Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:29 AM IST

नाशपाती और बब्बूगोशा को समझते हैं एक, तो जान लीजिए ये फर्क

ऐसे कई फल और सब्जी होते हैं, जो कि दिखने में तो एक जैसे होते हैं, लेकिन स्वाद और फायदे में एक-दूसरे से बेहद अलग। आज के इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक जैसे दिखने वाले फलों  के बारे में बताने वाले हैं।
Updated:- 2023-06-25, 11:49 IST
babugosha fruit

बारिश का मौसम आते ही बाजार में हमें कई तरह के अलग-अलग स्वाद के फल खाने को मिलता है। एक तरफ जहां रिमझिम बारिश में लोग गरमा-गरम पकौड़े और चाय का मजा लेते हैं, वहीं इस मौसम में नाशपाती, बब्बूगोशा, जामुन और सेब (नए वैरायटी) जैसे फलों का आनंद लेने को मिलता है। नाशपाती एक सॉफ्ट और स्वीट फ्रूट की कैटेगरी में आता है। इसका आकार सेब से मिलता-जुलता दिखता है।

वहीं, बब्बूगोशा नाशपाती की तरह दिखता है। हालांकि, इसका स्वाद इससे अलग होता है। बहुत-से लोग दोनों को एक ही फल समझते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। बब्बूगोशा और नाशपाती दोनों एक-दूसरे से बेहद अलग होते हैं। इसके स्वाद और फायदे दोनों अलग-अलग होते हैं। इस लेख में हम आपको बब्बूगोशा और नाशपाती के बीच अंतर बताएंगे। इसके बाद आप कभी भी इन दोनों को एक समझने की भूल नहीं करेंगे।

नाशपाती और बब्बूगोशा में अंतर

pear fruit in hindi

  • बारिश के मौसम में मिलने वाला नाशपाती खाने में काफी क्रिस्पी और दानेदार होता है। स्वाद में नाशपाती हल्का खट्टा-मीठा रसदार होता है। इसका छिलका हरे रंग का होता है, जो कि दूर से हरे रंग के सेब की तरह दिखता है। इसका बीज भी सेब की तरह ही होता है। छिलके का अंदर का भाग क्रीम और सफेद रंग का होता है।
  • नाशपाती के फल को ’देवताओं का उपहार’ के नाम से भी जाना जाता है। नाशपाती का छिलका मोटा होता है और इसके अलग स्वास्थ्य लाभ हैं। सेब के बीज की तरह दिखने वाले नाशपाती (नाशपाती के स्वास्थ्य लाभ) के बीज बब्बूगोशा के बीज से बड़े होते हैं। नाशपाती के फल में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, लेकिन बब्बूगोशा में अधिक मात्रा में विटामिन-सी नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें: एक नहीं बल्कि कई तरह की होती है सुपारी, इससे जुड़ी ये जानकारी जरूर जानें


nashpati and babugosha

  • बात करें इसके स्वाद की  तो यह खाने में मीठा होता है।  ये दोनों ही फल एक ही परिवार से आते हैं और इसके रूप और गुण दोनों ही एक दूसरे से मिलते-जुलते होते हैं।
  • इन दोनों फल के स्वाद और छिलके में काफी अंतर होता है। नाशपाती का छिलका मोटा होता है, वहीं बब्बूगोशा का छिलका बेहद ही नरम होता है। आप बब्बूगोशा के फल को छिलका समेत खा सकते हैं, लेकिन नाशपाती को खाने से पहले उसके छिलके को पिलर की मदद से छिलना पड़ता है। नाशपाती के मुकाबले बब्बूगोशा महंगा होता है।

इसे भी पढ़ें: हाथ जैसे दिखने वाला यह फल है दुर्लभ, भारत की कुछ ही जगहों में मिलता है खाने को

इस अंतर को समझने के बाद अब आप इन दोनों फलों को एक समझने की भूल नहीं करेंगे। उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें, हर जिंदगी के साथ। यह लेख पसंद आया हो, तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Image Credit: Freepik

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।