पर्यटन की दृष्टि से हैदराबाद में कई ऐतिहासिक इमारतें और जगहें हैं, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर आते हैं। केवल देश से ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी इन महलों और इमारतों को देखना पसंद आता है। भारत में बॉलीवुड के बाद सबसे मनोरंजन टॉलीवुड उद्योग को माना जाता है।
इस शहर में आपको कई ऐसी जगहें देखने को मिलेंगे, जो हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक के रूप में जानी जाती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको हैदराबाद की कुछ ऐतिहासिक जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
अगर हैदराबाद की बात हो रही है, तो सबसे पहले इस लिस्ट में चारमीनार का नाम आएगा। यह हैदराबाद का सबसे महत्वपूर्ण स्थल माना जाता है। सभी जानते हैं कि इसे चारमीनार इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह चार मीनारों वाली संरचना है। लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते कि इस संरचना के हर चरण में चार चांद छुपे हुए हैं। यह इमारत दुनिया में एक अजूबे इमारत के रूप में मशहूर है। हैदराबाद में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- हैदराबाद में अगर इन 3 जगहों पर घूमने नहीं गए तो अधूरा होगा ट्रिप
हैदराबाद की ये मस्जिद इसलिए सबसे खास है, क्योंकि इसे पांचवें सुल्तान अब्दुल्ला कुतुब शाह ने बनवाया था। इसे 1672 में गोलकुंडा पर शासन करने वाले सुल्तान अब्दुल्ला ने बनवाया था। माना जाता है कि उनकी मां का नाम हयात बख्शी बेगम था, इसलिए इस क्षेत्र का नाम हयातनगर रखा गया था। यह विजयवाड़ा रोड पर स्थित है। यहां पहुंचने के लिए आप बस से आ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- हैदराबाद वालों के लिए खुशखबरी, IRCTC के इस पैकेज से घूमना पड़ेगा सस्ता
गोलकुंडा किले के पास स्थित ऐतिहासिक इमारत, जिसे देखना वाकई आपके लिए यादगार होगा। इसका निर्माण 1880 के दशक में कुली कुतुब शाह के काल में हुआ था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस महल का नाम एक नर्तकी के नाम पर रखा गया है। तारामती एक नर्तकी थी, जो राजा को बहुत प्रिय थी। इस इमारत को इसे फारसी वास्तुकला शैली में डिजाइन किया गया है। इस इमारत में प्री-वेडिंग फोटो शूट भी कराया जा सकता है। यहां आपको सड़क मार्ग से जाना होगा। मेहदीपट्टनम से आपको बस सुविधाएं मिल जाएंगी।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।