Kids Places in Surat: बच्चों के साथ वीकेंड पर बनाएं इन जगहों पर घूमने का प्लान, जानें कितना आएगा खर्च

बच्चे अक्सर वीकेंड पर माता-पिता के साथ कहीं घूमने जाने की जिद करते हैं। पूरे हफ्ते स्कूल के होमवर्क और पढ़ाई से परेशान हो गए बच्चों को बस वीकेंड का इंतजार होता है। क्योंकि इसमें उनके माता-पिता की भी ऑफिस से छुट्टी होती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सूरत में घूमने के लिए कुछ सस्ती और अच्छी जगहों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
स्नो पार्क

सूरत की गर्मी में अगर बर्फ में खेलने का मौका मिल जाए, तो इससे अच्छा और क्या हो सकता है। सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको शहर से बाहर जाने की भी जरूरत नहीं है। क्योंकि बिना लंबे ट्रैवल के आपको अपने बच्चों के साथ बर्फ देखने का मौका मिल जाएगा।
- समय- दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक आप यहां जा सकते हैं।
- लोकेशन- 3rd फ्लोर, राहुलराज मॉल, डुमस रोड, पिपलोद, सूरत
- टिकट प्राइस- प्रति व्यक्ति 400 रुपये इसमें जैकेट, टोपी, मोजे, जूते और हाथ के दस्ताने मिलेंगे।
- बच्चों के लिए एंट्री फीस 200 रुपये है।
रीबाउंस- फन तो यहां है

- अगर ही जगह पर तरह-तरह के झूलों और खेल का मजा लेना है, तो सूरत में इससे अच्छी जगह और कोई नहीं हो सकती। यहां केवल बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े लोगों के लिए भी मस्ती करने के लिए कई ऑप्शन मिल जाएंगे।
- यहां समय के हिसाब से आपको अलग-अलग फीस देनी पड़ेगी। साथ ही अलग-अलग गेम के हिसाब से भी टिकट प्राइस अलग है।
- अगर आप ट्रैम्पोलिन में जाते हैं, तो एक घंटे के लिए प्रति व्यक्ति 699 रुपये देने होंगे।
इसे भी पढ़ें- सूरत में बच्चों के साथ इन Water Park में जाएं मस्ती करने, जानें कितना होगा खर्चा
ब्लूज एडवेंचर
अगर कम बजट में बच्चों को कहीं घुमाना है, तो यह जगह बेस्ट है। क्योंकि यहां सस्ती टिकट में आपको बच्चों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। यह अम्यूजमेंट पार्क की तरह है। जो एक मेले की तरह नजर आता है। खाने पीने से लेकर खेलने के लिए तरह-तरह की चीजें देखने को मिलेंगी।
- लोकेशन- 6RC4+6G8, वियर-कम-कोजवे के सिंगणपुर की ओर, प्रेमानंद गार्डन के बगल में, सूरत
- यह परिवार के साथ घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- गुजरात के जामनगर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये तीन जगह
वंडर वेव्स वॉटर पार्क

आप बच्चों के साथ वॉटर पार्क में भी मस्ती करने के लिए जा सकते हैं। बच्चों को पानी में खेलना पसंद होता है। इसलिए उन्हें यह जगह पसंद आएगी। यह सूरत के सबसे अच्छे वॉटर पार्क में से एक है।
- लोकेशन- काइनेक्स वॉटर पार्क, ब्रिज, गोथन,सूरत
- टिकट प्राइस- सोमवार से शुक्रवार तक 499 रुपये देने होंगे।
- बच्चों के लिए टिकट प्राइस- 299 रुपये है।
- शनिवार और रविवार के दिन टिकट प्राइस- 549 रुपये।
- बच्चों के लिए- 399 रुपये।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।