Refrigerator Cooling Problems: चिलचिलाती गर्मी में फ्रिज ने कूलिंग करना कर दिया है कम? बस आज ही अपनाएं ये सीक्रेट ट्रिक्स

How To Fix Fridge Cooling: गर्मी के मौसम में अगर फ्रिज काम करना बंद कर दें, तो हम तुरंत मैकेनिक बुलाते हैं और उसे सही करवाते है। अक्सर हम देखते हैं कि तेज धूप या टेम्परेचर बढ़ते ही फ्रिज के अंदर रखी सब्जियां मुरझाने लगती हैं और दूध फटने लगता है। हम सोचते हैं कि शायद गैस खत्म हो गई है या कंप्रेसर खराब है, लेकिन कई बार समस्या बहुत छोटी होती है। फ्रिज को चिलचिलाती धूप में भी शिमला जैसा ठंडा बनाए रखने के लिए पैसे खर्च करने के बजाय देसी नुस्खे आजमाना मददगार साबित हो सकता है। अगर आपके फ्रिज में कूलिंग से जुड़ी समस्या हो रही है, तो इस लेख में बताए गए तरीकों को आजमा सकती हैं।
फ्रिज ने कूलिंग कम कर दी है, तो कैसे सही करें?

अक्सर फ्रिज की ठंडक कम होने का सबसे बड़ा कारण उसकी दरवाजे की रबड़ का ढीला होना होता है। अगर रबड़ लूज है, तो अंदर की ठंडी हवा बाहर निकलती रहती है। नीचे जानें इसे सही करने का तरीका।
इसे भी पढ़ें- Fridge Odor Solutions: फ्रिज से खरबूजा निकालने के बाद भी बनी रहती है स्मेल, ये देसी हैक करेगा मदद
कैसे चेक करें?
- एक कागज का टुकड़ा फ्रिज के दरवाजे और बॉडी के बीच फंसाकर दरवाजा बंद करें।
- अगर कागज आसानी से बाहर खिंच रहा है, तो समझ लीजिए कि कूलिंग वहीं से लीक हो रही है।
Fridge की कूलिंग को सही करने का तरीका
- एक कटोरी में गर्म पानी लें और पुराने टूथब्रश की मदद से रबड़ को साफ करें।
- अगर रबड़ ज्यादा सख्त हो गई है, तो उस पर थोड़ा सा नारियल तेल या वैसलीन लगा दें।
- इससे रबड़ नरम होकर चिपकने लगेगी और कूलिंग लॉक हो जाएगी।
फ्रिज की कूलिंग कम होने से कैसे बचाएं?
- फ्रिज के पीछे या नीचे जो लोहे की जाली होती है, उस पर धूल जमने से कंप्रेसर जल्दी गर्म होने लगता है और कूलिंग कम कर देता है।
- फ्रिज का स्विच बंद करें और वैक्यूम क्लीनर या सूखे कपड़े से उन कॉइल्स की धूल साफ करें।
- अगर कंप्रेसर सही और जगह रहेगी, तो फ्रिज अपने आप ज्यादा ठंडी हवा बनाएगा।
ओवरलोडिंग से बचें

- गर्मी में हम फ्रिज को ऊपर तक ठूंस-ठूंस कर सामान भर देते हैं।
- फ्रिज के अंदर ठंडी हवा के घूमने के लिए जगह होना बहुत जरूरी है।
- फ्रिज की पीछे वाली दीवार के पास सामान न सटाएं, क्योंकि वहीं से ठंडी हवा के वेंट्स होते हैं।
- अगर वे ढक गए, तो फ्रिज में बर्फ तो जमेगी लेकिन नीचे कूलिंग नहीं होगी।
दीवार से दूरी है जरूरी
- अक्सर जगह बचाने के चक्कर में हम फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटाकर रख देते हैं।
- इससे पीछे की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती।
- फ्रिज और दीवार के बीच कम से कम 6 से 10 इंच की दूरी रखें।
- हवा का वेंटिलेशन सही रहेगा तो कंप्रेसर पर दबाव कम पड़ेगा और कूलिंग बढ़ेगी।
थर्मामीटर सेटिंग चेक करें
- सर्दियों और गर्मियों में फ्रिज की सेटिंग अलग होनी चाहिए।
- गर्मियों में इसे Medium से थोड़ा High पर रखें।
- High सेटिंग पर रखने से भी कई बार कॉइल्स पर बर्फ जम जाती है जिससे कूलिंग रुक जाती है।
- अगर फ्रिज में ज्यादा बर्फ जमा है, तो उसे Defrost जरूर करें।
इसे भी पढ़ें- बिना मटका और फ्रिज के मिलेगा ठंडा पानी; बस अपनाएं ये 2 तरीके
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।