बेसन के इस घोल से चमक जाएंगे पुराने से पुराने तांबे के बर्तन, जानें बनाने का सही तरीका

तांबे के बर्तन सभी घरों में होते है, चाहे पूजा के बर्तन हो या पानी पीने के लिए जग या गिलास। तांबे के बर्तन में पानी पीना हमारे सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद बताया गया है। तांबे के बर्तन जितनी जल्दी साफ होते हैं उतनी ही जल्दी गंदे भी हो जाते हैं। बता दें कि तांबे के बर्तनों को रोजाना पितांबरी से साफ करते रहना चाहिए। लेकिन बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जो हर हमेशा तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए पितांबरी नहीं खरीद सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे पेस्ट के बारे में बताएंगे, जिससे आप गंदे से गंदे तांबे के बर्तन की सफाई कर सकते हैं। यह पेस्ट आपके घर में रखी चीजों की मदद से बना सकती हैं।
तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए बनाएं ये पेस्ट

सामग्री
- बेसन 3 चम्मच
- एक नींबू का रस
- दही 2 चम्मच
- 2 चम्मच नमक
- हल्दी एक चम्मच
कैसे बनाएं तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए पेस्ट
- तांबे और पीतल के बर्तनों को साफ करने के लिए बेसन से पेस्ट बनाना है। इसके लिए आपको चाहिए एक बाउल में 3-4 चम्मच बेसन।
- बाउल में बेसन लेने के बाद उसमें दो से तीन चम्मच दही, दो चम्मच नमक, एक चम्मच हल्दी, एक नींबू का रस डालें।
- सभी को अच्छे से मिक्स करें, आपका पेस्ट तैयार है।
- बेसन और बाकी चीजों की क्वांटिटी बर्तनों की संख्या के अनुसार घटा बढ़ा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Cleaning Tips: कांसे के बर्तनों को साफ करने का ये तरीका आप जरूर जानें
बेसन के पेस्ट का इस्तेमाल कैसे करें

- बेसन के पेस्ट का उपयोग करने के लिए आप पेस्ट को सभी तांबे और पीतल के बर्तन में निकालकर कुछ देर के लिए रखें।
- थोड़ी देर बाद इस पेस्ट को स्क्रबर या टिशू पेपर की मदद से साफ कर लें।
- पेस्ट निकालने के बाद अब आप देख पाएंगे कि आपके बर्तन नए जैसे चमक गए होंगे।
- पेस्ट निकालने के बाद पानी से धो लें और डिशवाश सोपसे साफ कर लें।
- इस पेस्ट से आप तांबे के बर्तन की सफाई के अलावा कांसे और पीतल के बर्तनों को भी बहुत सफाई से साफ कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:'पीतल' के बर्तनों को घर पर साफ रखने के टिप्स जानें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock, Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।