Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:55 AM IST

हैदराबाद के कपल्स के लिए खुशखबरी, सस्ते में बनाएं इन टूर पैकेज के साथ घूमने का प्लान

पहली बार यात्रा पर जा रहे कपल्स को घूमने से पहले चिंता बनी रहती है कि क्या उनका ट्रिप पर जाना सही होगा। उन्हें होटल, टिकट और घूमने से जुड़ी कई तरह की चिंता सताती है।  
Updated:- 2024-07-03, 13:04 IST
romantic tour package for hyderabad couples

कई लोग पार्टनर के साथ सुकून के पल बिताने के लिए किसी ठंडी जगह पर जाने के बारे में सोचते हैं। कोई मुंबई जाता है तो कोई ऊटी की खूबसूरती देखना पसंद करता है। लेकिन वह अपने पार्टनर के साथ इतनी जगहों पर घूम चुके हैं कि उन्हें किसी नए लोकेशन के चयन में परेशानी होती है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) हैदराबाद के कपल्स के लिए कई पैकेज ऑफर कर रहा है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। 

हैदराबाद से गोवा टूर पैकेज 

romantic tour packages

  • इस पैकेज की शुरुआत 23 अगस्त से हो रही है। इसलिए आपके पास ट्रिप की तैयारी करने के लिए बहुत समय है। 
  • यह 3 रात और 4 दिनों का टूर पैकेज है। 
  • पैकेज में आपको फ्लाइट और बस से यात्रा करने का मौका मिलेगा। 
  • गोवा यात्रा करने का इससे अच्छा मौका आपको नहीं मिलने वाला, क्योंकि पैकेज फीस भी बहुत सस्ता है। 
  • दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस मात्र 19245 रुपये है। 
  • इस फीस में हवाई टिकट, एसी होटल में 3 रात, 3 नाश्ता-3 रात्रि भोजन और गोवा में घूमने के लिए एसी बस की सुविधा। 
  • मात्र 40 हजार में दो लोग आराम से 4 दिनों तक गोवा ट्रिप पूरा कर सकते हैं और आपको किसी तरह की कोई तैयारी भी नहीं करनी पड़ेगी। 

इसे भी पढ़ें- हैदराबाद वालों के लिए खुशखबरी, IRCTC के इस पैकेज से घूमना पड़ेगा सस्ता

हैदराबाद से अलेप्पी और मुन्नार टूर पैकेज 

couple tour packages for hyderabad

  • इस पैकेज की शुरुआत 9 जुलाई से होने जा रही है। इसके बाद आप हर मंगलवार टिकट बुक कर सकते हैं। 
  • पैकेज फीस- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति मात्र 14980 रुपये लगेंगे। यानी आप करीब 30 हजार में आराम से केरल की यात्रा करके आ जाएंगे। 
  • यह पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है, यानी आप बिना किसी परेशानी के इतने दिन अपने पार्टनर के साथ बिता सकते हैं। 
  • पैकेज में आपको ट्रेन और बस से यात्रा करने का मौका मिलेगा। 
  • इस फीस में  3AC द्वारा ट्रेन यात्रा, नाश्ते के साथ 3 रातों के लिए होटल और घूमने के लिए बस की सुविधा शामिल है। 
  • आप भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हैदराबाद की इन जगहों पर जाएं

 

 

हैदराबाद से लद्दाख-लेह टूर पैकेज 

Hyderabad Honeymoon Packages,

  • यह पैकेज आपको थोड़ा महंगा लग सकता है, लेकिन सुविधाओं की वजह से आपको परेशानी नहीं होगी। 
  • पैकेज की शुरुआत 17 जुलाई से हो रही है। 
  • यह 6 रात और 7 दिनों का टूर पैकेज है। 
  • पैकेज में आपको फ्लाइट और बस से यात्रा करने को मिलेगा। 
  • दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 60755 रुपये है। 
  • इस पैकेज फीस में 2 लोगों की आने-जाने की फ्लाइट टिकट, होटल, और घूमने के लिए बस की सुविधा का खर्च शामिल है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।