Tarkeshwar Mahadev Temple:लैंसडाउन में महादेव के कुछ खूबसूरत मंदिरों में भक्तों की भीड़ आजकल ज्यादा देखने को मिल रही है। सावन की महीने में यहां भक्तों की भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि लोगों को दर्शन के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ता है। यहां लोग भोले बाबा को जल चढ़ाने के लिए घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते हैं। इसलिए, अगर आप लैंसडाउन घूमने गई हैं, तो आपको भी महादेव के इन फेमस मंदिरों में दर्शन का प्लान जरूर बनाना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन मंदिरों के लोकेशन और वहां तक कैसे पहुंच सकते हैं, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
तारकेश्वर महादेव मंदिर, लैंसडाउन (Famous Shiva Temples in Uttarakhand)
यह लैंसडाउन का सबसे फेमस शिव मंदिर है। इस मंदिर की खासियत यह की यहां तक पहुंचने का नजारा बेहद खूबसूरत है। इस मंदिर के चारों तरफ देवदार और चीड़ के घने जंगल है। इसलिए, इस मंदिर की खूबसूरत और भी ज्यादा बढ़ जाती है। लैंसडाउन घूमने गए लोग यहां भोले बाबा के दर्शन के साथ-साथ अच्छे नजारे का भी आनंद उठा पाएंगे। इस चमत्कारी शिव मंदिर में आपको एक बार दर्शन के लिए जरूर जाना चाहिए।
- लोकेशन- लैंसडाउन से इस मंदिर तक पहुंचने में आपको लगभग 1.30 घंटे का समय लग जाएगा। यह लगभग 40 किमी की दूरी पर स्थित है।
- कैसे जाएं- अगर आप अपनी गाड़ी से जा रहे हैं, तो यहां पहुंचने में आपको ज्यादा खर्च नहीं आएगा। लेकिन अगर आप कैब बुक करती हैं, तो आपको लगभग 1300 रुपये किराया देना पड़ सकता है।

कालेश्वर महादेव मंदिर
इस मंदिर को ऋषियों की साधना के लिए जाना जाता है। माना जाता है कि इस मंदिर की स्थापना कालुन ऋषि ने की थी। माना जाता है कि ऋषि ने तपस्या की थी, जिसके बाद भोलेनाथ ने उन्हें दर्शन दिया था। इसके बाद वह शिवलिंग के रूप में वहीं स्थापित हो गए थे, तब से इस जगह को लोगों ने भोलेनाथ के स्थान के रूप में पूजा शुरू कर दिया। यहसफेमस शिव मंदिरोंमें से एक माना जाता है।
- लोकेशन- लैंसडाउन मार्केट मार्ग के पास यह मंदिर स्थित है। आप 10 मिनट में यहां इस सड़क से पहुंच जाएंगी।
- कैसे पहुंचे- कोटद्वार से यहां तक पहुंचना यात्रियों के लिए आसान है। 40 किमी का सफर आपको करना होगा। कोटद्वार से कैब आसानी से मिल जाती है।

लैंसडाउन घूमने का प्लान बना रहे लोगों के लिए बेस्ट है कि वह पहले स्कूटी या कैब रेंट पर लें। इससे उनका खर्च भी कम आता है और घूमने का आनंद भी दोगुना हो जाता है। जब अपनी गाड़ी होती है, तो आप आरामदायक सफर कर पाते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों