Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:37 AM IST

नाग पंचमी पर दिल्ली के इन प्रसिद्ध शिव मंदिर में आप भी पहुंचें, सभी मुरादें होंगी पूरी

नाग पंचमी के दिन भगवान शिव की पूजा और दर्शन करना बेहद शुभ काम माना जाता है। दिल्ली में स्थित इन पवित्र शिव मंदिरों में दर्शन करने मात्र से सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं।  
Updated:- 2023-08-18, 12:37 IST
best shiva temples in delhi to visit on nag panchami

Best Shiva Temples In Delhi: नाग पंचमी आने में कुछ ही दिन बचे हुए हैं। इस दिन लाखों शिव भक्त दर्शन और पूजा-पाठ करने के लिए शिव मंदिरों में पहुंचते हैं। 

राजधानी दिल्ली में भी नाग पंचमी के दिन काफी अधिक चहल-पहल होती है। शहर में मौजूद लगभग हर छोड़े और बड़े शिव मंदिरों में लाखों भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं। 

अगर आप भी दिल्ली में मौजूद सबसे फेमस और पवित्र मंदिर का दर्शन करने जाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे शिव मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां सच्चे मन से दर्शन करते हैं तो सभी मुरादें पूरी हो सकती हैं।

श्री गौरी शंकर मंदिर (Shri Gauri Shankar Mandir)

Shri Gauri Shankar Mandir

दिल्ली में स्थित सबसे सबसे पवित्र और प्राचीन शिव मंदिर का जिक्र होता है, तो श्री गौरी शंकर मंदिर का नाम जरूर शामिल रहता है। कहा जाता है कि यह पवित्र मंदिर करीबन 850 साल से भी अधिक पुराना है।

श्री गौरी शंकर मंदिर में हर समय भक्तों की भीड़ मौजूद रहती हैं। नाग पंचमी और महाशिवरात्रि के खास मौके पर इस मंदिर में लाखों भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं। सावन के हर सोमवार में यहां हजारों लोग जल अभिषेक करने पहुंचते हैं। कहा जाता है कि कोई भी भक्त सच्चे मन से दर्शन करने पहुंचता है तो उसकी सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं।

  • पता-चांदनी चौक 

इसे भी पढ़ें: इन रहस्यमयी शिव मंदिरों में सिर्फ दर्शन मात्र से भक्तों की मुरादें होती हैं पूरी

नील छत्री मंदिर (Neel Chatri Mandir)

Neel Chatri Mandir

नील छत्री मंदिर दिल्ली में स्थित एक पवित्र और लोकप्रिय शिव मंदिर है। इस मंदिर को प्राचीन नील छत्री मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस पवित्र मंदिर की स्थापना महाभारत काल में हुई थी। यह पवित्र मंदिर शिव भक्तों के बीच भी काफी फेमस है।

सावन के महीने में नील छत्री मंदिर में हर दिन हजारों भक्त पूजा-पाठ और दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। महाशिवरात्रि और नाग पंचमी के दिन भी इस मंदिर में हजारों भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं। यह मंदिर एकांत में है, इसलिए कई लोग मंदिर परिसर में बैठकर घंटों भगवान शिव को निहारते रहते हैं।

  • पता-यमुना बाजार 

शिव शक्ति मंदिर (Shri Shakti Mandir)   

गुड़गांव यानी गुरुग्राम में मौजूद शिव शक्ति मंदिर काफी फेमस और पवित्र मंदिर माना जाता है। इस मंदिर में हर दिन हजारों स्थानीय लोग पूजा-पाठ करने के लिए पहुंचते हैं।

मान्यता है कि शिव शक्ति मंदिर उदारता के लिए भी काफी फेमस है। कहा जाता है कि इस मंदिर में जो भी सच्चे मन से दर्शन के लिए पहुंचता है उसकी सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं। सावन और महाशिवरात्रि के अलावा नाग पंचमी के दिन यहां लाखों शिव भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। सावन के हर सोमवार को कई लोग जलाभिषेक भी करने पहुंचते हैं। (भारत के सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध शिव मंदिर)

  • पता- गुड़गांव, सेक्टर-23

शिव मंदिर गुफा वाला (Shiv Mandir Gufa Wala)

शिव मंदिर गुफा वाला दिल्ली शहर के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक माना जाता है। यह पवित्र मंदिर शिव भक्तों के बीच में भी काफी फेमस और लोकप्रिय है। इस मंदिर की खूबसूरती भी भक्तों के बहुत भाती है।

कहा जाता है कि शिव मंदिर के अंदर एक गुफा बनी हुई है, इसलिए इसका नाम भी गुफा वाला मंदिर पड़ा है। मंदिर प्रांगण में एक खूबसूरत पार्क भी मौजूद है, जहां आराम से बैठ सकते हैं। सावन और महाशिवरात्रि के अलावा नाग पंचमी के दिन यहां लाखों शिव भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। यहां आप परिवार के साथ भी दर्शन के लिए जा सकते हैं।

  • पता-प्रीत विहार

 

श्री शिव दुर्गा मंदिर (Shri Shiv Durga Mandir)

Shri Shiv Durga Mandir

भगवान शिव और मां दुर्गा को समर्पित श्री शिव दुर्गा मंदिर काफी पवित्र माना जाता है। नाग पंचमी के दिन यहां सिर्फ स्थनीय भक्त ही नहीं, बल्कि दूर-दूर से भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं। (शिव की दूसरी सबसे बड़ी मूर्ति)

श्री शिव दुर्गा मंदिर में महाशिवतात्रि और सावन के महीने में भी काफी भीड़ मौजूद है। नवरात्रि में भी यहां हजारों भक्त मां दुर्गा का दर्शन करने पहुंचते हैं। मान्यता है कि जो भी सच्चे मन से दर्शन के लिए पहुंचता है उसकी सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं।

  • पता-पंजाबी बाग

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड की इस जगह पूजे जाते हैं बिना सिर वाले गणपति, हर मुराद होती है पूरी

दूधेश्वर नाथ मंदिर (Dudheshwar Nath Mandir)

Dudheshwar Nath Mandir

दिल्ली से थोड़ी दूर यानी गाजियाबाद में मौजूद दूधेश्वर नाथ मंदिर एक प्राचीन मंदिर के साथ-साथ आकर्षित मंदिर भी माना जाता है। कहा जाता है कि इस मंदिर परिसर में करीबन 5 हजार से भी प्राचीन शिव लिंग स्थापित है। यह पवित्र मंदिर पूरी तरह से भगवान शंकर को समर्पित है।

सावन और महाशिवरात्रि के अलावा नाग पंचमी के दिन यहां लाखों शिव भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। सावन के हर सोमवार को कई लोग जलाभिषेक भी करने पहुंचते हैं।

  • पता-गाजियाबाद

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।