IRCTC पर कैसे करें सही टूर पैकेज का चुनाव? ये हैक्स आपका पैसा और समय दोनों बचाएंगे

IRCTC के टूर पैकेज पिछले काफी समय से ज्यादा चर्चा में है। भरोसेमंद पैकेज होने की वजह से अधिकतर लोग इससे यात्रा का प्लान बना रहे हैं। हालांकि, रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर कुछ ऐसे भी टूर पैकेज हैं, जिनसे सफर करना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है। ऐसे में अगर एक बार आपको एक्सपीरिंयस खराब रहा, तो फिर आप कभी टूर पैकेज से यात्रा नहीं करना चाहेंगे, इसलिए आपकी यात्रा को यादगार बनाने के लिए हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे। अगर आप किसी भी वेबसाइट से टूर प्लान कर रही हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें। अगर आप सभी बातों को ध्यान में रखते हुए टिकट बुक करती हैं, तो आपको पैकेज महंगा नहीं लगेगा।
रिव्यू और फीडबैक पढ़ें
- आप रेलवे की वेबसाइट से बुकिंग कर रही हैं या किसी भी वेबसाइट से यात्रा का प्लान कर रही हैं। आपको सबसे पहले रिव्यू और फीडबैक पढ़ना जरूरी है।
- अक्सर लोग सिर्फ कीमत देखकर पैकेज बुक कर लेते हैं, लेकिन रिव्यू नहीं पढ़ते।
- ऐसे में जब वह रास्ते में निकल जाते हैं, तो होने वाली परेशानियों के चलते अपना पूरा सफर खराब कर लेते हैं।
- यह यात्रियों के सफर के लिए सबसे जरूरी माना जाता है।
कैंसिलेशन और रिफंड पॉलिसी समझें
- किसी भी टूर पैकेज की बुकिंग से पहले आपको कैंसिलेशन और रिफंड पॉलिसी पहले ही पढ़ लेनी चाहिए।
- ऐसा इसलिए, क्योंकि हो सकता है कि किसी परेशानी के चलते आपको यात्रा कैंसिल करने पड़े।
- रेलवे के टूर पैकेज कैंसिलेशन पर नियम पहले ही तय किए गए हैं।
- जितने दिन पहले आप टिकट कैंसिल करेंगे, उस हिसाब से पैसे कटेंगे।
- हालांकि, कुछ टूर पैकेज ऐसे होते हैं, जो कैंसिलेशन के बाद रिफंड करने में बहुत समय लगा देते हैं।
- इसलिए, पहले ही इसकी जानकारी पढ़ लें।
इसे भी पढ़ें- 9000 में कर आएं वैष्णो देवी के दर्शन, IRCTC फरवरी में शुरू करने जा रहा है सबसे सस्ता टूर पैकेज
होटल की कैटेगरी और लोकेशन चेक करें
- रेलवे के पैकेज की सबसे अच्छी बात यह है कि वह कौन से होटल में रात गुजारने का मौका दे रहे हैं, इसकी भी जानकारी पहले ही देते हैं।
- ऐसे में आप ऑनलाइन इन होटल के बारे में सर्च कर सकती हैं।
- अगर केवल 3 स्टार या डीलक्स, लिखा है, तो इसपर भरोसा न करें
- संबंधित अधिकारियों को फोन करके इसके बारे में जानकारी लें।
- कई बार सस्ते टूर पैकेज में होटल अच्छे नहीं होते या होटल शहर से दूर आउटर में होते हैं।
इसे भी पढ़ें- Chandigarh वालों की हो गई मौज, 7 दिनों के टूर पैकेज में मिल रहा है गुजरात घूमने का मौका; पढ़ें IRCTC का पूरा प्लान
इसके अलावा आपको अन्य वेबसाइट से तुलना, जो सुविधाएं दे रहे हैं क्या आपके द्वारा ट्रिप प्लान करने पर महंगे तो नहीं है, जिन होटल में रुकने की बात हो रही है वह होटल और सस्ते तो नहीं है, इन सभी जानकारी को चेक करने के बाद भी बुकिंग करें।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।