मुनक्का से लेकर सुल्ताना तक, जानें तरह-तरह के किशमिश के बारे में

आपने यकीनन किशमिश का इस्तेमाल किया होगा लेकिन क्या आपको पता है कि किशमिश भी काली, लाल, हरी आदि कई तरह की होती हैं। अगर नहीं, आइए जानते हैं। 
Updated:- 2022-04-25, 19:25 IST
different types of kishmish in hindi

किशमिश एक तरह के नरम और मीठे सूखे अंगूर होते हैं, जो आवश्यक पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होते हैं। किशमिश को लोग सूखे मेवे या ड्राई फ्रूट के रूप में इस्तेमाल करते हैं, जिनका सेवन कई तरह से किया जाता है जैसे- कई लोग किशमिश नाश्ते में खाना पसंद करते हैं, कुछ लोग मीठे व्यंजनों में किशमिश डालते हैं। क्योंकि किशमिश स्वाद से साथ-साथ हेल्थ के लिए फायदेमंद भी होती है, लेकिन लोगों को किशमिश के प्रकारों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

उन्हें पता ही नहीं है कि भारत में कई तरह की किशमिश उपलब्ध हैं, जिन्हें अंगूर की अलग-अलग किस्मों से तैयार किया जाता है। इसका चुनाव आप अपनी पसंद और मनपसंद से कर सकते हैं। बता दें कि किशमिश खनिज, विटामिन और फाइबर से भरे होते हैं, जो पाचन में मदद करते हैं, आयरन को बढ़ावा देते हैं, हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखते हैं। आइए जानते हैं तरह-तरह के किशमिशों के बारे में।

काली किशमिश

Black kishmish

काली किशमिश सबसे आम प्रकार की किशमिश है, जो आमतौर पर घरों में उपयोग की जाती है। यह किशमिश काले अंगूर से बनाई जाती है, लेकिन सूखने के बाद इसका रंग गहरा हो जाता है। (काले अंगूर के फायदे) इनका आकार 1.5 सेमी से 2.5 सेमी तक होता है और यह किशमिशखाने में भी स्वादिष्ट होती है।

इसे ज़रूर पढ़ें-घर में कैसे बनाएं किशमिश

सुल्ताना

सुल्ताना किशमिश का नाम तुर्की के हरे अंगूर के नाम पर रखा गया है, जो विशेष रूप से थॉम्पसन बीज वाले अंगूर से तैयार किया जाता है। किशमिश की तुलना में इनका रंग हल्का और आकार में छोटा होता है । लोग इसे 'सुल्ताना या सुनहरी किशमिश' भी कहते हैं।

हरी किशमिश

Green kishmish

हरी किशमिश पतली, लेकिन आकार में लंबी होती है और आमतौर पर गहरे हरे रंग की होती है। इसके डार्क अंगूर से तैयार किया जाता है और यह रसदार, कोमल और फाइबर पोषक तत्वों से भरपूर है। बता दें कि मध्य पूर्व और मध्य एशिया में हरे किशमिश का उत्पादन काफी होता है। (लाल अंगूर खाने के है कई फायदे)

लाल किशमिश

Red kishmish

लाल किशमिश सबसे स्वादिष्ट प्रकार की किशमिश है, जिसे लाल अंगूर से बनाया जाता है। इसे 'लौ किशमिश' भी कहा जाता है, जो आकार में बड़े, मोटे और गहरे रंग के होती है। बता दें कि यह डायबिटीज के जोखिम को कम करती है, साथ ही दांतों को भी स्वस्थ रखती है। लाल किशमिश आंखों की रोशनी में भी सुधार करती है।

मुनक्का

Munakka

मुनक्का में मूल रूप से सूखे अंगूर होते हैं, जो किशमिश की तुलना में आकार में बड़े होते हैं। इसके फल के अंदर एक तरह का बीज होता है। मुनक्का महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए स्वाभाविक रूप से बहुत अच्छा है। (मुनक्‍का के फायदे) हालांकि, मुनक्का किशमिश की तुलना में गूदेदार होते हैं और भूरे रंग के होते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-मुनक्का और किशमिश में क्या है अंतर? जानें कैसे बनते हैं दोनों

ज़ांटे करंट्स

इस किशमिश का नाम सुनने में आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह काले करंट किशमिश के प्रकारों में से एक है। स्वाद में यह बहुत मीठे नहीं होते हैं, पर इसमें तीखा ज्यादा होता है। यह किशमिश आकार में छोटी गहरे रंग की होती है और इसमें बीज भी पाया जाता है।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।