खाना बनाते वक्त आपके कपड़े पर लग जाता है सूखा आटा? इन 5 तरीकों से पाएं छुटकारा

क्या खाना बनाते खासतौर से आटा गूंथते, रोटी बेलते और सेकते हुए आपके कपड़े पर आटा लग जाता है। अगर हां, तो आप नीचे लेख में बताए गए 5 तरीकों को अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।
mart kitchen tips during cooking
mart kitchen tips during cooking

खाना बनाते वक्त कपड़े पर तेल-मसाले और आटा न लगे, ऐसा कैसे हो सकता है। कई बार तो कपड़े पर लगे आटा के धब्बे को ऑफिस जाते वक्त या बच्चे को स्कूल छोड़ते जाते समय जब कपड़े सही करते हैं, तो उस दौरान नजर पड़ती है। खासकर अगर आप सफेद या गहरे रंग के कपड़े पहने हों, तो सूखे आटे के दाग बहुत साफ दिखाई देते हैं,जो कई बार शर्मिंदगी का कारण भीबन जाते हैं। अब ऐसे में अधिकतर महिलाएं बाजार से जाकर एप्रेन खरीद कर लाती हैं। लेकिन आज भी बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं, जो आज भी इसका इस्तेमाल नहीं करती हैं। बार-बार आटा-तेल और मसाला के दाग लगने के कारण न केवल कपड़ा बदलना पड़ता है बल्कि इन्हें धुलने का काम भी बढ़ जाता है। अगर तुरंत कपड़ों को साफ न किया जाए, तो इन्हें साफ करना बहुत मुश्किल हो जाता है। अक्सर लोग इन दागों को गीले कपड़े से पोंछने की कोशिश करते हैं जिससे यह और भी फैल जाते हैं और कपड़ों पर चिपक जाते हैं। पर आपको बता दें कि आप खाना बनाते समय कुछ तरीकों को अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।

इस लेख में आज हम आपको 5 ऐसे तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप खाना बनाते समय कपड़ा गंदे होने वाली दिक्कत को अलविदा कह सकती हैं। नीचे जानिए कमाल के तरीके-

कपड़े के ऊपर पहनें पुराना कपड़ा

how to keep clothes clean while cooking

अगर आप नौकरी करती है, तो यकीनन सुबह खाना बनाने के साथ ही तैयार भी होती है। अब ऐसे में अगर ऑफिस ड्रेस या साफ-सुथरे कपड़े पर आटा लग जाए, तो न केवल काम बढ़ जाता है बल्कि दिमाग खराब हो जाता है। इस परेशानी से बचने के लिए आप खाना बनाने से पहले कोई पुराना कपड़ा पहनें। अगर एप्रेन है, तो वह पहनें। ऐसा करने से आप कपड़े को गंदा होने से बचा सकती हैं बल्कि आपको बार-बार कपड़े धोने की झंझट से भी बचाएगा।

इसे भी पढ़ें-लाख कोशिशों के बाद भी बर्तन धोते समय गीले हो जाते हैं आपके कपड़े? अब इन 3 ट्रिक्स से कहें बाय-बाय

खड़े होने के बजाय बैठकर आटा गूंथे

kapde par baar baar lag jata hai aata kya kre

आज के समय लोग खड़े होकर खाना बनाना पसंद करते हैं। अगर आपके यहां भी ऐसा ही किचन है, तो कोशिश करें कि बैठकर आटा गूंथे। अगर मुमकिन नहीं है, तो खड़े होकर धीरे-धीरे पानी मिलाकर गूंधें ताकि वह चारों तरफ न उड़े। छोटे बर्तन के बजाय बड़ा बर्तन लें। इससे आटा थाली के बाहर नहीं फैलेगा।

ढीले कपड़े न पहनने से बचें

kitchen hygiene for clean clothes

खाना बनाते वक्त ढीले कपड़े न पहने। बैगी कपड़ों में आटा आसानी से चिपक जाता है। अगर आप साड़ी या कोई लंबा कुर्ता पहन रहे हैं तो उसे अच्छी तरह से टक करके रखें ताकि स्लेप पर चिपके या ऊपर न रखे।

हाथों को बार-बार साफ करें

जब आप आटे का काम कर रहे हों तो अपने हाथों को बार-बार साफ करते रहें। गीले हाथों से सूखे आटे को न छुएं क्योंकि इससे वह हाथों पर चिपक जाएगा और फिर कपड़ों पर भी लगेगा। आटे का काम खत्म होने के बाद, अपने हाथों को अच्छी तरह से धो लें और फिर ही कोई दूसरा काम करें।

सफाई का ध्यान रखें

avoiding cooking stains on clothes

काउंटर स्लेप को साफ रखें। अगर आप स्लेप को गंदा ही छोड़ देते या अच्छे से साफ नहीं करती है, तो वह कपड़ों पर लग सकता है। खाना बनाने के बाद पूरे किचन को अच्छी तरह से साफ करें। इससे न सिर्फ आपका किचन साफ रहेगा बल्कि आपके कपड़े भी गंदे होने से बचेंगे।

इसे भी पढ़ें-किचन स्लैब साफ करने वाला कपड़ा हो गया है काला? उठाते ही आने लगती है घिन, पन्नी वाले इस 1 ट्रिक से पाएं नई जैसी चमक

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP