Garba Creates History: ग्लोबल हुआ गरबा, UNESCO की सांस्कृतिक धरोहर सूची में मिला स्थान

गुजरात का गरबा डांस यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल हो गया है। आइए इस लेख में विस्तार से गरबा की खासियत और इतिहास को जानने की कोशिश करते हैं।   
Updated:- 2023-12-07, 13:02 IST
image

गुजरात का नाम सामने आते ही यहां पर मनाए जाने वाले कुछ कलरफुल फेस्टिवल्स से लेकर यहां का डिलीशियस फूड आंखों के सामने घूमता है। यह एक ऐसा राज्य है जहां की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल की मातृभूमि के रूप में जाना जाता है।

इतना ही नहीं, दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को भी यहीं बनाया गया है। यहां का गरबा तो इतना फेमस है कि इसे सिर्फ देश के लोग ही नहीं, बल्कि विदेश के लोग भी करना पसंद करते हैं। यही वजह है कि आज गरबा ग्लोबल सांस्कृतिक धरोहर बन गया है।

जी हां, गरबा को यूनेस्को ने अपनी सांस्कृतिक धरोहर की लिस्ट में शामिल कर लिया है। इस बात की जानकारी बुधवार को दी और कहा कि गरबा में देवी मां की भक्ति की सदियों पुरानी परंपरा जीवित और विकसित हो रही है। 

UNESCO की सांस्कृतिक धरोहर सूची में हुआ शामिल

UNESCO Intangible Cultural Heritage India

संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को ने गुजरात के गरबा लोकनृत्य को अपनी सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया है। हालांकि, यूनेस्को से सांस्कृतिक विरासत का दर्जा हासिल करने वाला गरबा भारत की 15वीं धरोहर है। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोक नृत्य गरबा जीवन के उत्सव, एकता और परंपराओं में हमारी गहरी आस्था का प्रतीक है। 

साथ ही, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी अपनी खुशी जाहिर की। बता दें कि यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत सूची में गरबा का शामिल होना हमारी संस्कृति की एक सुंदरता है। हमें इसका सम्मान करते हुए आने वाली पीढ़ी के लिए इसका संरक्षण करना चाहिए। वहीं, विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने एक गरबा कार्यक्रम में शामिल होकर फोटो इंटरनेट पर डाली और कहा कि गुजरात का गरबा पूरी दुनिया के लिए है। 

इसे जरूर पढ़ें- ऑफिस में सेलिब्रेट करना है क्रिसमस तो कलीग्स को दें ये खास तोहफे

गरबा नृत्य के बारे में जानें 

UNESCO Intangible Cultural Heritage India IN hindi

परंपरागत रूप से, गरबा एक मिट्टी का बर्तन होता है, जिसके अंदर एक दीपक होता है, जिसे गुजरात में 'गरबी' कहा जाता है। गरबा नृत्य इन मिट्टी के बर्तनों के आसपास किया जाता है, जिन्हें 'गर्भ दीप' कहा जाता है। इस खेल का मतलब होता है कि पुरुष और महिलाएं देवी दुर्गा और राक्षस-राजा महिषासुर की तरह लड़ाई कर रहे हैं। गरबा पोशाक में 3 भाग होते हैं। (भारत के ट्रेडिशनल डांस फॉर्म्स के बारे में जानें)

महिलाएं चोली या ब्लाउज, चन्या या लंबी स्कर्ट और चमकदार दुपट्टा पहनती हैं और पुरुष कडू के साथ पगड़ी पहनते हैं। इसे करने का एक तरीका होता है, जिसमें ताल से ताल मिलाने के लिए महिलाएं और पुरुषों का दो या फिर चार का समूह बनाकर नृत्य करते हैं।

 

इसमें गाए जाने वाले गीत कौन-से होते हैं? 

UNESCO Intangible Cultural Heritage India in Hindi ()

गरबा में गाए जाने वाले गीत या गाने ज्यादातर देवी मां पर आधारित होते हैं। साथ ही, इस सामूहिक लोकनृत्य में तालियों की थाप के साथ एक घेरे में परंपरागत गुजराती कपड़ों में महिलाएं व लड़कियां नृत्य करती हैं। भक्ति व शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा की आराधना के गुजरात में नवरात्रि पर्व के दौरान पूरी नौ रातों तक गरबा किया जाता है। 

गरबा भारत के प्राचीन सांस्कृतिक इतिहास का परिचायक है। गुजरात व देश के अन्य राज्यों के अलावा अब कई देशों में भी गरबा नृत्य किया जाता है। (मॉडर्न सोसाइटी के संगम ग्रीस की ये '5 चीजें' आपको दीवाना बना देंगी) अब गरबा ग्लोबल स्तर पर भी किया जाएगा, जिसे हर कोई पसंद करेगा। 

इसे जरूर पढ़ें- पूजा में इस्तेमाल हुए फूल बचा सकते हैं आपके पैसे, जानें कैसे

नवरात्रि में गरबा और डांडिया खेलने के पीछे की क्या है वजह

गरबा और डांडिया इन दो खेलों का इतिहास गुजरात से जुड़ा हुआ है। यहां से ही इसकी उत्पती हुई थी। ये नृत्य केवल नवरात्रि के दौरान ही किए जाते हैं। क्योंकि ये नृत्य देवी दुर्गा और राक्षस महिषासुर के बीच नौ दिवसीय युद्ध का दर्शाने और विजय का प्रतीक माना जाता है, इसमें देवी दुर्गा विजयी हुई थी।

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। 

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। 

Image Credit- (@Freepik)  

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।