भारत में ऐसे कई मंदिर हैं, जहां हर दिन हजारों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। भारत ही नहीं देश के बाहर भी गणेश जी के कई मंदिर हैं जिनका इतिहास सदियों पुराना माना जाता है। हिंदू धर्म में गणेश भगवान को सबसे पहले पूजा जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दक्षिण भारत के सबसे खास मंदिर के बारे में बताएंगे, जहां केवल भगवान की मूर्ति ही नहीं बल्कि हर एक चीज सबसे खास है।
बेंगलुरु के पास बसावनागुड़ी में डोडा गणपति नाम से भगवान गणेश का एक खास मंदिर है। मंदिर को डोडा गणपति इसलिए कहा जाता है, क्योंकि दक्षिण भारत में डोडा का मतलब बड़ा होता है। मंदिर में बप्पा की विशाल मूर्ति स्थापित है, इसलिए मंदिर का नाम ऐसा रखा गया है। यह बेंगलुरु में फेमस मंदिर माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- ये हैं बेंगलुरु के प्रसिद्ध शिव मंदिर, इन चमत्कारी मंदिर का सूर्य की किरणें करती हैं अभिषेक
View this post on Instagram
वैसे तो देशभर में भगवान गणेश की कई प्रतिमाएं हैं, जो विशाल हैं। लेकिन इस मंदिर में स्थित प्रतिमा सबसे खास मानी जाती है। तकरीबन 18 फीट ऊंची और 16 फीट चौड़ी बप्पा की प्रतिमा काले ग्रेनाइट की एक ही चट्टान से बनाई गई है। इसे चट्टान को काटकर बनाया गया है। इस मंदिर के पीछे नंदी प्रतिमा भी है।
यह विडियो भी देखें
नंदी मंदिर के बारे में दावा किया जाता है कि यहां विश्व में सबसे बड़ी नंदी की मूर्ति स्थापित है। भगवान गणेश के मंदिर को लेकर कई तरह की कहानियां हैं। कुछ इतिहासकार मानते हैं कि मंदिर बहुत पुराना नहीं है। अंग्रेजों के भारत आने के बाद ही ये बना है। यह बेंगलुरु में भगवान गणेश का सबसे फेमस मंदिर माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- बैंगलोर में बनाएं एक दिन का ट्रिप प्लान, घूमने के लिए अच्छी हैं ये जगहें
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।