Shimla जा रही हैं तो Siddu ही नहीं, ये 1 स्वीट डिश भी जरूर चखें; माल रोड पर मिलेगा जबरदस्त स्वाद
-1779683677177.webp)
जैसे ही गर्मियां शुरू होती हैं लोग पहाड़ों पर घूमने के लिए निकल जाते हैं। हमारे यहां भारत में घूमने के लिए एक से एक जगहें भी हैं। जब भी हमारे मन में ट्रिप का ख्याल आता है तो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बसे हिल स्टेशंस का ही ख्याल आता है। ऐसे में ज्यादातर लोग शिमला, मनाली, नैनीताल और मसूरी ही जाना पसंद करते हैं। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला तो लोगों की ट्रैवल लिस्ट में पहले नंबर पर ही रहती है।
आमतौर पर लोग जब हिमाचल जाते हैं तो सिड्डू को चखना नहीं भूलते हैं। ये पहाड़ों की फेवरेट डिश है, लेकिन हाल ही में मेरी कलीग निकिता शर्मा शिमला गईं हुई थीं, तो उन्होंने बताया कि सिड्डू के अलावा एक ऐसी स्वीट डिश है जिसका स्वाद जबरदस्त होता है। हम आपको बता रहे हैं कि अगर आप शिमला जा रही हैं तो एक बार सिड्डू के साथ-साथ ये स्वीट डिश भी जरूर चखें। आइए जानते हैं-

Image Credit- Freepik
क्या है वो स्वीट डिश?
हम जिस स्वीट डिश की बात कर रहे हैं, वो जलेबी है। वैसे तो ये आपको हर जगह खाने को मिल जाएगी, लेकिन शिमला में जलेबी का स्वाद लेना एक अलग एक्सपीरियंस होता है। जब पहाड़ों के खूबसूरत नजारे सामने हों, ठंडी हवाएं आपको छू रही हों, उसी समय अगर गरमा-गरम जलेबी मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। इसका स्वाद टूरिस्ट्स को इतना पसंद आता है कि लोग इसे खाने सुबह-सुबह पहुंच जाते हैं।
यह भी पढ़ें- Subah-E-Banaras: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है 'सुबह-ए-बनारस' की? इस समय बदल जाता है पूरी काशी का रंग
सिड्डू है हिमाचल की पहचान
शिमला और हिमाचल के कई हिस्सों में सिड्डू खाने वालों को काफी भीड़ देखने को मिलती है। ये एक तरह की स्टफ्ड डिश होती है, जिसे स्टीम में पकाया जाता है। इसके अंदर अखरोट, खसखस या दाल जैसी चीजों की स्टफिंग की जाती है। इसे आमतौर पर घी और चटनी के साथ सर्व किया जाता है।
माल रोड की जलेबी का स्वाद भी कम नहीं
जहां एक तरफ लोग सिड्डू खाने पहुंचते हैं, वहीं दूसरी तरफ माल रोड की फेमस जलेबी भी लोगों को अपनी तरफ खींच लेती है। सुबह होते ही दुकान के बाहर लोगों की लाइनें लगनी शुरू हो जाती है। गरमा-गरम जलेबी को बड़े कड़ाहा में शुद्ध देसी घी में तैयार किया जाता है। यही वजह है कि उसकी खुशबू दूर से ही लोगों को अपनी तरफ खींच लेती है।

Image Credit- AI Generated
दही नहीं, रबड़ी के साथ मिलती है जलेबी
इस जगह की सबसे खास बात यही मानी जाती है कि यहां जलेबी के साथ दही नहीं बल्कि गाढ़ी-गाढ़ी रबड़ी दी जाती है। गरम जलेबी और ठंडी रबड़ी का कॉम्बिनेशन लोगों को काफी पसंद आता है। कई लोग तो सिर्फ इसी स्वाद के लिए सुबह-सुबह माल रोड पहुंच जाते हैं। कुल मिलाकर ठंडी हवा के बीच गरम जलेबी और रबड़ी खाने का मजा लोग भूल नहीं पाते हैं।
क्यों इतनी खास है शिमला की जलेबी?
आमतौर पर लोग जब शिमला जाते हैं, तो सिड्डू, पहाड़ी मोमोज और मैगी खाना ही पसंद करते हैं, लेकिन इन सबसे हटकर, अगर आपको पहाड़ों की वादियों में कुछ गरमा-गरम मीठा खाना है, तो माल रोड की ये स्पेशल जलेबी बेस्ट है। इस जलेबी को खाना अपने आप में एक बिल्कुल अलग एक्सपीरियंस होता है। दरअसल, इसे शुद्ध पहाड़ी घी में बनाकर तैयार किया जाता है।
शुद्ध होती है घी
अब पहाड़ों के घी की बात ही कुछ और होती है। यहां के गाय-भैंस पहाड़ों की नेचुरल जड़ी-बूटियां और घास खाते हैं, जिसकी वजह से यहां का घी शुद्ध और खुशबूदार होता है। स्वाद के साथ-साथ ये सेहत के लिहाज से भी काफी अच्छी होती है। तो कुल मिलाकर, पहाड़ों के देसी घी से बनी ये जलेबी स्वाद और सेहत का एक जबरदस्त कॉम्बिनेशन मानी जाती है।
मेरी कलीग ने तीनों दिन लिया जलेबी का स्वाद
मेरी कलीग निकिता ने बताया कि वो तीन दिनों के लिए शिमला गई थीं। पहले दिन उन्होंने माल रोड पर ये जलेबी ट्राई की। इसका स्वाद उन्हें इतना पसंद आया कि वो बाकी के दोनों दिन भी सुबह-सुबह जल्दी उठकर सिर्फ ये जलेबी खाने पहुंच जाती थीं।
माल रोड का माहौल बढ़ा देता है इसका मजा
इस दुकान पर भीड़ लगने की एक और बड़ी वजह है शिमला के माल रोड का शानदार माहौल। माल रोड वैसे भी लोगों की पसंदीदा जगह है। ठंडे मौसम में यहां पर गरमा-गरम जलेबी लेकर माल रोड पर घूमते हुए खाना एक अलग ही सुकुन देता है। रेट की बात करें तो 50 रुपये पर प्लेट जलेबी आपको मिल जाएगी।
-1779683852359.jpg)
Image Credit- Wikimediacommons/herzindagi
माल रोड पर कहां मिलेगी ये जलेबी?
अब आप सोच रही होंगी कि माल रोड पर आखिर ये जलेबी मिलती कहां है? तो आपको बता दें कि माल रोड पर दो रास्ते हैं। एक रास्ता ऊपर की तरफ चर्च की ओर जाता है, वहीं जो रास्ता नीचे की तरफ जाता है, उसपर जैसे ही आप थोड़ा आगे बढ़ेंगी, आपको ये स्पेशल जलेबी की दुकान दिख जाएगी।
इन बातों का रखें ध्यान
- जलेबी खानी है तो सुबह जल्दी पहुंचने की कोशिश करें।
- गरम जलेबी को पैक न करें, इसे तुरंत ही खाएं, तभी ये खाने में ज्यादा स्वादिष्ट लगती है।
- अगर सिड्डू ट्राई करें, तो घी के साथ जरूर खाएं।
तो अगर आप भी शिमला जा रही हैं तो सिड्डू तो ट्राई करें ही, साथ ही माल रोड की गरमा-गरम जलेबी और ठंडी दानेदार रबड़ी का स्वाद लेना बिल्कुल न भूलें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- instagram/the_foodie_crush__/freepik/herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।