Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:14 AM IST

ओपन किचन शेल्फ की रोज सफाई के बाद भी धूल से भर जाता है सामान? आजमाएं ये 5 जादुई टिप्स, चमकता रहेगा कोना-कोना

कई महिलाएं रोजाना किचन की सफाई करती हैं, शेल्फ पोंछती हैं, जार साफ करती हैं, लेकिन फिर भी जब वह अगले दिन किचन में जाती हैं, तो किचन की खुली अमारी में सामान पर धूल-मिट्टी जमी हुई नजर आती है।
Updated:- 2026-03-08, 09:05 IST
how to keep open kitchen shelves clean from dust

पुराने घर में अक्सर ओपन किचन शेल्फ देखने को मिलती हैं। इनमें कैबनेट्स नहीं बने होते। ऐसे में आप चाहे, कितनी भी घर की सफाई रखते हों, किचन शेल्फ में रखे सामान पर 2 ही दिन में धुल-मिट्टी नजर आने लगती है। अगर आप इसकी रोज सफाई नहीं करेंगी, तो धीरे-धीरे यह मिट्टी डिब्बों और सामान पर जमने लगती है और एक दिन ऐसा आता है कि सामान छूने का भी मन नहीं करता। कई लोग रोज सफाई नहीं करते, जिसके चलते जब वह महीने में एक बार भी सफाई करने जाते हैं, तो यह जल्दी साफ नहीं होता। ऐसे में लोग समझ नहीं पाते कि बिना कैबिनेट के कैसे ओपन शेल्फ को हमेशा साफ रखा जाए। अगर आपको भी यह परेशानी हो रही है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ओपन किचन शेल्फ को बिना कैबिनेट के साफ रखने के आसान टिप्स बताएंगे।

ओपन किचन शेल्फ को कैसे करें कवर?

आप बिना कैबिनेट बनाएं, किचन शेल्फ को कवर करना चाहती हैं, तो सस्ता और अच्छा ऑप्शन हो सकता है। कई महिलाएं, किचन अलमारी को बार-बार गंदा होने से बचाने के लिए ये टिप्स फॉलो करती हैं।

पर्दे लगाएं

सबसे आसान और सबसे सस्ता तरीका यह है कि आप कपड़े के पर्द लगे दें। यह सामान को गंदा होने से भी बचाएंगे और जब पर्दे गंदे हो जाएंगे, तो इसे आप उतारकर धो भी सकती हैं। आप हल्के कॉटन, लिनन या नेट फैब्रिक वाले पर्दों का भी यूज कर सकते हैं। अगर शेल्फ को पर्दे लगाने के बाद अच्छा लुक देना है, तो पतली रॉड या वायर लगाकर भी पर्दे लगा सकती हैं।

how to keep open kitchen shelves clean

image credit- SK Studio/amazon

ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक शीट

कई मिलाएं पर्दे की जगह ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक शीट लगाना पसंद करती हैं। इन शीट की खासियत यह है कि इसके लगने के बाद बिलकुल भी धूल अंदर सामान पर नहीं जाएगी। आप हफ्तेभर भी सफाई नहीं करती हैं, तो भी आपको अलमारी में रखा हर सामान साफ और चमकता हुआ नजर आएगा। ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक शीट की जगह आपर PVC रोल का भी यूज कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- छोटी किचन में कैबनेट के बिना भी तरीके से रख सकती हैं सामान, इन स्मार्ट हैक्स से कम जगह में भी आएगा सारा सामान

affordable solutions for kitchen shelf covers

रोल-अप ब्लाइंड्स

अगर आपको बार-बार पर्दे को हाथ लगाना अच्छा नहीं लगता है, तो आप ब्लाइंड्स वाले पर्दे यूज कर सकती हैं। छोटे साइज के रोल-अप ब्लाइंड्स सस्ते में भी आ जाते हैं। इसे आपको शेल्फ के ऊपर लगाना है और जब भी आपको खोलना होगा, रस्सी की मदद से खीचें। अपने आप पर्दा हट जाएगा। यह दिखने में भी अच्छा लगता है, जिससे किचन का लुक भी अच्छा हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Design Ideas: किचन में दरवाजा नहीं है तो क्या हुआ? अपनाएं ये 5 मॉडर्न तरीके, बिना पर्दे के भी मिलेगा क्लासी लुक

transparent plastic sheets for kitchen shelves

बांस या केन मैट

आप अगर कपड़े से अलमारी को कवर नहीं करना चाहती हैं और किचन को कवर करने के साथ-साथ अच्छा लुक भी देना चाहती हैं, तो आप बांस या केन की मैट की मदद से अलमारी कवर कर सकती हैं। इस तरह के मैट की खासियत यह है कि किचन को नेचुरल और मॉडर्न लुक मिलता है और यह काफी सस्ता और टिकाऊ भी होता है।

kitchen shelf dust protection ideas

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

FAQ
क्या ओपन शेल्फ को कवर करना जरूरी होता है?
अगर किचन में ज्यादा धूल आती है, तो शेल्फ को हल्के पर्दे, स्लाइडिंग कवर या मैट से ढक सकती हैं। 
ओपन शेल्फ की सफाई कितनी बार करनी चाहिए?
ओपन किचन शेल्फ की हल्की सफाई रोज और गहरी सफाई हफ्ते में एक बार करना अच्छा रहता है। इससे धूल और चिकनाई ज्यादा जमा नहीं होती।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।