ग्लास गैस स्टोव की सफाई करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रही ये गलतियां? शीशे पर आ सकते हैं क्रैक

आजकल मॉर्डन किचन का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। चमकदार डिजाइन, स्टाइलिश लुक और कम जगह में किचन को क्लासी लुक देने के लिए लोग ग्लास स्टोव को काफी पसंद कर रहे हैं। अब लोग किचन को प्रीमियम लुक देने के लिए स्टील के गैस चुल्हा की जगह ग्लास टॉप स्टोव खरीद रहे हैं। हालांकि, यह यह स्टोव दिखने में जितना सुंदर लगता है, उतनी ही ज्यादा इसकी देखभाल करना भी जरूरी होता है। सही तरीके से साफ-सफाई और इस्तेमाल न करने के कारण कुछ ही समय में आपको इसपर निशान दिखने लगेंगे। इतना ही नहीं, चूल्हे के ग्लास पर क्रैक भी आ सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन गलतियों के बारे में बताएंगे, जिसे करने से आपको बचना चाहिए।
खाना बनाने के तुरंत बाद साफ करना
आपने ध्यान दिय होगा कि जब भी आप खाना बनाती हैं, तो चूल्हे पर ऊपर की तरफ लगा ग्लास भी गर्म हो जाता है। गर्म होने के बाद भी लोग गैस स्टोव को गीले कपड़े से साफ करने लगते हैं। जैसे ही आप गीला कपड़ा रखेंगे, ग्लास के ऊपर आपको धुंआ उठते हुए भी दिखाई देगा। ऐसे में गर्म और ठंडा अचानक से संपर्क में आने पर ग्लास पर क्रैक आ सकते हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जब बहुत गर्म सतह पर अचानक ठंडक पड़ती है, तो ग्लास पर दबाव बनता है और उसमें हल्के क्रैक आने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए खाना बनाने के तुरंत बाद सफाई न करें।

ब्रश की मदद से रगड़ना
ग्लास चूल्हे पर खाना गिरता है, तो यह दिखने में बहुत ज्यादा खराब लगता है। कई दिनों तक चूल्हे को साफ न किया जाए, तो ग्लास पर निशान जम जाता है और जल्दी साफ नहीं होता। ऐसे हालात में लोग ब्रश की मदद से ग्लास को साफ करने लगते हैं। बार-बार अगर आप ब्रश की मदद से साफ करेंगी, तो ग्लास स्टोव की चमक भी चली जाएगी और इसपर क्रैक भी आ सकता है। गैस बर्नर की सफाई करते समय भी आपको जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- गैस चूल्हे पर जम गए हैं चाय के जले हुए दाग? इस 1 घोल से आसानी से करें साफ

गर्म पानी से सफाई करना
गैस स्टोव अगर ऑयली हो जाता है, तो लोग इसे गर्म पानी से साफ करने का सोचते हैं, लेकिन ऐसा करने गैस स्टोव की लाइफ खराब कर सकता है। भले ही इसे तेल साफ हो जाएगा और एक बार के लिए गैस स्टोव चमकने लगेगा, लेकिन बार-बार ऐसा करेंगी, तो शीशे पर क्रैक आ सकता है। स्टील गैस स्टोव की सफाई में कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन ग्लास गैस स्टोव की सफाई में आपको ज्यादा ध्यान रखना चाहिए।
यह भी देखें- सिलेंडर और पाइप हो रहा है चिपचिपा और गंदा, इन 3 चीजों से करें सफाई
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।