
किचन में खाना बनाते समय तेल के छींटे टाइल्स या प्लेटफॉर्म पर पड़ ही जाते हैं। ऐसा खासकर तब ज्यादा होता है, जब आप सब्जी या दाल में कोई तड़का लगा रहे हैं या डीप फ्राई कर रहे हैं। तेल के ये दाग समय के साथ गहरे हो जाते हैं और फिर सफाई करना मुश्किल हो जाता है।
ऐसे में किचन गंदा भी दिखता है और आपका काम भी बढ़ जाता है। सफाई के साथ-साथ ऐसे कुछ छोटे-मोटे तरीके भी हैं, जो आप आजमा सकते हैं। कुछ आसान और कारगर ट्रिक्स अपनाकर आप अपनी किचन टाइल्स को तेल के दागों से बचा सकते हैं और उन्हें हमेशा चमकदार बनाए रख सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी ट्रिक्स बताएंगे, जिनसे आपकी किचन टाइल्स पर गंदगी का कोई नामोनिशान नहीं रहेगा।

स्प्लैटर गार्ड एक बेहतरीन तरीका है जिससे आप तेल के छींटों को किचन टाइल्स और गैस स्टोव तक पहुंचने से रोक सकते हैं। यह एक जालीदार ढक्कन होता है, जिसे फ्राइंग पैन या कड़ाही के ऊपर रखा जाता है। इसके छोटे-छोटे छेद भाप को बाहर निकलने देते हैं, लेकिन तेल के छींटों को चारों तरफ फैलने से रोकते हैं।
इसे भी पढ़ें: किचन की टाइल्स को इन चीजों से कभी ना करें साफ
सबसे बढ़िया तरीका तो यह है कि अगर अगर टाइल्स पर हल्की- सी भी चिकनाहट महसूस हो रही है, तो उसे तुरंत साफ कर देना चाहिए। इससे दाग जमते नहीं है और आपका काम भी नहीं बढ़ेगा।

अगर आप किचन टाइल्स को तेल के दाग से बचाना चाहते हैं, तो दीवारों पर अखबार या प्लास्टिक शीट लगाना एक आसान तरीका है। अखबार को टाइल्स पर टेप से चिपका दें और गंदा होने पर बदल दें। प्लास्टिक शीट या ऑयल-प्रूफ स्टिकर भी अच्छा विकल्प है, जिसे आसानी से साफ किया जा सकता है। ये दोनों उपाय टाइल्स को दाग-धब्बों से बचाते हैं और किचन को साफ-सुथरा बनाए रखते हैं, जिससे सफाई में भी समय बचता है।
टाइल्स की सफाई करनी हो, तो नींबू के छिलके में नमक लगाकर बढ़िया क्लीनर बना सकते हैं। यह दागों को तुरंत ढीला करता है। इससे किचन में खुशबू भी आएगी और सफाई भी बढ़िया तरीके से हो जाएगी।

अगर आप चाहते हैं कि तेल के छींटे टाइल्स पर चिपके ही नहीं, तो टाइल प्रोटेक्शन कोटिंग या नॉन-स्टिक स्प्रे एक बढ़िया सॉल्यूशन है। बाजार में उपलब्ध ये स्प्रे टाइल्स पर एक सेफ्टी लेयर बना देते हैं, जिससे तेल आसानी से नहीं चिपकता और सफाई करना बेहद आसान हो जाता है। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से किचन की टाइल्स लंबे समय तक नई जैसी बनी रहती हैं और दाग-धब्बों की समस्या से छुटकारा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: किचन प्लेटफॉर्म की खो रही है चमक? इन 6 चीजों से करें पॉलिश और पाएं नई जैसी फिनिश
क्या आपने इनमें से कोई ट्रिक अपनाई है? हमें कमेंट में बताएं! हमें उम्मीद है ये ट्रिक्स आगे आपके काम आएंगी। अगर आपको लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।