Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:27 PM IST

बारिश में बन रहा है दिल्ली घूमने का प्लान? ट्रिप लिस्ट से तुरंत हटा दें ये जगहें

अगर आप दिल्ली में रहती हैं और बारिश में यहां की लोकेशन को एक्सप्लोर करने का सोच रही हैं, तो थोड़ा रुक जाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि बरसात के मौसम में यहां की ज्यादातर जगहों पर जलभराव और घंटों लंबा ट्रैफिक जाम हो जाता है। नीचे लेख में जानें
Updated:- 2026-07-22, 21:23 IST
image

दिल्ली की बारिश का मौसम जितना खूबसूरत लगता है, घूमते समय उतना ही परेशान भी कर सकता है। ऐसे खुशनुमा मौसम में अगर आप भी दिल्ली की सड़कों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि मानसून के दौरान दिल्ली की कई जगहों पर भारी जलभराव, घंटों तक रहने वाला ट्रैफिक जाम, कीचड़ और फिसलन रहती है। इसलिए अपनी गाड़ी की चाबी उठाने से पहले लिस्ट को एक री-चेक कर लेना बहुत जरूरी है। आज के इस लेख में हम आपको दिल्ली की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां बरसात में भूलकर भी जाने की गलती न करें।

लाल किला

अगर आप दोस्तों के साथ लाल किला घूमने का प्लान हल्की फुहारे वाले बरसात में कर रही हैं, अभी इस प्लान को कैंसिल कर दें। ऐसा इसलिए क्योंकि हल्की बारिश में भी यह एरिया जलमग्न हो जाता है। यहां पर आप सामान्य दिनों में जाएं, जब बारिश का आसार न हो और न ही 1-2 दिन पहले बारिश हुई हो।

laal quila

इसे भी पढ़ें- मानसून में करना है एडवेंचर? दूधसागर फॉल्स ट्रैक की पूरी ट्रैवल गाइड जानें

यमुना घाट और मजनूं का टीला

बारिश के मौसम में यमुना घाट और मजनू का टीला के नदी वाले हिस्सों की ओर बिल्कुल न जाएं। मानसून के दौरान यमुना नदी का जलस्तर अचानक बहुत तेजी से बढ़ सकता है, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन जाती है। नदी के किनारों पर तेज बहाव, मिट्टी के कटाव और फिसलन के कारण जान जोखिम में पड़ सकती है। सुरक्षा के लिहाज से बरसात में यहां जाने से पूरी तरह बचें।

मिंटो ब्रिज अंडरपास

साल 1933 में बने मिंटो ब्रिज को शिवाजी ब्रिज भी कहा जाता है। अगर आप बारिश में दोस्तों के साथ यहां घूमने जा रही हैं, तो इस प्लान को तुरंत कैंसिंल कर दें। ऐसा इसलिए क्योंकि बरसात में मिंटो ब्रिज अंडरपास पानी से लबालब भर जाता है।

minto brige

हौज खास

मानसून में हौज खास घूमने का एक्सपीरियंस मिला-जुला हो सकता है। अगर आप यहां के फोर्ट या पार्क घूमने का प्लान कर रही हैं, तो इसे कैंसिल कर दें। ऐसा इसलिए क्योंकि बरसात में किले की सीढ़ियों और रास्तों पर काफी फिसलन हो जाती है। साथ ही हौज खास विलेज की तंग गलियों में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या हो सकती है। आप यहां के कैफे में बैठकर बारिश का मजा ले सकती हैं।

कुतुब मीनार और मेहरौली क्षेत्र

मानसून के मौसम में कुतुब मीनार और मेहरौली क्षेत्र के पास मेहरौली-बदरपुर रोड पर जाना जोखिम भरा हो सकता है। बारिश के दौरान यहां घुटनों तक पानी भर जाता है, जिससे भीषण ट्रैफिक जाम लग जाता है। अगर आप अपने व्हीकल से जा रही हैं, तो जलभराव में फंस सकता है।

mehrauli and kutub minar

बारिश में दिल्ली में कहां जाएं?

अगर आपका बारिश में बहुत घूमने का मन कर रहा है, तो नेशनल म्यूजियम, पीएम म्यूजियम या नेशनल साइंस सेंटर साकेत, वसंत कुंज के मॉल्स, चणक्यपुरी के इंडोर कैफे जहां आप आराम से बैठकर बारिश और कॉफी का मजा ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- चंदेरी जा रही हैं तो न मिस करें ये जगहें, लिस्ट में शामिल हैं कई ऐतिहासिक धरोहरें

बारिश में जब भी दिल्ली घूमने का प्लान बनाएं तो इन जगहों को स्किप कर दें। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां जाना जान जोखिम में डालने के बराबर हो सकता है। साथ ही अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे शेयर करें। ऐसे आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।

लोकेशन की जानकारी- DDMA - Flood & Disaster Advisories Portal

Image Credit- Delhi tourist website, herzindagi, shutterstock


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।