Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:39 PM IST

चित्रा या लाल राजमा: कौन सा आसानी से गलता है और किसे पकाने में लगता है कम समय?

राजमा के दो मुख्य प्रकार होते हैं- चित्रा और लाल राजमा, उनके स्वाद, पकने के समय और उपयोग में भिन्न होते हैं। जानते हैं, दोनों में से कौन सा है आपके लिए सही...
Updated:- 2026-09-09, 15:44 IST
red rajma vs chitra rajma

उत्तर भारत के लगभग हर घर में राजमा-चावल का स्वाद सभी की जुबां पर चढ़ा है, लेकिन जब भी बाजार से राजमा खरीदने की बात आती है, तो एक बहस अक्सर देखने को मिलती है, लाल राजमा लें या चित्रा राजमा? कोई कहता है कि लाल राजमा का स्वाद ढाबे जैसा आता है, तो कोई चित्रा राजमा को जल्दी गलने और मलाईदार बनने की वजह से बेहतर मानता है। अगर आप भी किराना दुकान पर इन दोनों में से सही विकल्प चुनने को लेकर उलझन में रहते हैं, तो आइए इनके बीच का असली फर्क आसान शब्दों में समझते हैं। इसके लिए हमने नुपुर गुलाटी न्यूट्रिशन की फाउंडर और हेल्थ व डाइट एक्सपर्ट नुपुर गुलाटी से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

चित्रा राजमा

चित्रा राजमा दिखने में हल्के गुलाबी या क्रीम रंग का होता है, जिस पर भूरे रंग की धारियां या छीटें बनी होती हैं। इसी चितकबरे पैटर्न की वजह से इसे 'चित्रा' कहा जाता है। मुख्य रूप से उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में उगने वाले इस राजमा की अपनी कुछ खासियतें हैं-

2 - 2026-09-09T153109.120

(photo credit - magnific)

  • यह बहुत जल्दी गलता है और पकने के बाद बेहद सॉफ्ट हो जाता है।
  • इसका स्वाद हल्का और थोड़ा नट्स जैसा होता है।
  • यह ग्रेवी के मसालों को अपने अंदर अच्छी तरह सोख लेता है।
  • अगर आप कुकर में बिना ज्यादा सीटी लगाए झटपट राजमा बनाना चाहते हैं, तो चित्रा राजमा सबसे सही विकल्प है।

लाल राजमा

जब भी हम राजमा का नाम सुनते हैं, तो दिमाग में गहरे लाल रंग के राजमा की तस्वीर ही आती है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में मिलने वाला यह राजमा अपनी रंगत और स्वाद के लिए जाना जाता है।

1 - 2026-09-09T153111.556

(photo credit - magnific)

  • इसका छिलका थोड़ा मोटा होता है, इसलिए यह पकने के बाद भी अपना आकार बनाए रखता है।
  • इसका स्वाद काफी गाढ़ा और पारंपरिक होता है।
  • ढाबा स्टाइल या रेस्तरां जैसी गाढ़ी ग्रेवी बनाने के लिए इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है।
  • यह पकने में चित्रा राजमा के मुकाबले थोड़ा ज्यादा समय लेता है।

यह भी पढ़ें- दाल-राजमा या फिर छोला भिगोना गई हैं भूल? बर्फ का टुकड़ा मिनटों में करेगा कमाल

चित्रा बनाम लाल राजमा: पकाने में अंतर

समय की कमी होने पर कौन सा राजमा चुनना चाहिए, इसे इस आसान तालिका से समझें:

प्रोसेस चित्रा राजमा लाल राजमा
भिगोने का समय 6 से 8 घंटे 8 से 10 घंटे
कुकर में सीटियों की संख्या 4 से 5 सीटी 6 से 7 सीटी
धीमी आंच पर पकाने का समय 15 मिनट 25 से 30 मिनट

निष्कर्ष

चित्रा और लाल राजमा दोनों ही अपनी जगह बेहतरीन हैं। अगर आपके पास समय कम है और आप हल्का, मलाईदार स्वाद चाहते हैं तो चित्रा राजमा बनाएं। वहीं अगर आप छुट्टी के दिन इत्मीनान से ढाबा स्टाइल, गाढ़ा और मसालेदार राजमा-चावल खाने के मूड में हैं तो लाल राजमा बेहतरीन विकल्प है।

यह भी पढ़ें- किचन में नहीं होगी परेशानी, दादी-नानी के इन हैक्स से झटपट होगा काम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Main Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।