Odisha Travel: जगन्नाथ यात्रा पर जा रहे हैं, तो पुरी के आसपास में स्थित इन शानदार जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट

Best Places Near Puri: इस समय कोई शहर सबसे अधिक चर्चा का केंद्र बना हुआ है, तो उसका नाम पुरी है। पुरी ओडिशा का सबसे चर्चित और पवित्र शहर माना जाता है।
आगामी 7 जुलाई, 2024 को पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा निकलने वाली है। यह एक विश्व प्रसिद्ध पवित्र रथ यात्रा मानी जाती है। इस रथ यात्रा में शामिल होने के लिए देश के हर कोने से लेकर विदेशी भक्त भी शामिल होने के लिए पहुंचते हैं।
यह तो हम सभी जानते हैं कि पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन इस खूबसूरत शहर के आसपास में स्थित कुछ शानदार और अद्भुत जगहों के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे।
इस आर्टिकल में हम आपको पुरी शहर के आसपास में स्थित कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप रथ यात्रा में शामिल होने के बाद पहुंच सकते हैं।
चिल्का झील (Chilika Lake Near Puri)

पुरी के आसपास में स्थित किसी शानदार और मनमोहक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले चिल्का झील का ही नाम लेते हैं। इस खूबसूरत झील को कई लोग चिलिका झील के नाम से ही जानते हैं, जो पूरे ओडिशा के लिए आकर्षण का केंद्र है।
चिल्का झील के बारे में कहा जाता है कि यह एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी तटीय झील है। यह खूबसूरत झील जलीय वनस्पतियों, जीव जन्तुओं और पक्षी विहार के लिए देश की सबसे बेस्ट जगह है। मानसून में यहां साइबेरिया, आस्ट्रेलिया, रूस, कनाडा, फ्रांस और अफगानिस्तान आदि देशों से पक्षी आते हैं।
- दूरी- पुरी से चिल्का झील की दूरी करीब 38 किमी है।
इसे भी पढ़ें: पुरी रथ यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे हैं ओडिशा, तो इन 3 मंदिरों में दर्शन करके जरूर आएं
अस्तारंगा बीच (Astaranga Beach Near Puri)

ओडिशा के पुरी के आसपास में किसी शानदार जगह घूमने की बात हो और किसी समुद्री तट का जिक्र न हो ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है। जी हां, अस्तारंगा बीच एक ऐसी जगह है, जहां घूमने के बाद हर व्यक्ति खुशी से झूम उठेगा। (कोणार्क सूर्य मंदिर के आसपास स्थित इन शानदार जगह)
अस्तारंगा बीच अपनी खूबसूरती के साथ-साथ शानदार सूर्योदय और सूर्यास्त के दृश्यों के लिए भी जाना जाता है। इस बीचे के नीले पानी और नरम रेत सैलानियों को सैलानियों को खूब आकर्षित करते हैं। अस्तारंगा बीच एक शांतिप्रिय जगह है, जहां कई लोग सुकून का पल बिताने के लिए पहुंचते हैं। यहां आप वाटर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
- दूरी-पुरी से अस्तारंगा बीच की दूरी करीब 67 किमी है।
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Near Puri)

जब पुरी के आसपास स्थित किसी शानदार जगह घूमने की बात हो रही है और भुवनेश्वर का जिक्र न हो ऐसा बहुत कम देखा जाता है। भुवनेश्वर एक खूबसूरत जगह होने के साथ-साथ ओडिशा की राजधानी भी है।
भुवनेश्वर की धरती पर मौजूद परशुरामेश्वर मंदिर, मुक्तेश्वर मंदिर, लिंगराज मंदिर और ब्रह्मेश्वर मंदिर जैसे धार्मिक स्थल पर घूमने के साथ-साथ धौली हिल और नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क जैसी शानदार जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- दूरी-पुरी से भुवनेश्वर की दूरी करीब 61 किमी है।
कटक (Cuttack Near Puri)
ओडिशा का कटक एक खूबसूरत और लोकप्रिय शहर माना जाता है। यह ओडिशा का एक ऐसा शहर माना जाता है, जहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
कटक अपनी खूबसूरती के साथ-साथ ऐतिहासिक तथ्यों के लिए भी जाना जाता है। इस खूबसूरत शहर में स्थित बारबाटी फोर्ट देश का एक प्रसिद्ध और प्राचीन किला माना जाता है। महानदी के किनारे बना बारबाटी फोर्ट अपनी खूबसूरती के साथ-साथ भव्यता के लिए भी जाना जाता है। यहां आप चंडी मंदिर, धबलेश्वर और भितरकनिका वन्यजीव अभयारण्य जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- दूरी-पुरी से कटक की दूरी करीब 81 किमी है।
इसे भी पढ़ें: Odisha Hidden Places: ओडिशा का कश्मीर आपने घूमा क्या?, जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान बनाएं प्लान
इन जगहों को एक्सप्लोर करें
पुरी के आसपास में स्थित अन्य कई शानदार और मनमोहक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- करीब 35 किमी की दूरी पर स्थित कोणार्क, 116 किमी की दूरी पर स्थित नलबण पक्षी अभयारण्य और करीब 55 किमी की दूरी पर स्थित एकाम्र वॉक को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@shuttrstocks,insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।