मानसून में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। क्योंकि, हर साल इस मौसम में देश की कुछ जगहों के लिए फ्लाइट टिकट सस्ती हो जाती है। सस्ती फ्लाइट टिकट होने की वजह से आप अपने पूरे परिवार के साथ इन रूट्स पर सफर कर सकती हैं। अक्सर लोग घूमने के लिए फ्लाइट टिकट बुक तो करना चाहते होते हैं, लेकिन उन्हें महंगी टिकट होने की वजह से प्लान कैंसिल कर देते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको देश की कुछ ऐसे रूट्स के बारे में बताएंगे, जहां के लिए आप सस्ती फ्लाइट ले सकती हैं।
इस समय गोवा की फ्लाइट सस्ती है। मानसून के मौसम में कई लोग गोवा घूमने का प्लान बनाते हैं। इसलिए आप फ्लाइट से गोवा का सफर पूरा कर सकती हैं। मुंबई से गोवा की फ्लाइट इस समय समय 2000 रुपये से 2500 रुपये तक मिल रही है। अगर आप ट्रेन से भी सफर करेंगी, तो आपको एसी कोच के लिए इतने पैसे देने होंगे। ऐसे में बजट में अगर आप फ्लाइट से गोवा पहुंच रही हैं, तो इससे अच्छा और क्या होगा। दिल्ली से भी गोवा की फ्लाइट लगभग 3000 से 3500 रुपये तक है।
मानसून में दार्जिलिंग का मौसम भी अच्छा होता है। कई लोग इस मौसम का इंतजार करते हैं, क्योंकि बारिश में दार्जिलिंग का नजारा और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है। दिल्ली से दार्जिलिंग के लिए इस समय फ्लाइट टिकट 4 हजार रुपये के करीब है। सबसे अच्छी बात यह है कि मुंबई से भी दार्जिलिंग की फ्लाइट टिकट लगभग 4 हजार रुपये ही है। ऐसे में कम बजट में आप फ्लाइट से दार्जिलिंग घूम पाएंगी। यह मानसून में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक मानी जाती है।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें- गोवा जा रहे लोग अगर नहीं देखने गए ये 3 प्रसिद्ध किले, तो आपका घूमना है अधूरा
बारिश के मौसम में मुंबई का नजारा भी अच्छा होता है। बारिश के मौसम में घूमने के शौकीन लोग अक्सर ऐसी जगह पर घूमने का प्लान बनाते हैं, जहां अच्छी बारिश होती हो। अगर आप भी मुंबई घूमने का प्लान बना रही हैं, तो फ्लाइट से जा सकती हैं। क्योंकि, इस समय मुंबई की फ्लाइट टिकट प्राइस भी कम है। दिल्ली से अगर आप मुंबई जा रही हैं, तो आपके पास अच्छा ऑप्शन है।
इसे भी पढ़ें- गोवा के करीब इन जगहों पर की जा सकती है ट्रैकिंग
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।