मलाई से घी बनाते वक्त ज्यादा पक गया है? ये 2 सफेद चीज डालते ही दूर हो जाएगा कालापन

एक गृहिणी के लिए रसोई में रोजाना बहुत काम होते हैं। ऐसे में कुछ काम सही होते हैं तो कुछ जल्दबाजी या ध्यान नही रहने की वजह से बिगड़ते भी हैं। जिसके चलते एक हाउसवाइफ को स्मार्टली वर्क करना जरूरी होता है। किचन में बहुत सी ऐसी टिप्स एंड ट्रिक्स होती हैं, जिनकी मदद से हम अपने काम को ठीक कर सकते हैं। इससे पैसे बच जाते हैं और काम भी जल्दी निपट जाता है। अधिकतर घरों में दूध की मलाई से ताजा घी बनाया जाता है।दरअसल, बाजार में मिलना वाला देसी घी मिलावटी होने के साथ काफी महंगा होता है। जबकि घर में निकाला गया घी शुद्ध और सस्ता पड़ता है। इसमें सभी प्रकार के न्यूट्रिएंट्स शामिल होते हैं, जो कि हमारे शरीर को एनर्जी भी देते हैं।
आपने देखा होगा जब हम मलाई से घी बनाते हैं तो उसको गैस पर रखकर पकाना पड़ता है, लेकिन कभी-कभी रखकर भूल जाने पर घी ज्यादा पक जाता है और उसका रंग काला हो जाता है। ऐसे में उस घी से महक आने के साथ उसका रंग देखकर खाने का भी मन नहीं करता है। अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है या कभी होता है तो आज हम आपको इस लेख में घी के ज्यादा पक जाने पर उसकी रंगत को ठीक करने के दो ट्रिक बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप मिनटों में घी को एकदम साफ कर सकती हैं। चलिए फिर देर क्यों करनी है जान लेते हैं घी को ज्यादा पक जाने पर ठीक करने के घरेलू नुस्खे।
घी के ज्यादा पक जाने पर कैसे ठीक करें?
आप नीचे बताई जा रही इन ट्रिक्स की मदद से घी के काले रंग को ठीक कर सकती हैं। इसमें आपको ज्यादा मेहनत की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
कच्चे आलू से करें ठीक
- इसके लिए आप ज्यादा पके घी को किसी बर्तन में छान लें।
- अब आप उस घी को दोबारा गैस पर रखकर थोड़ा गर्म करें।
- फिर आपको कच्चा आलू लेकर उसको छील लेना है।
- इस आलू के बड़े और लंबे टुकड़े काट लें और इन्हें पानी से अच्छी तरह धो लें।
- धोने के बाद आपको सभी टुकड़े गर्म घी में डाल देने हैं।
- अब घी को लगातार गैस का फ्लेम लो करके चलाते रहें।
- आप देखेंगी थोड़ी देर में घी से स्मेल और कालापन अलग हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: घी बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान, तभी मिलेगा देसी स्वाद
मखाने से करें साफ
- आपको जले हुए घी को छलनी या कपड़े से छान लेना है।
- अब घी को हल्का गर्म होने के लिए किसी बर्तन में डालकर गैस पर रखें।
- ध्यान रहे जिस बर्तन में घी रख रही हैं उसका तला भारी होना चाहिए।
- घी हल्का गर्म हो जाने के बाद आपको इसमें करीब 8-10 मखाने डालने हैं।
- अब घी को हल्की गैस पर लगातार चलाते रहना होगा।
- आप देखेंगी देसी घी से जले की बदबू और कालापन बहुत हद तक साफ हो चुका होगा।
- अब घी को ठंडा करके छान लेना है और किसी भी डिब्बे में भरकर रख लें।
ये भी पढ़ें: मलाई से देसी घी बनाते हुए कमरे में फैल जाती है बदबू? इस 1 चीज से महक को करें कंट्रोल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/Shutterstock/herzindagi
- जले ही घी को कैसे साफ करें?
- पकाते समय ज्यादा जल गए घी को साफ करने के लिए आपको उसमें कच्चे आलू को काटकर डालना है।
- देसी घी से जले की बदबू को कैसे हटाएं?
- घी से जले ही की बदबू हटाने के लिए आपको उसमें कुछ मखाने या दही को डालना होगा।
- जले घी की स्मेल दूर करने के लिए क्या करें?
- जले हुए घी की स्मेल दूर करने के लिए आप उसमें साबुत छोटी इलायची डालकर गर्म करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।