Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:07 AM IST

Copper Utensil Cleaning Tips: बिना रगड़े मिनटों में चमक उठेंगे तांबे के बर्तन, बस किचन में रखी इस 1 चीजों का करें इस्तेमाल

Copper Cleaning Tips: पुराने समय में तांबे के बर्तनों का खूब इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। आज भी कुछ घरों में तांबे के बर्तन देखने को म‍िलते हैं। हालांक‍ि, कई बार लोगों की श‍िकायत रहती है क‍ि ये कुछ ही समय में काले पड़ जाते हैं। साफ करने पर मेहनत भी ज्‍यादा करनी पड़ती है। ऐसे में हम आपको एक आसान तरीका बता रहे हैं ज‍िससे तांबे के बर्तन की सफाई हो जाएगी।
Updated:- 2026-04-03, 12:00 IST
copper utensils cleaning tips

How To Clean Copper Utensils: पुराने समय के ज़्यादातर लोग तांबे के बर्तनों का खूब इस्तेमाल करते थे। इसी में पानी पीते और खाते भी थे। आज भी कुछ घरों में ये परंपरा चली आ रही है। ये बर्तन घरों की शान हुआ करते थे। हालांकि, आज के समय में पानी की क्वालिटी इतनी खराब हो चुकी है कि बर्तन तुरंत धुलते ही काली पड़ने लगती है। खासकर दिल्ली-एनसीआर जैसे इलाकों में तो ये समस्या और भी ज़्यादा देखने को मिलती है।

इससे बर्तनों के रंग काले और फीके पड़ जाते हैं। अगर आप भी चाहती हैं कि आपके तांबे के बर्तन फिर से सोने की तरह चमक उठें, तो हम आपको आपकी किचन में रखी एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे ये एकदम नए जैसे हो जाएंगे। आइए उस खास चीज के बारे में जानते हैं-

copper utensils cleaning tips (1)

क्यों काले पड़ जाते हैं तांबे के बर्तन?

सबसे पहले ये जानते हैं कि आखिर तांबे के बर्तन काले क्यों पड़ जाते हैं? दरअसल, तांबा हवा और नमी के संपर्क में आने पर धीरे-धीरे ऑक्सीडाइज होने लगता है। इसी वजह से बर्तनों पर काले या हरे रंग के दाग दिखाई देने लगते हैं। इसलिए समय-समय पर इन्हें साफ करना जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें- LPG Savings Tips: खाना बनाते समय इन बातों का रखें ध्‍यान, 2 महीने के बजाय 90 द‍िनों तक चलेगा सिलेंडर

नींबू से ऐसे करें साफ

तांबे के बर्तन को साफ करने के लिए नींबू ही सबसे असरदार तरीका है। ये हर किसी के घर में आसानी से मिल भी जाता है। आपको बता दें कि नींबू में नेचुरल एसिड पाया जाता है जिससे ये जिद्दी से जिद्दी दाग को भी मिनटों में साफ कर देता है।

यह भी पढ़ें- महंगे लिक्विड नहीं, अब कॉफी से दूर होगी बर्तनों की चिपचिपाहट; आजमाएं यह अनोखा नुस्खा

एस‍िड का काम करता है नींबू

सबसे पहले नींबू को आधा काटकर सीधे बर्तन पर हल्के हाथ से रगड़ें। जहां दाग ज्यादा हो, वहां थोड़ी देर नींबू लगाए रखें। नींबू का रस दाग को कम करने में मदद करेगा। करीब दो से तीन मिनट तक रगड़ने के बाद इसे सादे पानी से धो लें। इसके बाद सूखे कपड़े से पोंछ दें। अब आप देखेंगी कि बर्तन पहले से ज्यादा साफ और चमकदार दिखने लगेगा।

यह भी पढ़ें- Kitchen Tiles Cleaning Tips: क‍िचन की टाइल्‍स में जम गए हैं हल्‍दी के जि‍द्दी छींटे, तो इन तरीकों से म‍िनटों में होंगे साफ

नमक के साथ भी कर सकती हैं सफाई

अगर दाग बहुत ज्यादा जिद्दी हैं, तो नींबू के साथ थोड़ा सा नमक भी इस्तेमाल कर सकती हैं। प्रक्रिया वही पुरानी ही रहेगी, बस आपको नींबू के ऊपर हल्का सा नमक लगाकर तांबे के बर्तनों को साफ करना होगा।

copper utensils cleaning tips (2)

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • बर्तनों को बहुत ज़्यादा रगड़ने से बचें।
  • हार्ड स्क्रबर न इस्तेमाल करें, वरना बर्तनों पर खरोंच आ सकती है।
  • पानी से धुलने के बाद बर्तन को सुखा जरूर लें।
  • समय-समय पर इसकी सफाई करें।

यह भी पढ़ें- चुटकी भर नमक से भागेंगे कॉकरोच और चींट‍ियां, बस आजमाएं ये घरेलू नुस्खा

तांबे के बर्तन सेहत के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। तो अगर आप भी इन्हें सही तरीके से साफ करेंगी, तो ये लंबे समय तक नए जैसे चमकते रह सकते हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।