Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:13 AM IST

परंपराओं और मॉडर्न सोसाइटी के संगम ग्रीस की ये '5 चीजें' आपको दीवाना बना देंगी

प्राचीनतम परंपरा वाले देश की संस्कृति और खानपान का लुत्फ उठाना चाहती हैं तो ग्रीस से अच्छा विकल्प कोई और यहीं। यहां आपको प्राचीन परंपराओं और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिलता है।
Updated:- 2018-09-05, 13:26 IST
greece amazing place artice

ग्रीस का बहुत पुराना इतिहास है। यहां की परंपराएं और लोक संस्कृति ने दुनियाभर के लोगों को आकर्षित किया है। यहां आपको जिस तरह के द्वीप नजर आएंगे, वैसे शायद ही दुनिया में कहीं और देखने को मिलें। यहां के डेस्टिनेशन्स पर जाकर आप कहीं ज्यादा एक्साइटेड फील करेंगी क्योंकि इसका अनुभव आपके लिए अनूठा होगा। ग्रीस के शहर घूमने के बाद यकीनन आपके उनसे प्यार हो जाएगा। तो आइए  जानते हैं ग्रीस की कुछ बेहद रोचक चीजों के बारे में-

कला और संस्कृति

greece amazing place inside

ग्रीस की सड़कें आपको अपना इतिहास बयां करती नजर आएंगी। अगर आप यहां के म्यूजियम और प्राचीन इमारतें देखने जाएं तो दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में शुमार होने वाला यह देश सांस्कृतिक रूप से कितना समृद्ध है। प्री हिस्टोरिक पीरियड से लेकर पुराने राजाओं के साम्राज्यों तक आपको क्लासिकल, हेलेनिस्टिक, मध्यकालीन और बैजेंटाइन काल की इमारतें यहां नजर आएंगी। यहां देश का स्वर्णिम इतिहास आधुनिक समाज के साथ चलता दिखाई देता है। ग्रीस के इतिहास में आर्कीटेक्चर, पॉटरी, बुनाई, संगीत, ज्वैलरी बनाने, पेंटिंग बनाने के बारे में काफी कुछ पढ़ने को मिलता है।

Read more : व्यास नदी के किनारे बसे नग्गर की ये तीन लोकप्रिय जगहें जरूर घूमें

यहां का स्वाद है लाजवाब

greece amazing place inside

ग्रीक कुजीन ऐसी है कि इसका स्वाद चख लेने के बाद इंसान इसका दीवाना हो जाए। यहां की रेसिपीज की खासियत यह है कि इसमें कई तरह के फ्लेवर वाले मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। सदियों पहले की डिशेस की सिक्रेट रेसिपी यहां पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है। मूल रूप से हर्ब्स, मसाले और ऑलिव ऑयल यहां की डिशेस का स्वाद और रंगत बढ़ा देता है। ग्रीक मीट, सीफूड, सेहतमंद फल, सब्जियां, दालें और दुनियाभर में मशहूर चीज आपको काफी टेस्टी लगेंगे।

दिल लुभाते हैं यहां के सी-बीच

greece amazing place inside

ग्रीस के समुद्री तट 16,000 किलोमीटर के विस्तार में हैं और ये अपने स्वच्छ पानी के लिए भी जाने जाते हैं। यहां के खूबसूरत पहाड़, रिच  ईकोसिस्टम, नदियां और झीलें मिलकर बहुत सुंदर नजारे क्रिएट करते हैं। यहां के शानदार वातावरण में घूमते हुए आपको महसूस होगा कि आप यहीं का एक हिस्सा हैं। यहां के तटों पर आप कई तरह की एक्टिविटीज में हिस्सा लेने के साथ लोकल फ्लेवर्स का जायका भी ले सकती हैं।

यादगार ट्रैवलिंग एक्सपीरियंस

ग्रीक्स को 'गॉड ऑफ हॉस्पिटेलिटी' जियस जेनियस की संतान माना जाता है, इसीलिए आप इस देश में जहां कहीं भी चले जाएं, आपका भव्य स्वागत होगा। आपको अपने लिए यादगार लम्हे क्रिएट करने के लिए भी भरपूर मौके मिलेंगे। आप यहां के कस्टम्स और त्योहारों जैसे कि ईस्टर, क्रिसमस, यहां की नाइट लाइफ का मजा उठा सकती हैं और पत्थरों के बने गावों में घूमने जा सकती हैं।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।