Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:00 PM IST

बिना 1 भी रुपया खर्च किए राख से घर पर बनाएं डिशवॉश लिक्विड और सोप

बर्तन धोने के लिए हम सभी आमतौर पर बाजार से महंगे डिशवॉशर खरीदकर लाते हैं। मगर क्या आपको पता है कि आप घर पर डिशवॉश लिक्विड और सोप बनाकर तैयार कर सकती हैं? नीचे लेख में जानें-  
Updated:- 2026-07-10, 17:30 IST
image

आमतौर पर लोग बर्तन को मांजने के लिए बाजार में मिलने वाले महंगे डिशवॉश लिक्विड और सोप खरीदकर लाते हैं। ये प्रोडक्ट अपने वजन और क्वालिटी के आधार पर अलग-अलग दामों पर मिलते हैं, जो कई बार जेब पर भी अच्छा-खासा असर डालते हैं। इतना ही नहीं बल्कि इनसे चमकाए गए बर्तनों को जब-तक 4-5 पानी से अच्छे से न धोया जाए केमिकल की गंध बनी रहती है। हालांकि, पहले समय की तरह ही कुछ लोग प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल बर्तन को साफ करने के लिए करते हैं। अगर आप भी बर्तनों के लिए केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं, तो एक बार राख ट्राई करें। इसकी मदद से आप डिशवॉश लिक्विड और सोप बना सकती हैं। नीचे जानें तरीका-

राख से डिशवॉश लिक्विड कैसे बनाएं?

राख से बनाए गए डिशवॉश लिक्विड की मदद से आप जले और जिद्दी दाग लगे हुए बर्तनों को आसानी से साफ कर सकती हैं। नीचे जानें तरीका-

images (35)

  • राख से डिशवॉश लिक्विड बनाने के लिए 1 कप लकड़ी की साफ राख लें।
  • अब इसे दो कप पानी में अच्छी तरह मिलाकर रात भर के लिए छोड़ दें।
  • सुबह इस पानी को छान लें, जिससे आपको एक साफ और शक्तिशाली लिक्विड मिलेगा।
  • इसके बाद इसमें थोड़ा सा नींबू का रस या सिरका मिलाएं।
  • कुछ ही देर में नेचुरल लिक्विड बनकर तैयार हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Neem Soap: घर पर इस तरह बनाएं नीम का साबुन, पिंपल्स से म‍िल सकता है छुटकारा

राख से डिशसोप कैसे बनाएं?

राख से बने लिक्विड को लंबे समय रखने की वजह से इसमें से स्मेल आ सकती हैं। ऐसे में आप चाहे तो इससे खुशबूदार डिशसोप बना सकती हैं। जानें तरीका-

ash soap

  • इसके लिए एक बर्तन में 1 कप सूखी और छनी हुई राख लें।
  • अब इसमें रीठा पाउडर, नमक और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • इसके बाद इसमें चम्मच से थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
  • अब इस पेस्ट को हाथ से दबाकर साबुन का आकार दें या फिर प्लास्टिक की डिब्बी में सेट होने के लिए रख दें।
  • इसके बाद इसे एक से दो दिन तेज धूप में सूखने के लिए रख दें।
  • धूप में सूखने के बाद यह पूरी तरह सख्त हो जाएगा।
  • अब राख से डिशसोप बनकर तैयार है।

क्या राख से बर्तन पर लगे दागों को साफ किया जा सकता है?

राख में नेचुरल क्लींजिंग एजेंट मौजूद होते हैं, जो बर्तनों पर जमी जिद्दी चिकनाई, जले हुए काले दाग और मैल को चुटकियों में काट देते हैं। राख का खुरदरापन बिना बर्तनों को नुकसान पहुंचाए स्क्रब की तरह काम करता है और उन्हें पूरी तरह चमका देता है।

इसे भी पढ़ें- 10 रुपये की इस एक चीज से घर पर बनाएं डिश वॉश

अगर आपके घर में राख रखी है, तो उसे फेंकने के बजाय बर्तन धोने वाला साबुन या लिक्विड बना सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।