्तों को पूरे साल रहता है। नवरात्रि आते ही लोगों में सबसे ज्यादा खुशी डांडिया और गरबा खेलने की होती है। ये नृत्य मां दुर्गा की आराधना और उत्सव का प्रतीक माना जाता है। गरबा के दौरान लोग मां दुर्गा की मूर्ति के चारों ओर घूमते हैं और जश्न मनाते हैं। कई लोगों को डांडिया-गरबा खेलना इतना ज्यादा पसंद होती है कि वह इसके लिए प्रैक्टिस भी करते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ मस्ती करने और भगवान की आराधना करने की सबसे अच्छा तरीका है।

अगर आप इस पर्व में गुजरात घूमने जा रहे हैं, तो आप कुछ खास जगहों पर गरबा खेलने जा सकते हैं। गरबा और डांडिया गुजरात की सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा हैं। यह नृत्य यहां की लोक संस्कृति में गहराई से जड़ा हुआ है। गुजरात का गरबा और डांडिया अंतरराष्ट्रीय तौर पर भी फेमस है। केवल भारत से ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग गुजरात में इन नृत्यों का आनंद लेने आते हैं और इसमें भाग लेते हैं।

नवशक्ति नवरात्रि गरबा

gujarat dandia garba night places to visit in navratri

यहां नवरात्रि को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है, और लोग मां दुर्गा की भक्ति में डांडिया और गरबा को प्रमुख रूप से शामिल करते हैं। नवशक्ति में, वे गरबा खिलाड़ियों से एक पैसा भी नहीं लिया जाता है। इसलिए आप बिना किसी एंट्री फीस के यहां गरबा खेलने जा सकते हैं। नवरात्रि का पर्व आज से शुरू हो गया है, इसलिए गरबा-डांडिया खेलने के लिए तैयार हो जाएं।

  • लोकेशन- बीजी पटेल ग्राउंड, नेरा अमित नगर, करेलीबाग, वडोदरा, गुजरात

इसे भी पढ़ें- Best Navratri Events 2024 Mumbai: मुंबई में गरबा-डांडिया खेलने के लिए ये 5 जगहें हैं बेस्ट, पार्टनर के साथ आप भी जाएं

वडोदरा (बड़ौदा)

अगर गुजरात में गरबा खेलने के लिए एक बड़े उत्सव का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं। वडोदरा में वाइब्रेंट नवरात्रि में हर साल भारी भीड़ उमड़ती है। यहां गुजरात से बल्कि दुनिया भर से प्रतिभागियों को आकर्षित करता है। इसे गुजरात का सबसे बड़ा गरबा समारोह स्थल माना जाता है। इसे बेस्ट गरबा-डांडिया इवेंट कहा जाता है।

  • लोकेशन- वीवीएन गरबा मैदान, वडोदरा
  • प्राइस- 450 रुपये

इसे भी पढ़ें- नवरात्रि में जा रहे हैं गुजरात घूमने, तो माता के इन मंदिरों में दर्शन करके जरूर आएं

फाल्गुनी पाठक के साथ नवरात्रि उत्सव

gujarat dandia garba night

अगर नवरात्रि का मजा फाल्गुनी पाठक के साथ मिल जाए, तो इससे अच्छा और क्या हो सकता है। 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में फाल्गुनी पाठक के लाइव संगीत पर आपको गरबा-डांडिया खेलने का मौका मिलने वाला है।

  • प्राइस- 1499 रुपये प्रति व्यक्ति
  • लोकेशन- एफ.पी.-104/2, शैंकस फार्म, स्वर्णिम स्टोन रोड, वैष्णो देवी रोड, स्पिनी पार्क के पीछे, गोटा, छरोडी, अहमदाबाद, गुजरात

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।