फ्लाइट में बैन हुई ये चीजें, सूखे नारियल से रस्सी तक लगा बैन...फटाफटा चेक कर लें नई लिस्ट

What is Prohibited in Flight Luggage: फ्लाइट में सफर करने वाले लोगों को कई तरह की चीजों का ख्याल रखना पड़ता है। सफर करते हुए अपने साथ सामान ले जाने की एक लिमिट होती है। अगर कोई इस सीमा से ज्यादा सामान ले जाए, तो उसे दिक्कत हो सकती है। वहीं, अगर आप फ्लाइट सुरक्षा नियमों के विरुद्ध जाते हैं, तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। नागरिक विमानन मंत्रालय ने एक लिस्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि फ्लाइट में यात्रा करते हुए किन चीजों को ले जाना बिल्कुल मना है।
इस लिस्ट में बताया गया है कि फ्लाइट में सफर करते हुए, कौन-सी घरेलू चीजें नहीं ले जा सकते। सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए, इन चीजों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। आइए जानें, फ्लाइट में क्या ले जाना मना है?
यह भी देखें- फ्लाइट में जाते समय कभी न करें ये 10 काम, पड़ सकते हैं भारी
फ्लाइट में क्या नहीं ले जा सकते हैं?

नागरिक विमानन मंत्रालय ने एक नई लिस्ट जारी की है, जिसमें फ्लाइट में सफर करते हुए, यात्रियों को साथ में क्या नहीं ले जाना चाहिए, इसकी एक लिस्ट जारी की है। अगर कोई चीज सुरक्षा नियमों के विरुद्ध है, तो उसे फ्लाइट में ले जाना सख्त मना होता है। इस लिस्ट में कैंची, नाइट स्टिक, रस्सी, सेलो या मेजर टेप, सूखा नारियल, ब्लेड, छाता, माचिस जैसी चीजें शामिल हैं।
एयरपोर्ट अथॉरिटी अलाउड नहीं करती ये चीजें

अगर आप फ्लाइट में सफर करने का प्लान बना रही हैं, तो आपको इस लिस्ट को जरूर चेक कर लेना चाहिए। एयरपोर्ट अथॉरिटी इन सभी बैन चीजों को अलाउड नहीं करती है। फ्लाइट में माचिस, थिनर, लाइटर जैसी चीजों पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है। इन्हें सुरक्षा के लिहाज से बहुत ही खतरनाक माना जाता है।
वजन और आकार का भी पड़ता है असर
फ्लाइट में सफर करते हुए सामान का वजन और आकार भी जांच लें। फ्लाइट में लिक्विड ले जाने की भी एक सीमा है। एक यात्री अपने साथ केवल एक लीटर लिक्विड ही कैरी कर सकता है।
इन चीजों पर भी है बैन

इसके अलावा पावर बैंक, फोन चार्जिंग केस, लिथियम-आयन बैटरियां, लिथियम-धातु बैटरी, फोन की बैटरी, लैपटॉप बैटरी और बाहरी बैटरी पैक या पोर्टेबल चार्जर भी फ्लाइट में पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं।
यह भी देखें- Airport New Rules: ये चीजें विमान में नहीं ले जा सकेंगे आप, ट्रैवल से पहले पढ़ लें यह आर्टिकल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Her Zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।