Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:05 AM IST

चटनी में ही नहीं इन चीजों के लिए भी कर सकते हैं इमली का इस्तेमाल

इमली का इस्तेमाल रसोई में कई सारी चीजों के लिए किया जाता है। खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए हो या खाने में खट्टापन लाने के लिए, इमली रसोई की एक प्रमुख घटक है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-08-27, 17:03 IST
Tamarind Glaze Recipe,

इमली का सेवन पानी पूरी के पानी से लेकर चटनी, सब्जी, साग और कढ़ी समेत कई सारी चीजों में किया जाता है। इमली रसोई और खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल होने वाली एक प्रमुख घटक है, जो आमतौर पर सभी रसोई में इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि रसोई इमली की इस्तेमाल कुकिंग से लेकर तांबे-पीतल के बर्तनों की सफाई तक कई सारी चीजों में इस्तेमाल होता है। चलिए आज के इस लेख में हम आपको रसोई में इमली के कुछ शानदार इस्तेमाल के बारे में बताएंगे।

खाने में इन तरीकों से करें इमली की इस्तेमाल

Tamarind Chutney Recipe,

1. सॉस और ग्रेवी:

चटनी और सॉस: इमली का उपयोग कई प्रकार की सॉस और ग्रेवी में किया जा सकता है। इसका खट्टा स्वाद सॉस और ग्रेवी को एक खास खट्टापन और स्वाद प्रदान करता है।

चाइनीज और थाई व्यंजन: इमली को चाइनीज और थाई सॉसमें खट्टेपन और स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

2. सूप्स:

इमली को गर्म सूप्स में भी डाला जा सकता है। यह सूप को एक अच्छा खट्टापन और स्वाद देता है।

3. अचार:

इमली का अचार: इमली का अचार भारतीय भोजन में एक लोकप्रिय अचार है। इसे विभिन्न मसालों और तेल के साथ तैयार किया जाता है और यह साधारण भोजन के साथ स्वादिष्ट स्वाद जोड़ता है।

4. डेसर्ट:

इमली की बर्फी: इमली को मिठाइयों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जैसे इमली की बर्फी। यह मिठाई में खट्टी मीठी स्वाद में बनती है और मिठाई के लिए आमतौर पर मीठी इमली का इस्तेमाल किया जाता है।

इमली की चाट: इमली का उपयोग चाट और पानी पुरीके पानी में खट्टे स्वाद के लिए भी किया जा सकता है।

5. ड्रिंक्स:

Tamarind Paste Uses

इमली को पानी में उबालकर ठंडा करके एक फ्रेश ड्रिंक तैयार की जा सकती है। इसमें चुटकी भर नमक और शहद मिलाकर इसे अधिक स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।

6. मीठे व्यंजन:

इमली से मीठे जैम में भी बनाए जा सकते हैं। इसे पराठे, ब्रेड या टोस्ट के साथ परोसा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: इन गलतियों के कारण तेल में डालते ही फट जाता है साबूदाना वड़ा, जानें परफेक्ट बनाने के टिप्स 

7. सैलेड्स:

खट्टा सैलेड ड्रेसिंग: इमली का पल्प सैलेड ड्रेसिंग में खट्टेपन का स्वाद जोड़ने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सैलेड को एक नया स्वाद और ताजगी देता है।

8. चाय:

इमली के पत्तों का उपयोग चाय में खट्टापन जोड़ने के लिए किया जा सकता है। यह चाय को एक खास फ्लेवर देता है। इसके सेवन सेहत को कई सारे लाभ भी मिलती है।

9. भरवां सब्जियां:

भरवां सब्जियां: इमली का पल्प भरवां सब्जियों में खट्टे स्वाद के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा करेले के भरवां मसाले के साथ इमली का पल्प डालने से करेले का कड़वाहट कम होता है।

10. राइस डिशेज में करें इस्तेमाल:

इमली का पल्प चावल के साथ पकाया जा सकता है, जिससे एक स्वादिष्ट और खट्टी राइस डिश बनती है। यह इमली चावल साउथ इंडिया में बहुत फेमस है।

इसे भी पढ़ें: चाहते हैं वजन घटाना तो इन वेट लॉस फ्रेंडली लो-कार्ब स्मूदी रेसिपीज को करें ट्राई

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।