Hidden Gems In Maharashtra: अरब सागर के तट पर स्थित महाराष्ट्र देश का एक खूबसूरत और प्रमुख शहर है। यह एक तरह अरब सागर से घिरा हुआ है तो, दूसरी तरफ पश्चिमी घाट पर्वतमाला से घिरा हुआ है।
महाराष्ट्र देश का एक ऐसा राज्य भी है, जिसे पर्यटन केंद्र का हब भी माना जाता है। इस राज्य में शानदार और खूबसूरत हिल स्टेशन्स से लेकर एक से एक खूबसूरत बीचेज मौजूद हैं, जहां दुनिया भर से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
अरब सागर के तट पर स्थित दापोली भी एक ऐसी अद्भुत जगह है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। इस आर्टिकल में हम आपको दापोली की खूबसूरती और कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
दापोली की खासियत और खूबसूरती जानने से पहले आपको यह बता दें कि दापोली, महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में स्थित एक छोटा, लेकिन बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन है। यह रत्नागिरी जिले से कुछ ही किमी की दूरी पर है।
आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि दापोली, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से करीब 218 किमी है। इसके अलावा, सतारा से करीब 150 किमी और महाबलेश्वर से महज 95 किमी की दूरी स्थित है।
इसे भी पढ़ें: June Long Weekend Trip: जून के फर्स्ट वीक में सिर्फ 1 दिन की छुट्टी लेकर 4 दिन घूमने का मौका मिलेगा, ऐसे बनाएं ट्रिप
दापोली किसी एक चीज नहीं, बल्कि कई चीजों के लिए प्रसिद्ध है। पहला-दापोली को महाराष्ट्र का छिपा हुआ हिल स्टेशन माना जाता है। दूसरा- दापोली से करीब 15 मिनट की दूरी पर समुद्र तट मौजूद है, इसलिए इसे समुद्रु तटीय इलाका भी माना जाता है। तीसरा- दापोली को कई लोग 'मिनी महाबलेश्वर' के नाम से भी जानते हैं।
दापोली कोंकण की प्राकृतिक खूबसूरती के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां का शांत और शुद्ध वातावरण पर्यटकों को खूब भाता है। मानसून में दापोली हिल स्टेशन की खूबसूरती चरम पर होती है। मानसून में हर तरफ हरियाली और झरने दिखाई देते हैं।
दापोली, महाराष्ट्र की एक अनदेखी जगह है, जिसके चलते यहां पर्यटक अक्सर घूमना पसंद करते हैं। यह मुंबई, पुणे और नाशिक जैसे शहरों की भीड़-भाड़ से दूर शांत और शुद्ध वातावरण के लिए भी जाना जाता है। इसलिए यहां कई लोग सुकून का पल बिताने के लिए पहुंचते हैं।
दापोली अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी प्रसिद्ध है। मानसून में यहां राज्य के हर कोने से पर्यटक ट्रेकिंग, हाईकिंग और कैम्पिंग का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। दापोली का मौसम भी सालों-साल सुहावना रहता है। अक्सर यहां ठंडी-ठंडी हवाएं चलती रहती हैं।
इसे भी पढ़ें: एक दिन की ट्रिप में मंदसौर के आसपास स्थित इन बेहतरीन जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन
दापोली में ऐसी कई शानदार और हसीन जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर करते हैं, तो आप खुशी से झूम उठेंगे। सबसे पहले आप हरनाई बीच, दापोली का केशवराज और गणेश मंदिर और दापोली व्यू पॉइंट जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा, आसपास में स्थित लाडघर बीच और कार्डे बीच को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@sou_07_/insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।