Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:26 PM IST

किचन में नहीं होगी परेशानी, दादी-नानी के इन हैक्स से झटपट होगा काम

घर और बाहर की जिम्मेदारियों के साथ किचन का काम आसान बनाने के लिए दादी-नानी के नुस्खे आजमाएं। ये स्मार्ट टिप्स रसोई के छोटे-छोटे कामों को आसान बनाएंगे और फल-सब्जियां स्टोर करने में मदद करेंगे।
By Sakhi Digital | Edited By Pooja Sinha
Updated:- 2026-07-01, 17:03 IST
 kitchen hacks to make daily cooking easier and save time
Sakhi

घर और बाहर की दोहरी जिम्‍मेदारियां निभाने के साथ-साथ किचन का काम संभालना कई बार काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। कभी रात में राजमा भिगोना याद नहीं रहता, तो कभी सब्‍जी में लहसुन डालने का मन होने के बावजूद छीलने में लगने वाले समय के कारण महिलाएं इसे छोड़ देती हैं। ऐसी ही कई छोटी-छोटी परेशानियां रोजाना किचन में काम करते समय सामने आती हैं। ऐसे में महिलाएं हमेशा ऐसे आसान और स्मार्ट उपायों की तलाश में रहती हैं, जिनकी मदद से किचन के काम जल्दी और बेहतर तरीके से पूरे हो सकें। छोटे-छोटे किचन हैक्स और सही प्लानिंग न सिर्फ समय बचा सकते हैं, बल्कि रोज के काम का तनाव भी कम कर सकते हैं।

दादी-नानी की कुकिंग की बात करें, तो उनके आसान और कारगर नुस्‍खों की चर्चा हर घर में होती ही है। अगर आप किचन के काम को आसान बनाना चहाती हैं, तो उनके इन नुस्खों को आजमाकर जरूर देखें। यकीन मानें, इन छोटे-छोटे आसान तरीकों से आपकी समस्याओं का समाधान आसानी से हो जाएगा।

नुस्खा: 1

क्या आप रात में राजमा भिगोना भूल गई हैं? यहां देखें ट्रिक
दादी-नानी का नुस्खा: राजमा अच्छी तरह धोकर साफ करें। अब इसे प्रेशर कुकर में पानी डालकर उबाल लें। अब दो सीटी के बाद कुकर खोलें। इसमें 1 कप आइस क्यूब्स और नमक डालें। इनसे राजमा जल्दी गल जाता है। इसके बाद दोबारा लगभग 7-10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।

rajma chawal

नुस्खा: 2

सब्जी रोस्ट करने से बर्नर खराब हो जाता है, ऐसे में क्‍या करना चाहिए?
दादी-नानी का नुस्खा: अगर सब्‍जी रोस्‍ट करने से बर्नर खराब हो गया है और इसे साफ करना मुश्किल है, तो सब्‍जी रोस्‍ट करने से पहले उस पर तेल थोड़ा ज्‍यादा लगा लें और इसमें चीरा कम से कम लगाएं। ऐसा करने से सब्जी का छिलका आसानी से उतर जाएगा और इससे गैस का बर्नर भी खराब नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- Kitchen Tips: परफेक्ट रायता से लेकर सॉफ्ट इडली बनाने तक, जानें दादी-नानी के किचन टिप्स

नुस्खा: 3

लहसुन छीलने में ज्‍यादा दिक्कत होने पर क्‍या करें?
दादी-नानी का नुस्खा : हर किसी को लहसुन छीलने में ज्‍यादा दिक्कत होती है। ऐसे में अगर यह पहले से छीले हुए होंगे तो आपको आसानी होगी। लहसुन को आसानी से छीलने के लिए लहसुन की कलियों को थोड़े समय के लिए गर्म पानी में डाल दें। फिर कुछ देर बाद जब आप लहसुन छिलेंगी, तो बिना किसी मेहनत के ऊपर का हिस्सा काटने से ही पूरा छिलका निकल जाएगा।

garlic peeling

नुस्खा: 4

केले को काला होने से बचाने के लिए क्‍या करें?
दादी-नानी का नुस्खा: केले के सिरे को प्लास्टिक रैप से लपेटकर ज्‍यादा समय तक ताजा रखा जा सकता है। यह उपाय एथिलीन गैस को तने से बाहर निकलने से रोकते हैं, जिससे यह जल्द खराब नहीं होता।

यह भी पढ़ें- किचन की छोटी-बड़ी समस्याओं का हल हैं दादी-नानी के ये 5 नुस्खे

नुस्खा: 5

हरी मिर्च और नींबू को लंबे समय तक सुरक्षित कैसे रखें।
दादी-नानी का नुस्खा: हरी मिर्च और नींबू जल्‍दी अपनी फ्रेशनेस खो देते हैं। हरी मिर्च को फ्रेश रखने के लिए डंठल को तोड़कर एयर टाइट कंटेनर में टिश्‍यू के साथ स्‍टोर करें। नींबू को ज्‍यादा दिनों तक फ्रेश रखने के लिए हल्‍का सा तेल लगाकर फ्रिज में रखें। आप चाहें तो इन्‍हें पानी से भरे बाउल में भी स्‍टोर कर सकती हैं।

lemon and green chilli

अगर आपने किचन में हरी मिर्च या लाल मिर्च काटी हैं और इससे हाथों में जलन हो रही है, तो एलोवेरा जेल, शहद या दही लगाकर जलन को कम कर सकती हैं। इन टिप्‍स को आजमाकर बिना झंंझट के किचन के कामों को आसानी से किया जा सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

लेखक: गीतांजलि

Image Credit: magnific.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।