Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:27 PM IST

Darjeeling पहली बार जा रही हैं? ये ट्रैवल एक्सपीरियंस नोट कर लें, ट्रिप बन जाएगी यादगार

अगर आप पहली बार दार्जिलिंग जाने का प्लान बना रही हैं, तो यकीन मानिए ये ट्रिप आपके सबसे खूबसूरत ट्रैवल एक्सपीरियंस में से एक हो सकती है। दार्जिलिंग में सब कुछ ऐसा है जो आपका द‍िल जीत लेगा। हम आपको बता रहे हैं क‍ि आप कहां-कहां घूम सकती हैं।
Updated:- 2026-06-27, 16:32 IST
darjeeling travel tips

हम सभी छुट्ट‍ियों में घूमना पसंद करते हैं। कोई पहाड़ों पर जाता है, तो कुछ लोगों को बीच पसंद आते ह‍ैं। पहाड़ों की बात होती है तो सबसे पहले लोग श‍िमला-मनाली, मसूरी और नैनीताल की ही बात करते हैं, लेक‍िन वेस्‍ट बंगाल का दार्जिल‍िंग ह‍िल स्‍टेशन भी बेहद खूबसूरत है। अगर आप पहली बार दार्जिल‍िंग जा रही हैं तो यकीन मान‍िए, ये ट्र‍िप आपके सबसे खूबसूरत ट्रैवल एक्‍सपीर‍ियंस में से एक हो सकती है।

बादलों से ढकी पहाड़‍ियां, चाय के बागान, ठंडी हवा, टॉय ट्रेन की सैर और मजेदार खाना, दार्जिल‍िंग में सब कुछ ऐसा है जो आपका द‍िल जीत लेगा। हालांकि‍, पहली बार दार्जिल‍िंग जाने वालों को ये कन्‍फ्यूजन रहती है क‍ि क‍ितने द‍िन का ट्र‍िप प्लान करना चाह‍िए, कहां घूमना चाह‍िए और क्‍या खाना चा‍ह‍िए? तो अगर आप भी यहां जाने का प्‍लान कर रही हैं तो मेरे फ्रेंड का ये एक्‍सपीर‍ियंस आपकी पूरी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं-

कितने दिन का प्लान बनाएं?

पहली बार दार्जिलिंग जा रही हैं तो कम से कम 4 दिन और 3 रात का प्लान जरूर बनाकर जाएं। इससे आपको आराम से घूमने का समय मिल जाएगा। मेरे दोस्‍त ने भी 4 द‍िन का ही ट्र‍िप प्‍लान क‍िया था।

darjeeling

पहले द‍िन क्‍या करें?

  • होटल में चेक-इन
  • मॉल रोड और चौक बाजार घूमना
  • लोकल कैफेज में टाइम स्‍पेंड करना

यह भी पढ़ें- Travel Tips: बिना वीजा-पासपोर्ट के घूम आएं भूटान का यह शहर, भारत से है बेहद करीब

दूसरे द‍िन का प्‍लान जानें

  • टाइगर हिल
  • घूम मठ
  • बतासिया लूप
  • टॉय ट्रेन राइड

आप इन जगहाें पर घूम सकती हैं। साथ ही टॉय ट्रेन राइड भी एंजॉय कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Monsoon Special Heritage Train: सिर्फ माॅनसून में चलती है यह स्पेशल ट्रेन, 15KM के सफर में दिखाती है जन्नत

तीसरे द‍िन क्‍या करें?

  • हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट
  • पद्माजा नायडू जू
  • हैप्पी वैली टी एस्टेट
  • रॉक गार्डन

इन जगहों को आप तीसरे द‍िन एक्‍सप्‍लोर कर सकती हैं।

चौथे द‍िन क्‍या करें?

  • लामाहट्टा या मिरिक की डे ट्रिप
  • वापसी

चौथे द‍िन आप सुबह होटल से चेक आउट करके थोड़ा बहुत घूम लें। इससे बाद वापसी कर सकती हैं। 

 

darjeeling travel tips (1)

ये बातें जानें

हमने आपको घूमने वाले जगहों के नाम तो बता द‍िए हैं। अब ये हम जानेंगे क‍ि यहां की खास‍ियत क्‍या हैं।

टाइगर हिल- ये जगह सनराइज देखने के ल‍िए बेस्‍ट है। अगर मौसम साफ रहा तो यहां से कंचनजंगा का शानदार नजारा दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें- Monsoon Travel Tips: शिमला, मसूरी या शिलॉन्ग? जून-जुलाई की छुट्टियों में कौन-सी जगह जाएं?

बतासिया लूप- ये दार्जिलिंग की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां से पहाड़ों और कंचनजंगा के शानदार नजारा आप देख सकती हैं। टॉय ट्रेन यहां गोल चक्कर लगाते हुए गुजरती है, जो देखने लायक होती है।

टॉय ट्रेन- दार्जिलिंग आएं और टॉय ट्रेन की सवारी न करें, ऐसा कैसे हो सकता है। ये यूनेस्को की वर्ल्‍ड हेर‍िटेज साइट की ल‍िस्‍ट में शाम‍िल रेलवे है और यहां की सबसे बड़ी पहचान मानी जाती है।

घूम मठ- ये दार्जिलिंग के सबसे पुराने और फेमस बौद्ध मठों में से एक है। यहां पर बहुत शांत‍ि रहती है।

हैप्पी वैली टी एस्टेट- अगर आप जानना चाहती हैं कि दार्जिलिंग की फेमस चाय कैसे बनती है, तो यहां जरूर जाएं।

मॉल रोड और चौरस्ता- शाम के समय घूमने, खरीदारी करने और यहां के कल्‍चर को करीब से जानना है तो ये जगह बेस्‍ट रहेगी।

दार्जिलिंग में क्या खाएं?

दार्जिलिंग का खाना भी ट्रिप को यादगार बना देता है। आप ये चीजें जरूर ट्राई करें-

  • मोमो
  • थुकपा
  • दार्जिलिंग टी
  • शाफाले
  • आलू दम
  • तिब्बती ब्रेड
  • स्टीम्ड बन

यहां की गर्मागर्म चाय और मोमो का स्वाद जरूर लें।

यह भी पढ़ें- Monsoon Travel Tips: बरसात में पार्टनर के साथ घूम आएं ये जगहें, 5 ट्रैवल डेस्टिनेशंस वीकेंड के लिए हैं परफेक्ट

कैसे पहुंचें?

  • फ्लाइट से- सबसे पास का एयरपोर्ट Bagdogra Airport है। यहां से दार्जिलिंग की दूरी लगभग 70 किलोमीटर है।
  • ट्रेन से- यहां पर सबसे पास का बड़ा रेलवे स्टेशन New Jalpaiguri Railway Station है। यहां से टैक्सी आपको दार्जिल‍िंग जाने के ल‍िए आसानी से मिल जाएगी।

तो अगर आप भी दार्जिलिंग जाने का प्‍लान बना रही हैं, तो यहां ऊपर बताई गई जगहों को आप कवर कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।