Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:56 AM IST

Best Navratri Events 2024 Mumbai: मुंबई में गरबा-डांडिया खेलने के लिए ये 5 जगहें हैं बेस्ट, पार्टनर के साथ आप भी जाएं

महाराष्ट्र और गुजरात 2 ऐसे शहर हैं, जहां आपको नवरात्रि में गरबा नृत्य और डांडिया नाइट का उत्साह अलग ही देखने को मिलेगा। इस बार अगर आप नवरात्री में मुंबई में हैं, तो हम आपको कुछ मशहूर जगहें बताने जा रहे हैं।
Updated:- 2024-09-30, 18:18 IST
image

नवरात्रि के लिए कुछ ही दिन बचे हैं और अभी से लोगों ने डांडिया- गरबा में जानें की तैयारिंया शुरू कर दी है। किस दिन कैसे कपड़े पहनने और कहां डांडिया नाइट की मस्ती करने जाना है, इसका प्लान लोग पहले से बनाने लगे हैं। मुंबई की गलिया और बाजारों रंग-बिरंगी लाइटों और सजावट का काम भी शुरू हो गया है। मुंबई नवरात्री के पर्व की जान कही जाती है। क्योंकि यहां लगभग हर त्योहार को मनाने का लोगों में उत्साह देखने वाला होता है। अगर आप इस बार डांडिया गरबा खेलने के लिए सबसे बेस्ट जगह ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। इस बार नवरात्री में इन जगहों पर सबसे सुंदर पंडाल सजने की तैयारी लगभग शुरू हो गई है।

फाल्गुनी पाठक के साथ नवरात्रि उत्सव

5 best dandiya places in mumbai for couples1
नवरात्रि के दौरान, जब आप गरबा और डांडिया के बारे में सोचते हैं तो पहला नाम आपके दिमाग में भी फाल्गुनी पाठक का जरूर आता होगा, लेकिन अगर आपको उन्हें लाइव गाते हुए सुनना है, तो इससे अच्छा मौका आपको नहीं मिलेगा। डांडिया की रानी कही जाने वाली फाल्गुनी पाठक आपके नवरात्री को यादगार बना देगी। दक्षिण मुंबई में आप उनके साथ गरबा-डांडिया शो का मजा उठा पाएंगे।

  • लोकेशन- एनएससीआई डोम, एसवीपी स्टेडियम, वर्ली
  • तारीख-13 अक्टूबर
  • टिकट- प्रति व्यक्ति 499 रूपये से टिकट

एमबीसीए डांडिया नाइट

यहां भी आपको घरबा-डांडिया नाइट के लिए लाइव सिंगर मिलने वाले हैं। बांद्रा में हो रहे इस नवरात्रि उत्सव में शामिल होने का प्लान आप बना सकते हैं। यहां मुन्नी बदनाम फेम ममता शर्मा भी आने वाली हैं। इस बार इस कार्यक्रम में मीत ब्रदर्स, बेबी डॉल, छम छम और चिट्टियां कलाइयां जैसे गानों के कलाकार नजर आएंगे।

  • लोकेशन- वेवर्क एनाम संभव, जी ब्लॉक, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स
  • तारीख- 9-11 अक्टूबर, शाम 7 बजे से
  • टिकट- प्रति व्यक्ति 499 रुपये से टिकट

रास रंग 2024

5 best dandiya places in mumbai for couples2

ठाणे में धूम मचाने के लिए कोई अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो यहां जाने का प्लान बना लें। ढोल किंग कहे जाने वाले हनीफ और असलम, गुजराती गायक उमेश बारोट के साथ यहां आपको गरबा खेलने का मौका मिलेगा।

  • लोकेशन- ऑक्ट्रॉय ग्राउंड कोपरी ठाणे
  • समय- 3-12 अक्टूबर; शाम 7 बजे से
  • टिकट- प्रति व्यक्ति 300 रुपये से टिकट

इसे भी पढ़ें- नवरात्रि में जा रहे हैं गुजरात घूमने, तो माता के इन मंदिरों में दर्शन करके जरूर आएं

खर डंडा पारंपरिक नवरात्र उत्सव

नवरात्र के मौसम में कम बजट के अंदर किसी अच्छी जगह पर डांडिया खेलना है, तो आप यहां जा सकते हैं। यहां लाइव लोक संगीत, फूड स्टॉल, गरबा और सांस्कृतिक प्रदर्शन जैसी कई चीजें आपको देखने को मिलेगी।

  • लोकेशन- खर डंडा होली शिमगा उत्सव
  • समय- 3-11 अक्टूबर; रात 10 बजे से
  • टिकट- प्रति व्यक्ति 49 रूपये

इसे भी पढ़ें- नवरात्रि के पहले दिन होती है मां शैलपुत्री की पूजा, वाराणसी के इस मंदिर में हो जाएंगे दर्शन

रंगीलो रे

5 best dandiya places in mumbai for couples3

मुंबई का सबसे बड़े इनडोर गरबा आयोजन का 6th एडिशन इस साल होगा। जहां गुजराती सिनेमा में हिट गाने देने वाले पार्थिव गोहिल आने वाले हैं। यहां एक साथ 16,000 लोग आ सकते हैं। इसमें फूड हॉल और पार्किंग की सुविधा भी मिलती है।

  • लोकेशन- नेस्को हॉल 4, मुंबई
  • समय- 3-11 अक्टूबर; शाम 7 बजे से
  • टिकटच- प्रति व्यक्ति 699 रुपये से टिकट

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।