अब बचेगा प्लंबर का खर्चा, सिरके वाले जादुई नुस्खे से 10 मिनट में चकाचक साफ हो जाएगा शॉवर
-1794559479945.webp)
शॉवर से पानी धीरे-धीरे आ रहा है, तो समझ जाना चाहिए कि शॉवर के छेदों में गंदगी जम गई है। ऐसे में नहाने में भी मजा नहीं आता है और पानी भी बर्बाद होता है। कई बार लोग धीरे शॉवर के लिए प्लंबर को बुला लेते हैं और 300-500 रुपये खर्च कर देते हैं। जबकि इसका इलाज घर में ही रखा है। सिर्फ सिरके वाले एक आसान नुस्खे से शॉवर 10 मिनट में चकाचक साफ हो जाता है।
कैसे साफ करें शॉवर?
शॉवर धीरे होने की सबसे बड़ी वजह हार्ड वाटर है। पानी में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम धीरे-धीरे शॉवर के छोटे-छोटे छेदों में जम जाते हैं। इसके अलावा साबुन का झाग, धूल और जमी हुई परत भी छेदों को बंद कर देती है। जब छेद बंद हो जाते हैं, तो पानी का प्रेशर कम हो जाता है और पानी टेढ़ा-मेढ़ा आने लगता है। कुछ लोगों के शॉवर से तो पानी की जगह बूंदें टपकने लगती हैं। अगर समय पर सफाई न की जाए, तो शॉवर अंदर से खराब भी हो सकता है। इसलिए महीने में एक बार शॉवर की सफाई करना बहुत जरूरी है।
-1794559868356.webp)
Photo Credit: Pinterest (Maria)
शॉवर साफ करने के लिए क्या-क्या चाहिए?
- सफेद सिरका- 1 कप
- पॉलीथिन की थैली- 1 मोटी वाली
- रबर बैंड या धागा- थैली बांधने के लिए
- पुराना टूथब्रश- रगड़ने के लिए
- सूखा कपड़ा- पोंछने के लिए
- बेकिंग सोडा- अगर गंदगी ज्यादा हो तो 1 चम्मच
Photo Credi: AI
10 मिनट में शॉवर साफ करने का आसान तरीका
- सबसे पहले एक कटोरी में 1 कप सफेद सिरका लें। अगर शॉवर में सफेद परत ज्यादा जमी है, तो इसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा भी मिला लें। थोड़ा झाग बनेगा, घबराने की जरूरत नहीं है।
- अब पॉलीथिन की थैली में ये घोल डालें। शॉवर के हेड को थैली के अंदर इस तरह डालें कि पूरा हेड सिरके में डूब जाए। थैली को रबर बैंड या धागे से कसकर बांध दें, ताकि सिरका नीचे न गिरे।
- थैली को ऐसे ही आधे घंटे के लिए छोड़ दें। अगर शॉवर बहुत ज्यादा गंदा है, तो 1 घंटे तक भी रखा जा सकता है। इतनी देर में सिरका जमी हुई सारी परत को गला देगा। शॉवर के छेद अपने आप खुलने लगेंगे।
- आधा घंटा बाद थैली खोलकर निकाल दें। अब पुराने टूथब्रश से शॉवर के हेड को हल्के हाथ से रगड़ें। जमी हुई गंदगी आसानी से निकल जाएगी। छेदों में अगर कुछ फंसा रह जाए, तो टूथपिक से धीरे से निकाल लें।
- अब शॉवर को तेज पानी से 2 मिनट तक चलाकर धो लें। इससे सिरके की गंध और बची हुई गंदगी दोनों निकल जाएगी। आखिर में सूखे कपड़े से पोंछ दें। शॉवर एकदम नया जैसा चमकने लगेगा और पानी का फ्लो भी पहले से तेज हो जाएगा।
Photo Credit: Pinterest (Nest Enhance)
सिरका क्यों करता है जादुई काम?
सिरका यानी विनेगर एक नैचुरल क्लीनर है। इसमें एसिड होता है, जो जमी हुई सफेद परत और चूने को आसानी से गला देता है। बाजार वाले महंगे केमिकल से शॉवर की चमक भी चली जाती है और हाथों को भी नुकसान पहुंचता है। सिरका सस्ता भी है और सेफ भी है। 20-30 रुपये के सिरके से ही पूरा शॉवर नया जैसा हो जाता है। इसलिए इसे जादुई नुस्खा कहा जाता है।
यह भी पढ़ें- Sofa Cleaning Home Hacks: गंदा सोफा बिगाड़ रहा है लिविंग रूम का लुक? इस 1 आसान घरेलू उपाय से मिलेगी नई जैसी चमक
शॉवर को लंबे समय तक साफ कैसे रखें?
- शॉवर को बार-बार खराब होने से बचाने के लिए महीने में एक बार सिरके वाली सफाई जरूर करनी चाहिए।
- नहाने के बाद शॉवर को सूखे कपड़े से पोंछ देने से भी सफेद परत नहीं जमती है।
- हार्ड वाटर वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को यह नुस्खा हर 15 दिन में करना चाहिए।
Photo Credit: Pinterest (Carol)
यह भी पढ़ें- रसोई के चिकनाई भरे कपड़े होंगे झटपट साफ, बस प्रेशर कुकर में डालने की पड़ेगी जरूरत
अब शॉवर के लिए प्लंबर को बुलाने की जरूरत नहीं है। सिरके और पॉलीथिन वाले इस आसान नुस्खे से 10 मिनट की मेहनत में ही शॉवर चकाचक साफ हो जाएगा। यह नुस्खा सस्ता भी है, आसान भी है और शॉवर को नया जैसा भी कर देता है। इसलिए अगली बार शॉवर धीरे चल रहा हो तो पहले ये जादुई नुस्खा जरूर ट्राई करके देखें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- क्या सिरके से शॉवर की चमक खराब हो जाती है?
- नहीं, अगर सिरके को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो चमक खराब नहीं होती है। सिरके को आधे घंटे से ज्यादा देर तक शॉवर पर नहीं रखना चाहिए। सफाई के बाद तेज पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ देने से शॉवर की चमक बनी रहती है।
- क्या हर तरह के शॉवर पर ये नुस्खा काम करेगा?
- हां, यह नुस्खा स्टील, प्लास्टिक और क्रोम वाले सभी शॉवर पर काम करता है। बस ध्यान रखना चाहिए कि अगर शॉवर पर सोने या काले रंग की कोटिंग है, तो पहले एक छोटे हिस्से पर सिरका लगाकर चेक कर लें।
- शॉवर की सफाई के लिए सिरके की जगह क्या इस्तेमाल किया जा सकता है?
- अगर घर में सिरका नहीं है, तो नींबू के रस का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। नींबू में भी एसिड होता है, जो जमी हुई परत को साफ कर देता है। लेकिन बहुत ज्यादा जमी गंदगी के लिए सिरका ही सबसे तेज और सस्ता ऑप्शन है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।