आटे के चोकर से बनाएं काले बर्तनों को साफ करने वाला स्क्रब, 2 रुपये की चीज मिलानी पड़ेगी सिर्फ

Homemade Wheat Bran Scrub: रोजाना इस्तेमाल से काले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए आटे के चोकर, डिशवॉश पाउडर और टमाटर कैचअप से असरदार होममेड स्क्रब बनाया जा सकता है। यह स्क्रब चिकनाई और कालिख को आसानी से हटाकर बर्तनों को चमका देता है, जिससे वे नए जैसे दिखने लगते हैं।
Updated:- 2026-11-15, 10:10 IST
How To Make  Utensil Scrub

Homemade Utensil Cleaner: रोजाना खाना बनाते समय कड़ाही, कुकर और तवे का रंग धीरे-धीरे काला पड़ने लगता है। खासकर गैस की फ्लेम के संपर्क में आने वाले बर्तनों के निचले हिस्से पर चिकनाई और कालिख की ऐसी परत जम जाती है, जिसे सामान्य साबुन से साफ करना मुश्किल होता है। ऐसे में कई बार लोग इसे हटाने के लिए महंगे स्क्रबर और क्लीनर खरीद लेते हैं। मगर क्या आप जानती हैं कि आटे का चोकर से आप काले पड़ चुके बर्तनों को चमका सकती हैं। इसके लिए केवल आपको इसमें 2 रुपये वाला टोमैटो कैचअप और डिटर्जेंट मिलाने की जरूरत है। नीचे जानें आटे के चोकर से स्क्रब बनाने का आसान तरीका।

आटे के चोकर से कैसे बनाएं होममेड स्क्रब?

आटा छानने के बाद जो मोटा हिस्सा बच जाता है, उसे चोकर कहते हैं। आमतौर पर इसका इस्तेमाल आटा तैयार करने या पशुओं के चारे में किया जाता है। मगर इसकी खुरदरी बनावट बर्तनों की बाहरी सतह पर जमी गंदगी को साफ करने में मदद करता है। इसके लिए आपको बाजार से अलग से कोई महंगा स्क्रबर खरीदने की जरूरत नहीं है। इससे बाजार जैसा असरदार स्क्रबर बनाने का तरीका-

image - 2026-11-13T151709.491

  • स्क्रब बनाने के लिए एक कटोरी आटे का चोकर लें।
  • अब इसमें थोड़ा-सा डिशवॉश पाउडर मिलाएं।
  • फिर थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। हालांकि, आप चाहे तो इसे बिना पानी डाले भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • ध्यान रखें कि मिश्रण न तो बहुत पतला हो और न ही बहुत ज्यादा सूखा।
  • अब इसे कुछ मिनट के लिए रख दें, ताकि चोकर पानी सोखकर थोड़ा नरम हो जाए।
  • आपका होममेड स्क्रब तैयार है।

इसे भी पढ़ें- अब बचेगा प्लंबर का खर्चा, सिरके वाले जादुई नुस्खे से 10 मिनट में चकाचक साफ हो जाएगा शॉवर

इस्तेमाल करने का आसान तरीका

इस तैयार किए गए गाढ़े पेस्ट को बर्तनों के उस काले और जले हुए हिस्से पर अच्छी तरह लगा दें जहां कालिख जमी हुई है। पेस्ट लगाने के बाद बर्तन को 10 से 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें, ताकि कैचअप का एसिड और चोकर चिकनाई को ढीला कर सकें।

इसके बाद स्टील के जूने या स्क्रबर से हल्के हाथों से रगड़कर साफ कर लें। आप देखेंगे कि बिना ज्यादा मेहनत किए सालों पुरानी कालिख भी आसानी से बाहर निकल रही है।

इसे हमेशा ताजा बनाकर इस्तेमाल करें। लंबे समय तक स्टोर करके न रखें, क्योंकि गीले आटे के चोकर में खराब होने और बदबू आने की आशंका रहती है।

आटे के चोकर से बना स्क्रब काले बर्तनों को कैसे साफ करता है?

इस स्क्रब को लेकर मन में यह सवाल जरूर आना जरूरी है कि खाने वाला टोमैटो कैचअप बर्तन साफ करने में कैसे मदद करता है? दरअसल, टमाटर में प्राकृतिक रूप से एसिटिक एसिड और सिट्रिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

rice-water-for-burnt-utensils-cleaning-hacks-1752753606012

यह एसिडिक गुण बर्तनों पर जमी जिद्दी कालिख, जंग और ऑक्सीडेशन की परत को रासायनिक रूप से तोड़कर ढीला कर देते हैं। इसके अलावा, कैचअप में मौजूद सिरका और चीनी का मेल एक माइल्ड क्लींजिंग एजेंट बनाता है, जो बिना मेटल को नुकसान पहुंचाए बर्तनों के कालेपन को खत्म करता है और नई जैसी चमक लौटाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- Lizard Repellent Spray: छिपकली भगाने का रामबाण तरीका, बस पानी में मिलाएं ये 2 चीजें और देखें कमाल

निष्कर्ष

आटे का चोकर केवल आटा छानने के बाद बचने वाला हिस्सा नहीं है, बल्कि सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह सामान्य सफाई में भी काम आ सकता है। इसमें थोड़ा-सा डिशवॉश पाउडर मिलाकर आप स्टील के बर्तनों की बाहरी सतह पर जमी हल्की चिकनाई और गंदगी साफ करने की कोशिश कर सकती हैं। हालांकि, बहुत पुरानी कालिख और जले हुए दागों के लिए अलग सफाई की जरूरत पड़ सकती है। 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।