एक नहीं, 5 तरह से बना सकती हैं दही वाली कढ़ी; ट्राई करें मेरी ये रेसिपीज

हमारे यहां भारतीय घरों में कढ़ी जरूर बनाई जाती है। कढ़ी चावल तो लोगों की पसंदीदा डिशेज में से एक है। जब कुछ नहीं समझ आता है कि क्या बनाया जाए, तो कढ़ी राइस का ख्याल दिमाग में सबसे पहले आता है। इसकी सबसे अच्छी बात तो ये है कि ये कम सामान में भी बहुत स्वादिष्ट बन जाती है। आमतौर पर लोग एक ही तरह की कढ़ी बनाते हैं। ऐसे में कई बार लोग इसे खाकर बोर हो जाते हैं।
ऐसे में अगर आप भी कढ़ी खाना पसंद करती हैं और उसमें कुछ नया ट्विस्ट देना चाहती हैं तो मेरी रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। मैं एक नहीं बल्कि कई तरह से कढ़ी बनाती हूं। आइए जानते हैं-
-1781606492817.jpg)
पालक पकौड़ा कढ़ी
अगर आप नॉर्मल कढ़ी को थोड़ा हेल्दी बनाना चाहती हैं, तो पालक पकौड़ा कढ़ी ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए बेसन, बारीक कटी पालक, हरी मिर्च और मसालों को मिलाकर छोटे-छोटे पकौड़े तल लें। अब दही और बेसन से कढ़ी तैयार करें। जब कढ़ी अच्छी तरह से पक जाए, तो उसमें पालक के पकौड़े डाल दें। ऊपर से आप तड़का भी लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Protein Rich Curries: स्वाद भी, सेहत भी! जरूर खाएं प्रोटीन से भरपूर ये 6 तरह की कढ़ी
लहसुन तड़का कढ़ी
अगर आपको थोड़ा तीखा और चटपटा स्वाद पसंद है, तो लहसुन के तड़के वाली कढ़ी आप बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप नॉर्मल तरीके से पहले कढ़ी बना लें। अलग से घी में खूब सारा बारीक कटा हुआ लहसुन, साबुत लाल मिर्च और जीरा को भून लें। इस तड़के को गर्म कढ़ी के ऊपर डाल दें। इससे लहसुन का स्वाद कढ़ी को बिल्कुल नया फ्लेवर देता है।
यह भी पढ़ें- बिहार की शान हैं ये 5 तरह की कढ़ी, खाने का मजा कर देती हैं दोगुना; एक बार चखेंगी तो भूल नहीं पाएंगी स्वाद
कॉर्न वाली कढ़ी
ये कढ़ी बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आ सकती है। इसको बनाने के लिए जब कढ़ी पकाएं तो उसी समय उसमें उबले हुए स्वीट कॉर्न डाल दें। फिर नॉर्मल तरीके से कढ़ी को पकने दें।
यह भी पढ़ें- Achari Aloo Recipes: लंच और डिनर का स्वाद बढ़ा देगी अचारी आलू की ये रेसिपी, नोट करें इसे बनाने के 3 धांसू तरीके
प्याज पकौड़ा कढ़ी
प्याज पकौड़ा कढ़ी तो लोगों को खूब पसंद आता है। ये पंजाब में खूब खाई जाती है। इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। इसके लिए बेसन में पतले-पतले कटे हुए प्याज, अजवाइन और मसाले मिलाकर पकौड़े तल लें। फिर दही-बेसन की कढ़ी बनाकर उसमें ये पकौड़े डालकर कढ़ी बना लें।
-1781606504901.jpg)
मेथी कढ़ी
अगर आप थोड़ा अलग टेस्ट चाहती हैं, तो मेथी वाली कढ़ी भी ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए जब आप कढ़ी बनाएं तो उसमें फ्रेश कटी हुई मेथी या हल्की भुनी हुई सूखी मेथी डाल दें। इसके बाद कढ़ी को अच्छी तरह से पकने दें।
यह भी पढ़ें- Mutton Biryani Cooking Tips: 3 लोगों के लिए बिरयानी बनाने में कितना लें मटन और चावल? जानें परफेक्ट रेशियो
स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
- कढ़ी हमेशा धीमी आंच पर पकाएं।
- दही थोड़ा खट्टा हो तो स्वाद ज्यादा अच्छा आएगा।
- बेसन को अच्छी तरह फेंट लें ताकि ये हार्ड न हों।
- कढ़ी हमेशा चावल के साथ ही सर्व करें।
तो अगर आप भी वही वही नॉर्मल कढ़ी खाकर बोर हो गई हैं ताे ये 5 तरह की कढ़ी बना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।