Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:00 PM IST

लोनार झील से जुड़े ये 5 रहस्य आपको जरूर जानने चाहिए

महाराष्ट्र के लोनार झील के बारे में लोग तरह-तरह की बातें करते हैं। इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं लोनार झील से जुड़े 5 रहस्य।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-06-02, 17:37 IST
maharashtra lonar lake

Maharashtra Lonar Lake: भारत की कुछ जगह बहुत रहस्यमयी हैं। खासतौर पर अलग-अलग राज्यों की नदीयों और झीलों से जुड़ी कईं बातें सुनने को मिलती है। महाराष्ट्र में मौजूद लोनार झील भी एक रहस्यमयी झील है। इस झील को लेकर कहानी है कि रातों-रात रहस्यमय तरीके से अपना रंग बदल लिया था और गुलाबी हो गई। आइए जानते हैं इस झील के बारे में 5 रहस्यमई बातें।

जानें लोनार झील के बारे में

lonar lake

लोनार झील को लोनार क्रेटर नाम से जाना जाता है। इस झील के निर्माण के पीछे कई रहस्य जुड़े हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि 35,000 से 50,000 साल पहले एक भारी उल्का पिंड के गिरने यह झील बनी थी। बता दें कि स्कंद पुराण और पद्म पुराण जैसी पुराणिक पुस्तकों में भी इस झील का उल्लेख किया गया है।

इसे भी पढ़ेंःइंडिया की ये 5 झीलें जहां आप अपने पार्टनर के साथ जरूर जाना चाहेंगी

झील से ढेर सारे राज हैं जुड़ें

कहा जाता है कि झील को लेकर कई कथाएं हैं। एक लोनासुर नाम का राक्षस था जिसका भगवान वध भगवान विष्णु ने किया था। उसका खून भगवान के पांव के अंगूठे पर लग गया था, जिसे हटाने के लिए जब भगवान ने मिट्टी के अंदर अंगूठा दिया तो वहां एक गहरा गड्ढा बना गया।

झील के अंदर कोई नहीं जाता

इस झील के रहस्यों के बारे में सुनकर बहुत से लोग इसे देखने पहुंचते हैं, लेकिन कोई भी झील के अंदर नहीं जाता है। समय-समय पर झील से जुड़े रलहस्यों को सुलझाने की कोशिश भी की गई है जिसका आज तक कोई उत्तर सामने नहीं आया है।

क्यों हुआ था झील का रंग गुलाबी

when lonar lake turns pink

लोनार झील का पानी गुलाबी होने के 2 हफ्ते बाद वापस बदल गया था। हिंदूस्तान से बात करते हुए सूक्ष्म जीवविज्ञानी और पुणे स्थित आगरकर शोध संस्थान के निदेशक, प्रशांत ढाकेफलकर कहते हैं, "जब पहले से ही खारी झील की लवणता में वृद्धि देखी जाती है तब भी जल निकायों का रंग बदलने लगता है।"

झील के पास बने हैं कईं मंदिर

इस झील की चारों ओर पहाड़ और मंदिर बने हैं। इन मंदिरों की सूची में एक शिव मंदिर भी है जो काफी फेमस है।

इसे भी पढ़ेंःये हैं दुनिया की कुछ बेहद खूबसूरत झीलें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Twitter

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।