Famous Church In Goa: गोवा भारत एक ऐसा राज्य है जहां घूमने के लिए देश के हर कोने से लेकर विदेशी पर्यटक भी पहुंचते रहते हैं। यह एक ऐसा राज्य भी है, जहां समुद्र के किनारे छुट्टियां मनाने के लिए लाखों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं।
पुर्तगालियों के अधीन रहा यह राज्य किसी समय में देश का व्यापारिक केंद्र माना जाता था। इस शहर में पुर्तगालियों ने ऐसे कई फेमस भवन और चर्च का निर्माण करवाया जिसे देखने के लिए देशी और विदेशी पर्यटक भी पहुंचते हैं।
अगर आप भी क्रिसमस डे के मौके पर गोवा घूमने का प्लान बन रहे हैं, तो यहां की नाइटलाइफ एन्जॉय करने के साथ-साथ इन फेमस चर्च की खूबसूरती को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
गोवा में स्थित सबसे चर्चित और सबसे प्राचीन चर्च का जिक्र होता है, तो सेंट कैथेड्रल चर्च का नाम जरूर शामिल रहता है। कहा जाता है कि इस चर्च का निर्माण करीब 1619 में किया गया था और इसे बनाने में करीब 80 साल लग गए थे।
सेंट कैथेड्रल चर्च इस कदर प्रचलित है कि इसे एशिया का सबसे बड़ा चर्च माना जाता है। इस चर्च को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है। समुद्र तट के किनारे होने के चलते यहां पर्यटक भी भारी संख्या में पहुंचते हैं। क्रिसमस डे के मौके पर इस चर्च को दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है। समुद्र के किनारे रात के समय पार्टी का भी आयोजन होता है।
इसे भी पढ़ें: New Year Celebration: दोस्तों संग New Year Party के लिए केरल की इन शानदार जगहों पर पहुंचें
यह विडियो भी देखें
सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी गोवा में घूमे जाने वाले सबसे फेमस चर्च में से एक है। कहा जाता है कि इसका निर्माण करीब 1665 में किया गया था। यह चर्च अपनी प्राचीन पुर्तगाली-मैनुएलिन वास्तुकला के काफी प्रसिद्ध है।
चर्च में एक एक ईसा मसीह की और दूसरी असीसी के सेंट फ्रांसिस की मूर्ति मौजूद हैं। चर्च की दीवारों पर ईसा मसीह और सेंट फ्रांसिस के जीवन को दर्शाने वाली पेंटिंग्स की गई हैं। क्रिसमस के मौके पर इस चर्च को रंगीन लाइटों से सजा दिया जाता है। क्रिसमस के मौके पर यहां लाखों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। (गोवा में घूमने की बेस्ट जगहें)
ओल्ड गोवा शहर में मौजूद बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस एक चर्चित चर्च होने के साथ-साथ सबसे अधिक घूमे जाने वाले स्थान में से एक है। इस चर्च की अपनी अनूठी बारोक वास्तुकला देशी और विदेशी सैलानियों को काफी आकर्षित करती है।
बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस को क्रिसमस डे के खास मौके पर एक सप्ताह पहले से ही दुल्हन की तरह सजा दिया है। क्रिसमस डे के मौके पर यहां लाखों लोग घूमने पहुंचते हैं। यह मांडोवी नदी से करीब 10 किमी की दूरी पर मौजूद है, इसलिए यहां ओल्ड गोवा के प्राइम फेमस में से एक है।
कहा जाता है कि इस बेहतरीन चर्च को मुस्लिम शासकों पर पुर्तगाली की जीत के उपलक्ष्य में निर्माण गया था। क्रिसमस डे के मौके पर शे कैथेड्रल को दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है। चर्च से आसपास सेंटा भी मौजूद रहते हैं, जो लोगों को गिफ्ट देते रहते हैं। (नॉर्थ गोवा में घूमने की बेस्ट जगहें)
सेंट काजेटन का चर्च के आसपास शानदार पब, बार, क्लब रेस्टोरेंट भी मौजूद है, जहां क्रिसमस डे एन्जॉय कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: भारत में इन जगहों पर मनाएं नए साल का जश्न, मात्र 2000 आएगा खर्च
गोवा में अन्य कई फेमस चर्च मौजूद है जहां आप क्रिसमस के दिन पहुंच सकते हैं। रैचौल सेमिनरी चर्च, चर्च औफ आवर लेडी, सेंट काटेजान चर्च और चर्च ऑफ अवर लेडी ऑफ इमैक्युलेट कंसेप्शन चर्च को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।