मानसून में गोवा की इन 3 जगहों को एक्सप्लोर नहीं किया तो होगा अफसोस

मानसून में गोवा में आपको ज्यादा भीड़ नहीं देखने को मिलेगी, क्योंकि यह ऑफ सीजन का टाइम होता है। लेकिन बारिश प्रेमियों को इस समय यहां आना पसंद है। क्योंकि, यहां खूब बारिश होती है और मौसम ठंडा हो जाता है। अगर आप भी बारिश में यहां घूमने का प्लान बना रही हैं, तो आपके लिए यह अच्छा समय है। क्योंकि, होटल और फ्लाइट भी सस्ती हो जाती हैं। लेकिन गोवा आने के बाद क्या आपने सोचा है कि आप कहां घूमने जाएंगी? क्योंकि यहां की कुछ जगहें बारिश के मौसम में और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको गोवा में बारिश में घूमने के लिए कुछ अच्छी जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
दूधसागर वॉटरफॉल
गोवा में अगर बारिश के मौसम में आपने दूधसागर वॉटरफॉल का नजारा मिस कर दिया, तो वापस आकर आपको अफसोस होने वाला है। यह इतनी ज्यादा सुंदर जगह है कि यहां आप अपना पूरा दिन इसे देखते हुए बिता सकते हैं। ऊंचाई से गिरते हुए, दूधिया सफेद पानी दूध के सागर जैसा दिखता है, इसलिए इसका नाम दूधसागर वॉटरफॉल रखा गया है।
इसे भी पढ़ें- South Goa Travel: साउथ गोवा की इन जगहों पर नहीं घूमा तो फिर आपका घूमना है अधूरा

सत्तारी के जंगल और गांव
यह गोवा की एक अनोखी जगह में से एक है। बारिश के मौसम में आपको यहां के गांव और जंगल में घूमना पसंद आएगा। इस जगह की खास बात यह है कि आप स्कूटी या बाइक राइड पर बारिश में यहां तक पहुंच सकती हैं। रास्ते में दिखाने देने वाला नजारा आप भूला नहीं पाएंगी। बारिश में अक्सर लोग यहां सुकून और ताजगी के लिए घूमने आते हैं।

स्पाइस प्लांटेशन टूर
यह मसालों का बागान है, जो बारिश के मौसम में और भी ज्यादा हरा-भरा हो जाता है। लोग यहां दूर-दूर से घूमने आते हैं। आप भी यहां अपना एक दिन बिता सकती हैं। आपको घूमने के लिए यहां गाइड भी मिल जाएगा। अगर आप छोटे ट्रिप के लिए जा रही हैं, तो आपको इस जगह को अपनी ट्रिप में जरूर शामिल करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड के साथ बना रहे हैं 3 दिनों का ट्रिप प्लान, तो एक बार इन पैकेज को देख लें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।