Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:51 AM IST

नवरात्रि से पहले ही बना लें इन मंदिरों में दर्शन का प्लान, यहां माता की एक झलक के लिए उमड़ती है हर दिन भीड़

नवरात्रि के दौरान मंदिरों में भव्य सजावट, धार्मिक भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। देवी का दरबार नवरात्रि के 9 दिनों तक अलग-अलग रंग से सजाया जाता है। 
Updated:- 2024-09-19, 18:18 IST
image

शारदीय नवरात्रि का पर्व 3 अक्टूबर गुरुवार से हो रहा है। यह त्योहार देवी दुर्गा की पूजा के लिए मनाया जाता है। देवी दुर्गा शक्ति, विजय और धर्म की प्रतीक हैं। इस दिन लोग देवी के 9 रूपों की पूजा करते हैं। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस दौरान लोग जगह-जगह माता के दर्शन के लिए जाते हैं।

भक्तों का मानना है कि नवरात्रि में देवी के ऐतिहासिक मंदिरों में दर्शन करने से देवी उनके जीवन की सभी समस्याओं और बाधाओं को दूर करती हैं। माता के मंदिरों में दर्शन करके भक्त देवी से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और अपने जीवन की समस्याओं के समाधान की कामना करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली में स्थित माता के ऐतिहासिक मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

दिल्ली में गुफा वाला मंदिर

gufa vala

इस मंदिर को माता वैष्णो देवी गुफा की तर्ज पर बनाया गया है, मंदिर से बाहर निकलती ही आपको भैरों बाबा के भी दर्शन होंगे। यह मंदिर अपनी विशिष्ट गुफा के लिए ही भक्तों के बीच फेमस है। नवरात्रि के दौरान यहां विशेष उत्सव आयोजित किए जाते हैं। मंदिर के अंदर देवी दुर्गा की भव्य मूर्ति स्थित है, जिसे भक्त श्रद्धा के साथ पूजते हैं। इस गुफा की लंबाई 140 फीट है। गुफा से होकर माता के दर्शन करने पर यह बिल्कुल माता वैष्णों देवी मंदिर का अहसास कराता है। यह दिलली के फेमस मंदिरों में से एक है।

  • कैसे पहुंचे- प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन से आप यहां आ सकते हैं। मेट्रो के बाहर से ही आपको ऑटो या रिक्शा मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Sita Navami 2024: दिल्ली-NCR में फेमस है माता सीता के ये फेमस मंदिर, परिवार के साथ जाएं दर्शन करने

शीतला माता मंदिर

शीतला माता मंदिर अपनी पवित्रता और धार्मिक मान्यता के लिए प्रसिद्ध है। यहां लोग भक्ति के साथ-साथ मंदिर की सुंदरता देखने भी आते हैं। मंदिर की वास्तुकला और डिजाइन सुंदर है। मंदिर में शीतला माता की भव्य मूर्ति स्थापित है, जिसे श्रद्धा भाव से पूजा जाता है। नवरात्रि के दौरान शीतला माता मंदिर और भी ज्यादा जीवित हो जाता है। भक्तों की बड़ी संख्या मंदिर में दर्शन के लिए आती है। यह माता के फेमस मंदिर में से एक माना जाते हैं।

  • कैसे पहुंचे- आप यहां MG रोड मेट्रो स्टेशन और इफको चौक मेट्रो स्टेशन आ सकते हैं। यह दोनों मेट्रो स्टेशन येलो लाइन पर स्थित हैं।

इसे भी पढ़ें- भारत में यहां स्थित है माता के फेमस मंदिर, दर्शन के लिए हर दिन लगती है श्रद्धालुओं की भीड़

छतरपुर मंदिर

Chhatarpur-Mand

यह मंदिर नवरात्रि के के समय खास तरह से प्रसिद्ध है, क्योंकि इस समय यहां भव्य धार्मिक समारोह और पूजा-अर्चना होती है। इस मंदिर में खासकर देवी दुर्गा की पूजा बड़े धूमधाम से की जाती है। छतरपुर मंदिर का परिसर बहुत बड़ा और सुंदर है। यहां विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थित है। मंदिर की वास्तुकला और शिल्प कला भी बेहद आकर्षक है। नवरात्रि के समय यहां भक्तों की लंबी-लंबी लाइन लगती हैं, और मंदिर में विशेष पूजा, भजन-कीर्तन, और धार्मिक अनुष्ठान होता है। लोग सुबह से ही माता के दर्शन के लिए लाइन में लग जाते हैं।

  • कैसे पहुंचे- सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन छतरपुर मेट्रो स्टेशन है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।