Double Decker Bus In Delhi: दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेगी डबल डेकर बस, 500 रुपये में घूम आएंगी पूरी दिल्ली, जानें रूट-टाइमिंग और टिकट बुक करने का तरीका

दिल्ली घूमने वाले यात्रियों के लिए सरकार लगातार नई-नई सुविधाएं ला रही हैं। आज 27 फरवरी 2026 को दिल्ली में फिर से डबलडेकर बस चलने जा रही है। लगभग 37 साल बाद एर बार फिर दिल्ली की सड़कों पर डबल डेकर बस दौड़ेगी। 1989 में दिल्ली में ऐसी बसें चलना बंद हो गई थी, लेकिन दिल्ली सरकार एक बार फिर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए, इसे चलाने का फैसला किया है। यह इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बसें दिल्ली में किन रूट पर चेलगी और टाइमिंग क्या होगी, इससे जुड़ी सभी जानकारी हम विस्तार से बताएंगे।
चार थीम के आधार पर चलेंगी डबल डेकर बसें
दिल्ली पर्यटन व परिवहन विकास निगम (DTC) के सूत्रों के अनुसार, माना जा रहा है कि अभी बसें दिल्ली की सभी सड़कों पर नहीं चलाई जाएंगी। इसके लिए चार थीम निर्धारित की गई है, इसमें अलग-अलग रूट शामिल है। इन रूट्स में दिल्ली की फेमस जगहें, जैसे ऐतिहासिक स्थल, संग्राहलय और प्रमुख स्मारक शामिल हो सकते हैं। इन बसों में बेहतर सीटिंग अरेंजमेंट, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस ट्रैकिंग की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही इसमें 63 यात्री एक साथ सफर कर पाएंगे।

इस थीम के अनुसार चलाई जाएंगी डबल डेकर बसें
- दिल्ली की विरासत
- दिल्ली का दिल और विरासत
- दिल्ली के रहस्य
- दिल्ली को अपने दिल से देखें
इसे भी पढ़ें- दिल्ली में वीकेंड पर कहां होती है सबसे ज्यादा भीड़? घूमने से पहले पढ़ लें यह आर्टिकल
क्या मिलेंगी सुविधाएं?
- इस बस सुविधा को यात्रियों के टूर के हिसाब से तैयार किया गया है, ताकि जो यात्री दिल्ली घूमने के लिए आए हैं, वह इस बस से दिल्ली का नजारा देख पाएं। इस बस को उन्हीं रूट पर चलाया जाएगा, जहां से यात्री एतिहासिक जगहों की सैर कर पाएंगे।
- बस में यात्रियों को टूर गाइड की सुविधा मिल रही है, जो दिल्ली की एतिहासित जगहों के बारे में जानकारी देगा।
- सुबह और शाम, 2 अलग-अलग टाइम पर इसमें आप सफर कर पाएंगे। शाम के समय यात्री लगभग 6 बजे इस बस में बैठ पाएंगे।
इसे भी पढ़ें- IRCTC पर कैसे करें सही टूर पैकेज का चुनाव? ये हैक्स आपका पैसा और समय दोनों बचाएंगे
डबल डेकर बस में सफर करने का टिकट प्राइस
- अगर आप अकेले यात्रा कर रही हैं, तो टिकट प्राइस 500 रुपये है। व्यस्कों के लिए प्राइस 500 रुपये तय किया गया है।
- बच्चों यानी 6 से 12 साल की उम्रा के बच्चों के लिए टिकट प्राइस 300 रुपये है।
- दिल्ली में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें आप इस बस से घूम पाएंगी।
किन रूट्स पर चलाई जाएगी बस?
- प्रधानमंत्री संग्रहालय से इस बस की यात्री की शुरुआत होगी
- इसके बाद बस कर्तव्य पथ जाएगी
- तीसरा पड़ाव नेशनल वॉर मेमोरियल और फिर भारत मंडपम होगा।
- इसके बाद यात्री नए संसद भवन परिसर, दिल्ली हाट और इंडिया गेट जैसे दिल्ली के फेमस स्थानों पर यात्रा कर पाएंगे।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।