Salad Plate Decoration Ideas: अपनों को इम्प्रेस करने के लिए कैसे सजाएं सलाद की प्लेट? मुंह में आ जाएगा पानी

मेहमानों को प्रभावित करने के लिए सलाद को आकर्षक रूप से सजाने के क्रिएटिव तरीके इस लेख में बताए जा रहे हैं। इसमें खीरे और टमाटर से 'सलाद का फूल' और बच्चों के लिए 'खीरे का बाग' बनाने की विधियां शामिल हैं।
Updated:- 2026-05-20, 16:57 IST
image

खाने की मेज पर अगर रखने के लिए हम मेहमानों के लिए कई तरह के पकवान बनाते हैं, लेकिन सलाद की प्लेट को सादे तरीके से काटकर रख देते हैं। सलाद न केवल सेहत के लिए जरूरी है, बल्कि यह आपकी डाइनिंग टेबल के एस्थेटिक्स को भी पूरी तरह बदल सकता है। फूड प्लेटिंग भी एक कला है। थोड़े से क्रिएटिव आइडियाज और स्मार्ट किचन हैक्स को अपनाकर आप सादे खीरे-टमाटर को एक प्रीमियम और जादुई लुक दे सकती हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अपनों को इम्प्रेस करने के लिए सलाद डेकोरेशन टिप्स क्या है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

2 - 2026-05-20T162958.530

खीरे और टमाटर से बनाएं 'सलाद का फूल' 

यह डिजाइन बेहद अट्रैक्टिव लगता है। इसे बनाने के लिए आपको एक बड़ी काली प्लेट, खीरा, चेरी टमाटर, कुछ मूंगफली के दाने और नींबू के स्लाइस की जरूरत होगी।

सबसे पहले एक बड़े और फ्रेश खीरे को छीलकर उसके पतले और गोल स्लाइस काट लें। अब एक काली प्लेट लें। प्लेट के बाहरी किनारे से शुरू करते हुए, खीरे के स्लाइस को एक-दूसरे के ऊपर थोड़ा ओवरलैप करते हुए एक घेरे में सजाएं। यह आपके सलाद के फूल की पंखुड़ियां बन जाएंगी।

खीरे का घेरा पूरा होने के बाद, प्लेट के बीचों-बीच बचे हुए खीरे के बारीक टुकड़े या लच्छे रखें। अब इस बीच के हिस्से पर कुछ साबुत चेरी टमाटर और मूंगफली के भुने हुए दाने डाल दें। लास्ट में नींबू के दो पतले स्लाइस और कुछ हरी मिर्च सजाएं।.

इसे भी पढ़ें - अकेले फ्लैट में रहती हैं और खाना बनाने का नहीं है मन? डिनर में ट्राई करें ये 30 मिनट वाली 'नो-कुकिंग' डिनर रेसिपीज

बच्चों के लिए स्पेशल: 'खीरे का बाग'

इसके लिए एक सादी काली प्लेट लें। अब सबसे पहले एक हरे प्याज के सफेद और हरे डंठल को प्लेट के बीच में 'फूलों के तने' की तरह सेट करें। अब खीरे के पतले गोल स्लाइस लें। इन स्लाइस को तने के ऊपरी हिस्से पर फूलों की पंखुड़ियों की तरह गोल में सजाएं।

1 - 2026-05-20T162956.301

इन फूलों के बीचों-बीच एक-एक छोटा चेरी टमाटर रख दें। अब, फूलों के नीचे की तरफ कटी हुई हरी शिमला मिर्च के रिंग्स या लच्छे बिछा दें। ये लच्छे बाग में उगी घास जैसा लुक देंगे।

इसे भी पढ़ें - गर्मी में ठंडक देगी 'चना-खीरा चाट', नोट करें बनाने की दो खास रेसिपी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।