Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:41 PM IST

भारत के इन प्रमुख और प्रसिद्ध योग शिविर में आप भी कर सकते हैं योग

चलिए आज जानते हैं भारत के प्रमुख और प्रसिद्ध योग केंद्र के बारे में यहां आप भी जाकर योग कर सकते हैं।
Updated:- 2020-10-29, 10:40 IST
famous yoga centers of india inside

ये लगभग सभी जानते हैं कि भारत को योग का 'जन्मस्थल' माना जाता है। भारत में ऐसे कई योग सेंटर है जहां जाकर आप योग कर सकते हैं और सीख भी सकते हैं। ऐसे कई योग शिविर है जो विश्वविख्यात भी है। आज इस लेख में हम आपको भारत के कुछ ऐसे योग शिविर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद आपको अभी तक नहीं मालूम हो। जिन योग शिविरों के बारे में बताने जा रहे हैं वो योग केंद्र तो है ही साथ में ये शानदार पर्यटन स्थलों के लिए भी जाने जाते हैं। तो चलिए जानते हैं इन योग केन्द्रों के बारे में-

तुषिता मेडिटेशन सेंटर

famous yoga centers of india inside

हिमाचल के धर्मशाला में मौजूद तुषिता मेडिटेशन सेंटर योग केंद के साथ-साथ मेडिटेशन सेंटर के लिए भी जाना जाता है। पहाड़ो के बीच में स्थित ये योग केंद्र आध्यात्मिक शांति के लिए जाना जाता है। यहां आपको बौद्ध धर्म के बारे में जानने को भी बहुत कुछ मिलेगा। तुषिता मेडिटेशन सेंटर रविवार को छोड़कर बाकि सभी दिन खुला रहता है। 

इसे भी पढ़ें: योग को बनाना है आसान तो इन 5 चीजों का अपने पास जरूर रखें

द योगा इंस्टिट्यूट 

famous yoga centers of india inside

द योगा इंस्टिट्यूट को भारत में सबसे पुराना योग केंद्र माना जाता है। कहा जाता है कि इस योग केंद्र की स्थापना श्री योगेन्द्रजी द्वारा वर्ष 1918 में की गई थी। अगर आप मुंबई और उसके आसपास रहते हैं तो यहां आप योग करने और सिखने पहुंच सकते हैं। इस योग केंद्र के बारें में कहा जाता है कि यहां विभिन प्रकार के योग पाठ्यक्रम भी कराए जाते हैं।  (भारत की ये 3 जगहें हैं योग के लिए फेमस)

 

आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम

yoga centers of india inside

योग करने औए सिखने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम सबसे बेस्ट योग केन्द्रों में से एक माना जाता है। इस योग सेंटर के बारे में कहा जाता है कि इसकी स्थापना आध्यात्मिक गुरु रविशंकर जी ने की है। इस योग सेंटर के आसपास आपको झील, पहाड़ और चारों तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देगी। एकांत और शहर में दूर शांत वातावरण में योग करने का एक अलग ही महत्व है। यह बंगलौर से 26 किमी दक्षिण पश्चिम में पंचागिरी हिल्स पर है।

 

इसे भी पढ़ें: योग करती है जो नारी, नहीं होती है उसको कोई बीमारी 

शिवानंद योग आश्रम

famous yoga centers of india in

दक्षिण भारत के केरल राज्य में स्थित है शिवानंद योग वेदांत धनवंतरी आश्रम, जो साउथ इंडिया के लोगों के लिए बेहद ही खास है। अगर आप केरल और या उसके आसपास रहते हैं या जा रहे हैं तो यहां आप आध्यात्मिक शांति और योग करने के लिए जा सकते हैं। घने जगलों और चारों तरफ से नारियल के लगे पेड़ योग के लिए और भी अनुकूल है योग सेंटर।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@media-cdn.tripadvisor.com,hiqcdn.com,upload.wikimedia.org)

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।