मुंबई में बच्चों के साथ शाम को समुद्र किनारे नहीं इन 3 जगहों पर जाएं घूमने, आएगा मजा

मुंबई एक शानदार शहर है जो हमेशा देश भर से लोगों को आकर्षित करता है। लेकिन फिर भी यहां रहने वाले लोगों को समझ नहीं आता कि वह वीकेंड पर कहां घूमने जाएं। छुट्टी वाला दिन ही ऐसा होता है, जब माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। लेकिन मुंबई में अक्सर वह अपने बच्चों को शाम के समय बीच पर घुमाने ले जाते हैं।
इस समय यहां मानसून का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में कई लोग हैं, जो बीच पर जाने से बच रहे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मुंबई में बच्चों के साथ घूमने के लिए कुछ अच्छी जगहों की जानकारी देंगे।
मुंबई में कहां देखने जाएं लेजर लाइट शो (Best Places For Kids Mumbai)
View this post on Instagram
अगर आप बच्चों के साथ शाम के समय कहीं घूमने जाना चाहते हैं, तो आपको गेटवे ऑफ इंडिया पर लाइट शो देखने जाना चाहिए। बच्चों को यह जगह वाकई बहुत पसंद आने वाली है। यहां हर दिन यह शो होता है। यह दो भाषाओं में दिखाया जाता है। पहले हिंदी और दूसरा हिंदी।
- समय- हर दिन रात 8:00 बजे (हिंदी) में और रात्रि 8:30 बजे (मराठी) में शो दिखाया जाता है।
इसे भी पढ़ें- मुंबई में रात में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह, जरूर जाएं
संजय गांधी नेशनल पार्क

बच्चों को यह पार्क भी बहुत पसंद आने वाला है। अगर वह बीच जाकर बोर हो गए हैं, तो उन्हें यहां घुमाने लेकर जाएं। यह कई वन्य जीवों का घर है। पार्क में आप सफारी भी कर सकते हैं। इसके अलावा बच्चों यहां साइकिल भी चला सकते हैं। हालांकि, यहां आते हुए आपको समय का खास ख्याल रखना होगा। यह मुंबई में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है।
- समय- सुबह 7 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुला रहता है।
इसे भी पढ़ें- घूमने के लिए बेस्ट है मुंबई की ये 3 जगहें, जल्दी से बना लें ट्रिप प्लान
फीनिक्स मार्केट सिटी, कुर्ला

यह मुंबई के सबसे बड़े और सबसे अच्छे मॉल में से एक माना जाता है। यहां आप बच्चों के साथ वीकेंड पर कार्टून मूवी देखने जा सकते हैं। उन्हें तरह-तरह के टॉय ट्रेन, झूले और गेम्स खेलने का भी मौका मिलेगा। इसके अलावा यहां फूड स्टॉल और रेस्टोरेंट्स भी है, जहां आप अच्छी चीजें खा सकते हैं। इसलिए अगर आप शाम के समय बच्चों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां जा सकते हैं। यहां केवल बच्चों को ही नहीं बल्कि आपको भी अच्छा लगेगा।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।