राजस्थान जाने का बना रही हैं प्लान तो इन बातों को जरूर जान लें

हम कुछ ऐसी जगहों पर घूमने जरूर जाते हैं जो हमारे शहर से पास हो। ऐसी ही एक जगह है राजस्थान। आप भी राजस्थान जरूर गए होंगे! अगर नहीं गए तो यह लेख आपके लिए बहुत ही खास है। हर जगह की अपनी कुछ खासियत और आकर्षण केंद्र होता है, राजस्थान में भी है। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसी चीजें बताने वाले हैं जो आपको राजस्थान जाने से पहले पता होनी चाहिए ताकि आपका सफर और भी ज्यादा अच्छा हो जाए।
राजस्थान के मुख्य आकर्षण

राजस्थान में कई सारी जगहें है जो घूमने के लिए बहुत ही ज्यादा फेमस हैं लेकिन सभी जगहों पर जाने से बेहतर है कि आप उन मुख्य जगहों पर घूमने जाएं जो सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। राजस्थान की तीन मुख्य जगहें हैं जो आकर्षण का केंद्र हैं। यह हैं जयपुर, जैसलमेर और जोधपुर।
इन जगहों पर भी कुछ फेमस चीजें हैं जिन्हें देखने आप जा सकते हैं। जैसे जयपुर में हवा महल,एम्बर पैलेस, और सिटी पैलेस, जैसलमेर में गड़ीसर लेक, किले और म्यूजियम आदि और जोधपुर जिसे ब्लू सिटी भी कहा जाता है जहां आप उमेद भवन पैलेस, महामंदिर टेम्पल और मेहरानगढ़ किला आदि देखने जा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-जोधपुर की शान है मेहरानगढ़ किला, जानिए क्यों इस जगह स्टार्स करते हैं शादी
मौसम और कपड़ों का रखें ध्यान

राजस्थान में मौसम थोड़ा अलग होता है। यहां दिन में तो बहुत गर्मी होती हैं लेकिन रात को ठंड होती हैं ऐसे में आप सर्दी और गर्मी दोनों के हिसाब से कपड़े लेकर जाएं। इस बात का भी ध्यान रखें कि राजस्थान में दिन में बहुत गर्मी होती है और गर्म हवाएं चलती हैं तो ऐसे में दिन में भी फूल बाजू के कपड़े पहनकर रखें। ताकि सूरज की हानिकारक किरणों से आपको कोई नुकसान न हो।
और क्या है राजस्थान में खास?

आप में से ज्यादातर का मानना होगा कि राजस्थान किलों के लिए फेमस है, यह बात सही है लेकिन राजस्थान केवल किलों के लिए ही फेमस नहीं है(सोलो ट्रेवल के लिए टिप्स)। यहां का खाना, पहनावा, पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य आदि बहुत ही लोकप्रिय है।
यहां की हर कला और किले के पीछे कुछ कहानियां है जिनके बारे में आप जानते होंगे और अगर नहीं जानते तो वह के गाइड आपको हर एक चीज के बारे में बताएंगे। साथ ही आपको राजस्थान घूमने में बहुत ही ज्यादा मजा आएगा।
इसे जरूर पढ़ें-इन हैशटैग्स से लीजिए इंस्पिरेशन और अपने भीतर जगाइए ट्रैवलिंग का रोमांच
क्या आप राजस्थान घूमने गए हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।