किचन में रखे डिब्बों के ढक्कन हो जाते हैं टाइट, शेफ की इस ट्रिक से मिनटों में खोलें

Kitchen Tips: आप लोगों के भी किचन में रखे हुए डिब्बों के ढक्कन खोलते वक्त टाइट हो जाते होंगे। जिनको खोलने में आपको काफी मशक्कत करनी पड़ती होगी। आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप बहुत सी आसानी के किसी भी डिब्बे का ढक्कन खोल सकती हैं। इस ट्रिक को शेफ पंकज भदौरिया ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
kitchen hacks

हमारे किचन में बहुत तरह के छोटे बड़े डिब्बे रखे होते हैं। इनमें तरह-तरह के मसाले, अचार, दाल, चावल, सॉस आदि भरे रहते हैं। यह डिब्बे अलग-अलग धातु जैसे प्लास्टिक, कांच और स्टील के बने होते हैं। इन डिब्बों में हम अपनी जरूरत का सामान रखकर जगह को तो बचा ही लेते हैं। साथ ही, यह रसोई की शोभा भी बढ़ाते हैं। वहीं हमारी चीजों को एक जगह रखने वाले इन डिब्बों के ढक्कन कभी-कभी बहुत टाइट हो जाते हैं। ऐसे में इनको खोलने के लिए हमें बहुत मेहनत करनी पड़ती है। कांच के टिफिन में भी कभी गर्म खाना रखकर तुरंत बंद देने पर उसमें एयर बन जाती है। जिसके बाद उनको खोलना काफी मुश्किल भरा काम होता है।

glass container lid

ठीक इसी तरह ज्यादा टाइट बंद करने का मौसम में नमी के चलते कांच और प्लास्टिक जार के ढक्कन भी अक्सर बहुत टाइट हो जाते हैं। ऐसे में इनको खोलने में मेहनत के साथ समय भी काफी बर्बाद हो जाता है। आप इनको कपड़े या जमीन पर पटककर कितना भी खोलने की कोशिश करें, लेकिन यह दम लगाने के बाद भी नहीं खुलते हैं। वहीं जमीन पर पटकने या कोई चीज मारकर खोलने से ढक्कन का आकार भी बदल जाता है। ऐसे में वो बाद में डिब्बे के ऊपर लगता भी नहीं है और वो कंटेनर खराब हो जाता है। यदि आप भी इस तरह की समस्या का सामना करती हैं, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी शानदार और आसान सी ट्रिक लेकर आए हैं। जिनकी मदद से आप झटपट डिब्बों के टाइट ढक्कन को खोल सकती हैं। इस तरीके को शेफ पंकज भदौरिया ने सोशल मीडिया पर शेयर कर बताया है। आइए जान लेते हैं इसके लिए हमें करना क्या है।

शेफ पंकज भदौरिया की इस ट्रिक से खोले टाइट ढक्कन

इसके लिए आपको करना यह है कि सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गैस ऑन करके पानी गर्म होने के लिए रखना है। आपको सिर्फ उतना ही पानी डालना है जितने में आपके कंटेनर की लिड डूब जाए। अब पानी जब अच्छी तरह खौल जाए तो आपको अपने प्लास्टिक, कांच या स्टील के डिब्बे को उल्टा करके उस गर्म पानी में करीब 3-4 मिनट के लिए रख देना है। इसके बाद जार को पानी से निकालकर किसी कपड़े से पोंछे और ढक्कन को खोलें। आप देखेंगी आपके डब्बे का ढक्कन बेहद ही आसानी से खुल जाएगा। आप इस नुस्खे को एक बार जरूर आजमा कर देंगे। दरअसल, जब हम किसी भी धातु की चीज को गर्म पानी में डालते हैं तो वह फैलने लगता है। जिसके चलते ढक्कन लूज हो जाता है और वो तुरंत खुल जाता है। यह एक सिंपल साइंस का मेथड है।

ये भी पढ़ें:उबलते पानी में नमक और एल्युमिनियम फॉइल डालने से क्या होता है? जानें शेफ पंकज भदौरिया का ये हैक

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/shutterstock/Instagram/MasterChef Pankaj Bhadouria

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP