सावन में व्रत के लिए प्याज-लहसुन के बिना बनाएं कुरकुरे अरबी के कबाब, पढ़ें रेसिपी

सावन के व्रत में अगर आप वही बोरिंग फलाहार खाकर ऊब चुकी हैं और कुछ नया, क्रिस्पी और चटपटा ट्राई करना चाहती हैं, तो अरबी के कबाब परफेक्ट ऑप्शन हैं। इसकी खास बात यह है कि इसके लिए आपको घंटों का समय नहीं देना पड़ेगा। कुछ ही मिनटों में आप इसे झटपट तैयार कर सकती हैं। इतना ही नहीं बल्कि इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है। इस लेख में हम आपको इस डिश को बनाने की आसान विधि के बारे में बताने जा रहे हैं।
बिना प्याज-लहसुन के कुरकुरे अरबी के कबाब रेसिपी Recipe Card
बिना प्याज-लहसुन के कुरकुरे अरबी के कबाब बनाने का तरीका
Ingredients
- अरबी- 250 ग्राम (उबली हुई)
- कुट्टू या सिंघाड़े का आटा- 2-3 बड़े चम्मच
- हरी मिर्च- 1-2
- अदरक-1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
- हरा धनिया-2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- भुना जीरा पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
- अमचूर पाउडर या नींबू का रस-1/2 छोटा चम्मच
- सेंधा नमक-स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
- तेल या घी-तलने के लिए
Step
- Step 1:
कबाब बनाने के लिए उबली हुई अरबी को छील लें।
- Step 2:
अब हाथ में तेल लगाएं और अरबी को मैश करें।
- Step 3:
इसके बाद इसमें हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, भुना जीरा पाउडर, अमचूर, काली मिर्च और सेंधा नमक डालें।
- Step 4:
फिर बाइंडिंग के लिए इसमें कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा या अरारोट मिलाएं।
- Step 5:
सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर आटे की तरह डो तैयार करें।
- Step 6:
हाथों पर थोड़ा सा तेल या घी लगाएं और थोड़ा सा मिश्रण लेकर कबाब का आकार दें।
- Step 7:
इसके बाद एक पैन में 2-3 बड़े चम्मच तेल या घी डालें और गर्म करें।
- Step 8:
फिर कबाब को पैन में रखकर शैलो फ्राई करें।
- Step 9:
कबाब जब एक तरफ से सुनहरे हो जाएं, तो उन्हें पलट दें।
- Step 10:
इसके बाद उन्हें दूसरी तरफ से भी क्रिस्पी होने तक सेकें।
- Step 11:
अब इसे प्लेट में निकालकर चटनी के साथ सर्व करें।
अरबी के कबाब बनाने की रेसिपी (Arbi Kebab Recipe)
सावन के महीने या व्रत के लिए प्याज और लहसुन के बिना बनने वाले अरबी के कबाब सात्विक स्नैक हैं। बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट दिखने वाली इस डिश को बनाने की रेसिपी-
अरबी को उबालें
कबाब बनाने के लिए सबसे पहले अरबी को प्रेशर कुकर या भगोने में डालकर उबालें। पकने के बाद अरबी का छिलका उतारें। इसके बाद हाथ में हल्का सा तेल लगाकर इसे अच्छे से मैश करें। ध्यान रखें कि गांठ न रहे।

कबाब के लिए मिश्रण तैयार करना
अब बारी आती है कबाब का मिश्रण तैयार करने की। इसके लिए मैश की हुई अरबी में हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, भुना जीरा पाउडर, अमचूर या नींबू का रस, काली मिर्च और सेंधा नमक डालकर मिक्स करें।
अच्छी बाइंडिंग और कुरकुरेपन के लिए इसमें कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा या अरारोटा डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाते हुए आटे की तरह डो तैयार करें।
इसे भी पढ़ें- डिनर में बनाएं किशमिश की सब्जी और चावल, स्वाद चखते ही परिवार करेगा तारीफ
कबाब बनाने का प्रोसेस
अब बारी आती है कबाब बनाने की । इसके लिए हाथों पर थोड़ा सा तेल या घी लगाएं। इसके बाद मिश्रण में से थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लेकर गोल टिक्की या कबाब का आकार दें। ध्यान रहे कि इसे हल्के हाथ से प्रेस करें वरना टूटने का डर रहता है।

फ्राई करने की प्रक्रिया
सभी कबाब बनाने के बाद एक प्लेट में रखें। दूसरी तरफ गैस जलाकर उस पैन रखें और 2-3 बड़े चम्मच तेल या घी डालें और गर्म करें। अब एक-एक करके कबाब को पैन में रखें और फ्लेम को स्लो कर इसे शैलो फ्राई करें।
कबाब जब एक तरफ से सुनहरे और कुरकुरे हो जाए, तो आराम से पलटें और क्रिस्पी होने तक दोबारा सेंकें। इसी प्रकार सारे कबाब को फ्राई करें।
सर्व करने का तरीका
गरमा-गरम अरबी के कबाब बनकर तैयार है। आप इसे दही, हरी चटनी और चाय के साथ सर्व कर सकती हैं। अगर आप तीखा खाना पसंद करती हैं, तो इसे लाल चटनी के साथ भी खा सकती हैं।

ध्यान देने योग्य टिप्स
- उबली हुई अरबी को पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही छीलें और मैश करें, वरना यह बहुत ज्यादा चिपचिपी हो जाएगी।
- कबाब को स्मूथ बनाने के लिए इसे मैशर की जगह मोटे कद्दूकस या कांटे से भी मैश कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Sawan Recipe: रोज गुलकंद घेवर से सजाएं सावन की थाली, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे रेसिपी
अगर आप भी सावन में कुछ अलग डिश बनाना चाहती हैं, जिसमें लहसुन-प्याज न हो, तो अरबी कबाब बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit- Magnific, (Main Image-AI)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।