Tue Sep 15, 2026 | Updated 12:14 AM IST

अदरक-लहसुन का पेस्ट बनाते समय मात्रा कितनी रखें? जानें ऐसे ही 4 कुकिंग सीक्रेट्स

दादी-नानी की कुकिंग की बात करें, तो उनके चर्चे हर घर में होते हैं। अगर आप कुछ नया ट्राई करने जा रहे हैं तो इन नुस्खों को आजमाकर बेझिझक एक्सपेरिमेंट करें।
By Sakhi Digital | Edited By Garima Garg
Updated:- 2026-09-14, 15:55 IST
cooking tips
Sakhi

खाना पकाने की कला में सही स्वाद पाना केवल मसालों पर नहीं, बल्कि सामग्री के सही अनुपात और छोटी-छोटी तकनीकों पर भी निर्भर करता है। अक्सर रसोई में काम करते समय हमें कई छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जैसे अदरक-लहसुन के सही संतुलन का पता न होना या पेस्ट की कड़वाहट से सब्जी का स्वाद बिगड़ जाना। आपकी इसी उलझन को दूर करने के लिए हम लाए हैं दादी-नानी के 4 अचूक और बेहद उपयोगी किचन हैक्स। ये आसान नुस्खे न केवल आपके भोजन का स्वाद दोगुना करेंगे, बल्कि रसोई के मुश्किल कामों को भी बेहद आसान और समय बचाने वाला बना देंगे। जानते हैं आगे...

खाने का स्वाद बढ़ाएंगे ये 4 कुकिंग हैक्स

यहां आपको खाने से जुड़े 4 कुकिंग हैक्स के बारे में बताया जा रहा है, जानते हैं इनके बारे में...

नुस्खा 1

सवाल: घर में ग्रेवी बनाते समय यह अंदाज नहीं लगता कि अदरक कितनी पीसी जाए और लहसुन कितना? ऐसे में इसकी सही मात्रा का ध्यान कैसे रखें?

1 - 2026-09-14T151923.118

दादी-नानी का नुस्खा: ग्रेवी के लिए अदरक और लहसुन का पेस्ट तैयार करते समय हमेशा लहसुन की मात्रा 60 प्रतिशत और अदरक की मात्रा 40 प्रतिशत रखनी चाहिए, क्योंकि अदरक का स्वाद बहुत तीखा होता है।

नुस्खा 2

सवाल: बरसात के बाद जब मौसम में हल्की ठंडक आ जाती है, तो सूप पीने का मन करता है। लेकिन सूप का असली मजा तो सर्दियों में ही आता है। ऐसे में सर्दियों जैसा स्वाद पाने के लिए क्या तरीका आजमाएं?

दादी-नानी का नुस्खा: टमाटर का सूप बनाते समय उसे उबालते वक्त ही एक हरी मिर्च, लहसुन की एक कली और अदरक का एक छोटा टुकड़ा डाल दें। इससे सूप बहुत स्वादिष्ट बनेगा।

यह भी पढ़ें- चित्रा या लाल राजमा: कौन सा आसानी से गलता है और किसे पकाने में लगता है कम समय?

नुस्खा 3

सवाल: मैं अक्सर राई का पेस्ट डालकर फिश करी बनाती हूं, लेकिन खाते समय मुंह में हल्की कड़वाहट महसूस होती है। इस कड़वाहट से बचने के लिए क्या करना चाहिए?

2 - 2026-09-14T151922.016

दादी-नानी का नुस्खा: अगर आप मछली या सब्जी के लिए राई का पेस्ट बना रही हैं, तो इसकी कड़वाहट दूर करने के लिए पीसते समय इसमें थोड़ा सा भिगोया हुआ खसखस, धनिया पाउडर, मिर्च और नमक मिला लें।

नुस्खा 4

सवाल: हमारे घर पर अक्सर पिज्जा बनता है। चीज को कद्दूकस करते समय कुछ चीज मशीन (ग्रेटर) में ही चिपक कर रह जाता है, जो ठीक से नहीं निकल पाता। इसके लिए क्या करें?

दादी-नानी का नुस्खा: चीज को कद्दूकस करने के बाद मशीन को साफ करने के लिए उस पर एक आलू कद्दूकस कर लें। इससे छेद में फंसा हुआ चीज आसानी से निकल जाएगा और ग्रेटर पूरी तरह साफ हो जाएगा।

विशेष टिप: ग्रेवी वाली सब्जी बनाते समय अगर मसाले में पिसा हुआ नारियल डाला गया हो, तो उसे ज्यादा देर तक न भूनें।

यह भी पढ़ें- कम तेल में प्याज कैसे भूनें? जानें बेस्ट और आसान तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।